Advertisement Carousel
Blog

बिर्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15.4 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार।

Advertisements

15.4 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, बिर्रा पुलिस की कार्रवाई
जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगातार कार्रवाई कर रही जांजगीर-चांपा पुलिस को एक और सफलता मिली है। थाना बिर्रा पुलिस ने करही क्षेत्र में छापेमार कार्रवाई करते हुए एक महिला के कब्जे से 15.4 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Advertisements
Advertisements


पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत थाना बिर्रा एवं पुलिस सहायता केंद्र करही की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए नागेश्वरी बंजारे (38 वर्ष), निवासी करही के कब्जे से 15.4 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की।
पुलिस ने आरोपिया के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव, पुलिस सहायता केंद्र करही प्रभारी सहायक उप निरीक्षक राम प्रसाद बघेल, प्रधान आरक्षक अनिल हंसराज, वीरेंद्र टंडन, आरक्षक सत्य प्रकाश भारद्वाज तथा महिला आरक्षक रितु लहरे की सराहनीय भूमिका रही।
जांजगीर-चांपा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button