```html ```

सिंगीबहार चौक की सड़क बदहाल, झारखंड-ओडिशा जोड़ने वाला मार्ग जगह-जगह गड्ढों से पटा, हादसों का खतरा बढ़ा

शैलेंद्र कुमार सह संपादक की रिपोर्ट

जशपुर। झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाली यह सड़क अब खस्ताहाल हो चुकी है। सिंगीबहार चौक पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों ने राहगीरों और वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बरसात के दिनों में इन गड्ढों में पानी भरने से सड़क और भी खतरनाक हो गई है। सड़क किनारे रहने वाले लोग हर पल हादसे के डर में जी रहे हैं, वहीं भारी वाहनों और चेचिस गाड़ियों की लगातार आवाजाही से गड्ढे चौड़े और गहरे होते जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क व्यापार और आवागमन की दृष्टि से बेहद अहम है, लेकिन मरम्मत के लिए जिम्मेदार विभाग वर्षों से आंखें मूंदे बैठा है। इस मार्ग का इस्तेमाल झारखंड और ओडिशा जाने के लिए बड़ी संख्या में वाहन करते हैं, फिर भी सड़क की स्थिति बद से बदतर है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत शुरू नहीं की गई, तो वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

उनका कहना है कि विभागीय लापरवाही किसी भी समय बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। ग्रामीणों का आरोप है की यह मार्ग काफ़ी लम्बे समय से नहीं मरम्मत नहीं हुआ है जिसके कारण बरसात में जगह – जगह बेरियर तक बड़े बड़े गड्डे बने हुए हैं जो हादसों को न्योता दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *