धमतरी से धर्मेंद्र यादव जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
नगरी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहाँ दामाद ने अपनी ही सास को धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया है पूरा मामला धमतरी ज़िले के सिहावा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत इच्छापुर का है मृतका की पहचान जगोतीन बाई कमार के रूप में हुई है

जिनकी उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है वहीं आरोपी का नाम सुरेश कुमार है जिसकी उम्र 25 वर्ष है प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सास और दामाद के बीच पहले से ही आपसी विवाद चला आ रहा था इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया जब आरोपी सुरेश ने गुस्से में आकर धारदार हथियार टंगीए से अपनी सास पर वार कर दिया इस हमले में जगोतीन बाई की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई

घटना की सूचना मिलते ही सिहावा थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है