```html ```
Breaking

चोरों ने नगदी समेत लाखों का माल किया पार

कानपुर स्वप्निल तिवारी की रिपोर्ट शहर में चोरी की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रहा है आए दिन चोर घरों को निशाना बना कर लोगों को चपत लगा रहे हैं चोरों के हौसले बुलंद हैं वहीं आम जनता में भय और आक्रोश छाता जा रहा है ऐसी ही चोरी की घटना नवाबगंज थानाक्षेत्र के एमआईजी चंद्र विहार केसा कलोनी विकास नगर में चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए नगदी समेत लाखों का माल पर कर दिया उधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी समेत अन्य बिन्दुओं पर जांच शुरू कर दी है घटनाक्रम के मुताबिक केसा कालोनी विकास नगर में आज सोमवार को प्रातः चोरी की घटना सामने चंद्र विहार कालोनी में रहने वाले राम अग्रवाल फोम कारोबारी है जिनकी ओपन हार्ट सर्जरी हुई है अतः उनकी देखरेख के लिए परिवार की सभी सदस्य दिनांक 16.04.2025 से दिल्ली में थे इसी का फायदा उठाकर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया नाती प्रखर अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह मैंने जब घर आने पर मेन गेट का ताला खोल तो अन्दर जाने पर अन्दर का दरवाजा नहीं खुला जिसके पश्चात् मैं ऊपर वाली मंजिल पर गया और पाया कि ताला टूटा है अन्दर जाकर देखा तो कमरे का ताला भी टूटा पाया और अलमारी का सारा सामान बिखरा हुआ था जिसमें नगद व जेवरात गायब पाये फिर नीचे आकर पीछे से देखा तो वह दरवाजा भी खुला था नीचे की भी सभी अलमारी का समान बिखरा देख 100 नम्बर डायल करा पुलिस को सूचना दी और फिर अपनी माँ को चोरी की घटना से अवगत कराया, प्रखर अग्रवाल ने बताया कि चोर घर के पीछे जंगल से दीवार फांद कर घर में दाखिल हुए और चोरी की घटना को अंजाम दिया पीड़ित के मुताबिक लगभग लाखों के नगदी समेत गहने पार किये गए है उन्होंने बताया कि चोरी से ऐसा लग रहा है जैसे किसी नजदीकी का हाथ है फिलहाल पीड़ित परिवार को अपने ड्राइवर पर शक है वहीं पुलिस द्वारा बताया गया कि चोरी की घटना की जानकारी सामने आई है कार्यवाही हेतु पुलिस टीम लगा दी गई है आस-पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है शीघ्र ही घटना जांच-पड़ताल घटना का खुलासा किया जाएगा।

बिठूर में रॉयल्स लिटिल स्टार प्री-प्राइमरी स्कूल का भव्य शुभारंभ हुआ

कानपुर से स्वप्निल तिवारी की रिपोर्ट शिक्षा की पावन नगरी बिठूर में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई, जब ‘रॉयल ड्रीम वर्ल्ड इंटर कॉलेज’ की नई शाखा ‘रॉयल्स लिटिल स्टार प्री-प्राइमरी स्कूल’ का भव्य उद्घाटन समारोह लवकुश नगर में बड़े हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर के मुख्य अतिथि कानपुर के लोकप्रिय विधायक अभिजीत सिंह सांगा  रहे जिन्होंने विधिवत रूप से रिबन काटकर नवीन विद्यालय भवन का उद्घाटन किया। वही अभिजीत सिंह सांगा ने इस ऐतिहासिक क्षण पर विद्यालय के चेयरमैन रोहित मिश्रा, संस्थापक स्नेह कुमार मिश्रा एवं डायरेक्टर  शिल्पा मिश्रा को इस नवचेतना के युग में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। इस समारोह को और भी गौरवशाली बनाया विशेष अतिथियों की उपस्थिति ने। पवन कटियार (जिला परियोजना अधिकारी, नमामि गंगे, फर्रुखाबाद ) प्रदीप मिश्रा (कोआर्डिनेटर , स्वाती बिस्कुट ), पारूल (फाउंडर मायरा इंटरटेनमेंट), लकी जैन ( प्रधानाचार्या)इन सभी गणमान्य व्यक्तियों ने भी रिबन काटकर कक्षाओं का उद्घाटन किया। रॉयल ड्रीम वर्ल्ड इंटर कॉलेज बिठूर की प्रिंसिपल सपना सिंह ने इस अवसर पर कहा, “रॉयल्स लिटिल स्टार प्री-प्राइमरी स्कूल नन्हें-मुन्नों के लिए केवल एक विद्यालय नहीं, बल्कि संस्कार, संस्कृति और आधुनिक शिक्षा का संगम होगा। यहां के हर कक्षा-कक्ष में बच्चों के सपनों की उड़ान को दिशा देने का प्रयास किया जाएगा।” डायरेक्टर शिल्पा मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा, “हमारा उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व को इस तरह गढ़ना है कि वे जीवन की हर परीक्षा में आत्मविश्वास और मूल्यों के साथ खरे उतरें। इस स्कूल की हर ईंट में हमारे सपनों और संकल्पों की नींव है।” चेयरमैन रोहित मिश्रा ने कहा, “यह विद्यालय एक ऐसा मंच होगा जहाँ शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को जीवन के नैतिक और सांस्कृतिक मूल्यों से भी जोड़ा जाएगा। हमारा सपना है कि बिठूर जैसे ऐतिहासिक स्थल से एक नयी पीढ़ी तैयार हो, जो ज्ञान, सेवा और संस्कार से परिपूर्ण हो। यह समारोह न केवल एक स्कूल के आरंभ का प्रतीक था, बल्कि यह उस उज्ज्वल भविष्य की झलक भी देता है, जो हमारे बच्चों की आँखों में पल रहा है एक भविष्य जो शिक्षा, संस्कृति और मूल्यों के सुनहरे धागों से बुना हुआ है। कार्यक्रम में स्कूल की कोऑर्डिनेटर मिस दीक्षा,मिस शुभांगी,निखिल बाजपेई सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने फिल्म रोजा का प्रमोशन किया।

कानपुर से स्वप्निल तिवारी की रिपोर्ट कानपुर। एन जे ऍफ सी एक्सल एंटरटेनमेंट के तत्वाधान में बन रही फिल्म रोजा की मशहूर भोजपुरी मुख्य अभिनेत्री आम्रपाली दुबे फिल्म रोजा की प्रोमोशन करने कानपुर के किदवई नगर आई जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया वही भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने पत्रकार वार्ता में बताया की रोज़ा फिल्म में वो रोज़ा का किरदार निभा रही है रोज़ा एक ऐसी लड़की की कहानी है जो मायके और ससुराल दोनों जगह से हार जाने के बाद भी समाज की अबला महिलाओ को साथ ले कर एक बड़े समूह के साथ देश की प्रगति में अपना साथ देती है ये फिल्म आज की अबला महिलाओ के संघर्ष को प्रदर्शित करती है जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओ को मजबूर नहीं मजबूत बनाना है ये फिल्म समाज की कमजोर महिलाओ को प्रेरणा देती है की अगर इरादे मजबूत है तो सफलता बिलकुल मिलेगी। वही कहा कि रोजा एक ऐसी लड़की की कहानी है जो मायके और ससुराल दोनों जगह से हार जाने के बाद भी समाज की अबला महिलाओं के साथ खड़ी है। फिल्म में त्रिपल तालाक को दर्शाया गया है। ये फिल्म आज की अबला महिलाओ के संघर्ष को प्रदर्शित करती है। उन्होंने कहा कि वह कानपुर से बहुत प्रेम करती है। मशहूर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने कहा कि कानपुर शहर की मजेदार चाट के बारे में बहुत सुना है अगर मौका मिला तो खाकर जाऊंगी उन्होंने वक्फ बिल के पास होने की भी काफी तारीफ करी। इस अवसर पर फिल्म निर्माता अमित प्रताप सिंह,निर्देशक इश्तियाक शेख (बंटी),अभिनेत्री ज्योति मिश्रा, प्रोजेक्ट हेड हिमांशु पाण्डेय,वी. पी सिंह,अभिषेक पाण्डेय (मोनू) मोहित शुक्ला सहित आदि लोग मौजूद रहे।

भारत की स्ट्रीट-स्मार्ट कार एमजी ब्लैकस्टॉर्म की कानपुर में भव्य लांचिंग हुई

कानपुर से स्वप्निल तिवारी की रिपोर्ट सिविल लाइन्स सोसाइटी मोटर्स रुद्रा हाउस स्थित जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने भारत की स्ट्रीट-स्मार्ट कार एमजी कॉमेट का नया ब्लैकस्टॉर्म एडिशन कानपुर में पेश किया है। आकर्षक लुक और स्टाइल के साथ आने वाला यह वेरिएंट सबसे प्रीमियम है जिसकी कीमत बैटरी-एज़-ए-सर्विस मॉडल के तहत 7.80 लाख रुपए + ₹2.5 प्रति किलोमीटर रखी गई है। जो ग्राहक एक स्टाइलिश और टेक्नोलॉजी से लैस शहर में चलने वाली कार की तलाश में हैं, वे अब कानपुर स्थित एमजी डीलरशिप पर जाकर केवल 11,000/- रुपयों में नई एमजी कॉमेट ब्लैकस्टॉर्म की बुकिंग कर सकते हैं। वही प्रशांत ने बताया कि एमजी कॉमेट ब्लैकस्टॉर्म अपने ‘स्टारी ब्लैक’ एक्सटीरियर के साथ बेहतरीन स्टाइल और शानदार लुक प्रदान करता है, जो कार के आकर्षण को और बढ़ाता है। कॉमेट ईवी का नेमप्लेट डार्क क्रोम में उकेरा गया है, जबकि इंटरनेट इनसाईड लोगो को ब्लैक फिनिश दिया गया है, जो इसे और अधिक आकर्षक बनाता है। इसके इंटीरियर में भी ब्लैक थीम बरकरार रखी गई है, जहां लेदराइट सीटों पर ‘ब्लैकस्टॉर्म’ शब्द को रेड एम्ब्रॉयडरी के साथ उकेरा गया है, जो एक प्रीमियम अनुभव का अहसास कराता है। संगीत प्रेमियों के लिए, कंपनी ने अब कॉमेट ब्लैकस्टॉर्म में 4 स्पीकर जोड़े हैं, जिससे ट्रैफिक जाम के दौरान सफर और भी सुहाना हो जाएगा। इस नए एडिशन में 17.4 kWh बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और 230 किलोमीटर की प्रमाणित रेंज प्रदान करती है। ग्राहक अपने कॉमेट ब्लैकस्टॉर्म को और अधिक स्टाइलिश बना सकते हैं एक्सक्लूसिव एक्सेसरी पैक के जरिए, जिसमें यूनिक बैज, व्हील कवर और अतिरिक्त स्टाइलिंग एलिमेंट्स जैसे हूड ब्रांडिंग और स्किड प्लेट्स शामिल हैं। इस बारे में एमजी कानपुर के डीलर प्रिंसिपल अनुज अग्निहोत्री ने कहा, एमजी कॉमेट इवी जैसे औद्योगिक शहर कानपुर के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। आज के युवा और आधुनिक भारतीय ग्राहक ऐसी कार की तलाश में रहते हैं जो उनकी स्टाइल और पर्सनैलिटी को दर्शाए, और एमजी कॉमेट ब्लैकस्टॉर्म इसी जरूरत को पूरा करती है। कॉमेट का यह नया एडिशन अपने स्टाइलिश ब्लैक लुक और प्रीमियम डिज़ाइन के साथ रोज़मर्रा की यात्रा को और भी खास बनाता है। साथ ही, यह एमजी की उन्नत तकनीक और शानदार ओनरशिप अनुभव के वादे को भी कायम रखता है।” एमजी कॉमेट ईवी शहरी यात्रियों की जरूरतों को उनकी पसंदीदा स्टाइल के साथ जोड़ती है, वह भी सुरक्षित और स्मार्ट फीचर्स के साथ। सीवाई ’24 में कॉमेट ईवी की बिक्री सीवाई ’23 की तुलना में 29% बढ़ी, जो इसे कार खरीदारों के बीच बेहद लोकप्रिय बनाती है। इसका अद्वितीय डिजाइन और व्यावहारिकता उपभोक्ताओं को आकर्षित कर रही है, जिससे यह शहरी निवासियों के लिए एक स्टाइलिश और पर्यावरण के अनुकूल मोबिलिटी समाधान के रूप में उभर रही है।

भारतीय कंपनी सचिव संस्थान कानपुर चैप्टर द्वारा सेमिनार का आयोजन किया गया

कानपुर से स्वप्निल तिवारी की रिपोर्ट भारतीय कंपनी सचिव संस्थान कानपुर चैप्टर द्वारा होटल द ब्रिज में कंपनी सेक्रेट्रीज द कैटालिस्ट फार फंड राइजिंग एंड वैल्युएशन इन कॉरपोरेट वर्ल्ड ” थीम पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि सी एस आई एस श्रीवास्तव थे और मुख्य वक्ता सी एस अनुराधा गुप्ता एवं सी एस अमित गुप्ता थे। सीएस ईशा कपूर , सचिव भारतीय कंपनी सचिव संस्थान, कानपुर चैप्टर ने सभी आए हुए अतिथियों का स्वागत किया और बताया की कंपनी सचिव (Company Secretary) कंपनी के कामकाज को सुचारू रूप से चलाने और कानूनी अनुपालन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।  वैकल्पिक विवाद समाधान (ADR) में कंपनी के लिए कानूनी और नियामक अनुपालन सुनिश्चित करते हैं, विवादों के प्रबंधन में मदद करते हैं और बोर्ड को सलाह देते हैं। बोर्ड को कानूनी और शासन संबंधी मामलों पर सलाह देते हैं, जिससे वे विवादों से बचने या उन्हें प्रभावी ढंग से हल करने के लिए बेहतर निर्णय ले सकते हैं।यह भी सूचित किया कि भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI)  ने इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है और नोएडा-दिल्ली NCR में ICSI अंतर्राष्ट्रीय ADR केंद्र शुरू किया है, जिसका उद्देश्य उद्योग की तात्कालिक व्यावसायिक विवादों के समाधान की आवश्यकता को पूरा करना है। सीएस ईशा कपूर ने बताया की कंपनी मूल्यांकन में कंपनी सचिव की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। कंपनी के मूल्यांकन के दौरान, कंपनी सचिव यह सुनिश्चित करेंगे कि कंपनी के शेयरधारकों को सभी आवश्यक जानकारी दी गई है। वे यह भी सुनिश्चित करेंगे कि मूल्यांकन प्रक्रिया के दौरान कंपनी के नियमों और विनियमों का पालन किया जाता है। जब भी कोई कंपनी बाज़ार से अतिरिक्त पूंजी चाहती है, जैसे की कंपनी आईपीओ, शेयर, डिबेंचर, स्वेट इक्विटी, मर्जर, समापन आदि तो कंपनी अधिनियम, 2013 के तहत पंजीकृत मूल्यांकनकर्ता सेवाएँ अब अनिवार्य हो गई है| कंपनी सचिव CS आवंटन प्रक्रिया एवं फण्ड राइजिंग के सभी चरणों का प्रबंधन करता है, जैसे कि आवेदन प्राप्त करना, आवंटन करना, और शेयर सर्टिफिकेट जारी करना।वे यह भी सुनिश्चित करता है कि कंपनी शेयर आवंटन प्रक्रिया में किसी भी तरह की अनियमितता या धोखाधड़ी न हो। कंपनी और सभी हितधारकों के हितों की रक्षा करता है और यह सुनिश्चित करता है कि शेयर आवंटन प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी हो।मुख्य अतिथि सी एस आई एस श्रीवास्तव ने बताया कंपनी सचिव की यह सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका होती है कि बोर्ड की प्रक्रियाओं का पालन किया जाए और उनकी नियमित समीक्षा की जाए। चेयरमैन और बोर्ड कंपनी सचिव से मार्गदर्शन लेंगे कि नियमों और विनियमों के तहत उनकी क्या ज़िम्मेदारियाँ हैं और इन ज़िम्मेदारियों का निर्वहन कैसे किया जाना चाहिए।सीएस अनुराधा गुप्ता ने सदस्यों को सूचित किया कि भारत में विभिन्न कानूनों के तहत वैल्यूएशन ऑफ़ कंपनी एसेट की आवश्यकता लंबे समय से हो रही है। कंपनी अधिनियम 2013 में पंजीकृत मूल्यांकनकर्ता की अवधारणा को पेश किया गया, जिसके तहत उचित योग्यता और अनुभव वाले पेशेवर प्रशिक्षण और परीक्षा से गुजर सकते हैं और खुद को भारत के इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी बोर्ड ऑफ़ इंडिया (IBBI) के साथ पंजीकरण करवा सकते हैं। कंपनी सचिव जो न्यूनतम 3 वर्षों का अनुभव रखते हैं, वे इस पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं और इस क्षेत्र में बहुत सारे अवसर प्राप्त कर सकते हैं। सीएस अनुराधा गुप्ता ने कंपनी सचिवों को इस अतिरिक्त कौशल की खोज करने की सलाह दी, क्योंकि मूल्यांकक पेशा और मौजूदा सीएस पेशा एक साथ चलाए जा सकते हैं और इस अतिरिक्त ज्ञान और योग्यता को प्राप्त करके, कंपनी सचिव अपने ग्राहकों को विभिन्न कॉर्पोरेट निर्णय लेने के मामलों में अधिक विशेषज्ञ सेवाएं और सलाह देने में सक्षम होंगे। उन्होंने सदस्यों को अल्टेरनाते डिस्प्यूट रेसोलुशन के बारे में सूचित किया, जो पेशेवरों के लिए एक उभरता हुआ क्षेत्र है, जहाँ विशेषज्ञ डोमेन ज्ञान वाले पेशेवर पक्षों को विवादों का समाधान करने में मदद करते हैं। उन्होंने इस क्षेत्र में उपलब्ध पाठ्यक्रमों और कंपनी सचिवों के लिए इस क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों के बारे में बताया। सी एस अमित गुप्ता ने बताया की सूचीबद्ध संस्थाओं के मामले में राइट्स इश्यू प्रक्रिया के लिए नया ढांचा सेबी द्वारा 08 मार्च, 2025 को पेश किया गया था और यह 07 अप्रैल, 2025 से लागू होगा। ये संशोधन राइट्स इश्यू के जरिए पूंजी जुटाने को आसान बनाने और अनुपालन को सुव्यवस्थित करने के लिए निर्धारित हैं और 1 अक्टूबर 2024 से बायबैक के लिए कराधान प्रणाली में पर्याप्त परिवर्तन हुए हैं, जिसमें कर दायित्व को कंपनी के हाथों से शेयरधारकों के हाथों में स्थानांतरित कर दिया गया है, जिससे मौजूदा प्रणाली पूरी तरह से बदल गई है। कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की शुरुआत के साथ, शेयरों के निर्गम में गैर-अनुपालन के मामलों की कंपनियों के रजिस्ट्रार द्वारा सख्ती से निगरानी की जा रही है, और धन प्राप्ति के लिए अलग बैंक खाता न खोलने, पीएएस 3 रिटर्न दाखिल करने से पहले धन का उपयोग करने या प्रतिभूतियों के निजी प्लेसमेंट के लिए प्रस्ताव बनाने में विसंगतियों के लिए 2 करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया जा रहा है। सीएस जागृति मिश्रा ने एंजेल टैक्स के बारे में हाल के बदलावों से भी अवगत कराया, जो कि गैर-सूचीबद्ध कंपनियों (स्टार्टअप/स्थापित व्यवसायों) द्वारा निवेशकों से पूंजी जुटाने पर जारी किए गए शेयरों के उचित बाजार मूल्य (“एफएमवी”) से अधिक शेयर प्रीमियम की अतिरिक्त राशि पर लगाया जाने वाला प्रत्यक्ष कर है, जिसे एंजेल निवेशक के रूप में जाना जाता है। इस अवसर पर प्रबंध समिति की सीएस रीना जाखोडिया,सीएस वैभव अग्निहोत्री, और अन्य सदस्य सीएस मनोज यादव, सीएस मनीष शुक्ला , सीएस राहुल मिश्रा आदि मौजूद रहे।

डॉ० नरेन्द्र सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज पुराना शिवली रोड में विज्ञान प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया

कानपुर से स्वप्निल तिवारी की रिपोर्ट डॉ० नरेन्द्र सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज पुराना शिवली रोड कल्यानपुर कानपुर में विज्ञान प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ० उमेश पालीवाल (प्रबन्ध निदेशक- पालीवाल डायग्नोस्टिक सेंटर, कानपुर नगर) ने कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन करके किया। तत्पश्चात विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन कर छात्र/छात्राओं के द्वारा बनाये गये विभिन्न मॉडलों का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जिनमें बच्चों के माध्यम से गणेश वन्दना एवं डांडिया नृत्य, वन्देमातरम नृत्य तथा अन्य कई मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। मुख्य अतिथि के स्वागत हेतु स्वागत नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि ने बच्चों को अपनी शिक्षा में गुणवत्ता लाने हेतु उनका मार्गदर्शन किया और बताया कि आज जरूरत है आप जैसे सभी छात्रों को भ्रष्टाचार मुक्त भारतवर्ष बनाना और अपनी संस्कृति को बचाये रखना तथा अपने उ‌द्बोधन में छात्रों को मार्गदर्शित करते हुए बताया कि सभी छात्र/छात्राओं को समय का प्रबंधन करते हुए एक उद्देश्य बनाकर और अनुशासन का पालन करते हुए शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। भविष्य में असफलता प्राप्त होने पर भी निराश न होकर सफलता की ओर अग्रसर होना चाहिए और लगातार कठिन परिश्रम करना चाहिए। विज्ञान प्रदर्शनी में बनाये गये विभिन्न मॉडलों का अवलोकन कर छात्र/छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि महोदय जी ने बताया कि निश्चित ही इन्हीं होनहार एवं मेधावी छात्र/छात्राओं में भविष्य के इन्जीनियर,डॉक्टर एवं वैज्ञानिक भी छिपे हैं। वार्षिक पुरस्कार वितरण के इस कार्यक्रम में उन्होंने विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं से प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त लगभग 50 छात्र/छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा ब० आस्था शुक्ला,ब० वैष्णवी सिंह एवं ब० इशिता सिंह जैसे मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेन्द्र बहादुर सिंह ने कार्यक्रम में आये हुए आगन्तुकों का परिचय एवं स्वागत, विद्यालय के प्रबंधक संजय सिंह ने किया। विद्यालय के छात्र संसद – उपप्रधानमंत्री ब० वैष्ण्वी सिंह ने आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रबंध समिति से संयुक्त मंत्री गणेश शर्मा, सम्मानित सदस्य अवधेश सिंह चौहान,सूर्यभान कटियार एवं वीरेन्द्र सिंह चौहान तथा विद्यालय की उपप्रधानाचार्या ब० कल्पना सिंह,कोऑर्डिनेटर ब० सरिता सिंह आदि स्टाफ उपस्थित रहे।

किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने उत्तर प्रदेश में अपने 13वें एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य उद्घाटन हुआ

कानपुर से स्वप्निल तिवारी की रिपोर्ट भारत में 67वें एक्सक्लूसिव शोरूम के साथ ब्रांड के विस्तार का सुनहरा सफर जारी वही किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने उत्तर प्रदेश के कानपुर बिरहाना रोड में स्थित अपने 13वें एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ बड़ी धूम धाम से किया गया। यह उद्घाटन समारोह उत्तर प्रदेश पुलिस के पुलिस महानिरीक्षक अशुतोष कुमार और हरी कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस नए शोरूम के साथ,किसना ने भारत में अपने 67वें एक्सक्लूसिव शोरूम की महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। शुभारंभ के इस खास अवसर पर,किसना अपने ग्राहकों को विशेष ऑफर्स प्रदान कर रहा है। वही डायमंड ज्वेलरी के मेकिंग चार्जेस पर 50% से 100% तक की छूट और गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्जेस पर फ्लैट 25% की छूट। इसके साथ ही, आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए किसना ने अपना नया ‘अक्षया कलेक्शन’ भी लॉन्च किया है, जिसमें पारंपरिक शिल्प और आधुनिक डिजाइनों का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। किसना का कानपुर शोरूम अपने भव्य माहौल और व्यक्तिगत ग्राहक सेवा के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। प्रमाणित ज्वेलरी और एक शानदार खरीदारी अनुभव के साथ, ब्रांड अपने ग्राहकों को भरोसे और उत्कृष्टता की परंपरा को बनाए रखते हुए सेवाएं प्रदान करता रहेगा। इस अवसर पर हरी कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया ने कहा, “उत्तर प्रदेश हमेशा से हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार रहा है, और इस राज्य में अपनी मजबूत उपस्थिति के साथ, हम कानपुर के उपभोक्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत करते हैं। हम उन्हें किसना की उत्कृष्ट कारीगरी और बेजोड़ आभूषणों का अनुभव प्रदान करना चाहते हैं। यह लॉन्च हमारे दृष्टिकोण ‘हर घर किसना’ के अनुरूप है, जिसके तहत हम भारत का सबसे तेजी से बढ़ता ज्वेलरी ब्रांड बनने और हर महिला के डायमंड ज्वेलरी के सपने को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के निदेशक पराग शाह ने कहा, हमें कानपुर में अपना शोरूम लॉन्च करने की बेहद खुशी है। यह शहर परंपरा और आधुनिकता का एक खूबसूरत संगम है, और हम अपने आभूषणों के माध्यम से इन्हीं मूल्यों को प्रतिबिंबित करने का प्रयास करते हैं। आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए, हमारा नया शोरूम कानपुर के लोगों को हमारे शानदार डिजाइनों को देखने और एक अद्वितीय खरीदारी अनुभव का आनंद लेने का अवसर प्रदान करेगा। किसना अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी समर्पित है। इसी कड़ी में जरूरतमंदों के लिए भोजन वितरण अभियान भी चलाया गया। इस मौके पर धर्मिष्ठा ढोलकिया,श्वेता,आशुतोष  एवं अन्य अतिथिगण सहित स्टाप मौजूद रहा।

दबंगों ने महिला के खेत से फसल काटकर चुराई।

कानपुर से स्वप्निल तिवारी की रिपोर्ट कानपुर,दबंगों ने साथियों के साथ मिलकर महिला के खेत से फसल काट कर चुराई आपको बता दें कि प्रार्थिनी के आराजी सं.-1320 रकबा 05400 हे. व स्थित ग्राम बैरी सवाई परगना व तहसील मैथा कानपुर देहात का भूमिधर संमक्रमणीय मालिक व काबिज दाखिल है। उपरोक्त भूमि को प्रार्थिनी द्वारा लगभग 15 वर्ष जरिये रजिस्टर्ड विक्रय पत्र खरीदा था। तब से प्रार्थिनी के पति उपरोक्त जमीन पर कब्जा है और खेतीबाड़ी करके अपना जीवन यापन कर रहा है। दिनांक 07.03.2025 को प्रार्थिनी द्वारा अपनी उपरोक्त भूमि पर सरसों बोई गयी थी। जिसका प्रार्थिनी कटवा रही थी। लगभग 12 बजे दिन उपरोक्त जमीन पर राम सिंह पुत्र शिवराम सिंह, महेन्द्र सिंह व इनके लड़के अपने 10-15 अज्ञात साथियों के साथ मेरे खेत पर आये जबदरस्ती लाठी डण्डों से लैस होकर हमको सरसों काटने से मना किया और कहा भाग नहीं तो हम तुम्हारी गर्दन काट देंगे। यह इस बात को सुनकर प्रार्थिनी ने 112 नम्बर डायल कर पुलिस बुला ली और पुलिस के आने पर भी उपरोक्त व्यक्ति अपनी गुण्डागर्दी व दबंगई करता रहा। प्रार्थिनी ने कहा हम अपनी बोई जमीन से सरसों काट रहे है तुम हमको मना कैसे कर सकते हो और कहा अगर सरसों काट रहे न काटने का कोई कोर्ट से कोई आदेश है तो दिखाओ इस पर भी उपरोक्त व्यक्ति पुलिस वालो के सामने हमारी जमीन पर गुण्डागर्दी करके जान से मारने धमकी देकर कब्जा करना चाहता है और कहा हमको पुलिस की इतनी हिम्मत नहीं है कि रोक सकें। हमसे यहा पर पूरा गांव डरता है। इसके भय से उपरोक्त पुलिस. वाले हम लोगो को थाना शिवली ले गये। वहाँ पर भी हमने कहा अभी इनके पास फसल न काटने का भी कोई स्थगन आदेश है तो दिखाओ परन्तु उपरोक्त व्यक्ति द्वारा मौके पर स्थगन आदेश नहीं दिखाया गया। बिना स्थगन आदेश के मेरी अपनी जमीन पर बोई सरसों को काटने की गुण्डागर्दी की गयी व अराजकता के माध्यम से कब्जा मानना चाहता है। इसके बाद राम सिंह पुत्र शिवराम सिंह व इनका पुत्र महेन्द्र कुमार के साथ 10-15 अज्ञात साथियों के साथ आठ मार्च 2024 को रात लगभग 12 बजे अपने हथियारों के साथ साथियों के साथ के मेरे खेत पर लगी सरसों की फसल लोडर पर भरकर लूट ले गये। कृपया उपरोक्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही करने की कृपा करें।प् इसके बाद भी प्रथिनी की एफ आई आर नहीं लिखी जा रही  थाना प्रभारी द्वारा लगातार एफ आई आर लिखने का आस्वाशन दिया जा रहा है लेकिन लिखी नहीं जा रही है।

अग्रहरि समाज कानपुर ने होली मिलन समारोह धूम-धाम से मनाया

कानपुर से स्वप्निल तिवारी की रिपोर्ट अग्रहरि समाज महानगर कानपुर द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन एच ब्लॉक रामलीला मैदान किदवई नगर में किया गया जिसमे भारी संख्या में समाज के लोगों ने परिवार सहित भाग लिया, समाज के अध्यक्ष सत्य प्रकाश गुप्ता (पप्पू) व नगर प्रवक्ता प्रेम चंद्र गुप्ता ने बताया कि इस समारोह में समाज के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये, श्रीराधा कृष्ण की झांकी व फूलों की होली विशेष आकर्षण का केंद्र रही समाज की महिलाओं एवं बच्चों ने श्री राधा कृष्ण के साथ सुन्दर सुन्दर भजनो पर नृत्य किया व फूलों की होली खेली समाज के सभी लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिले व एक दूसरे के ऊपर पुष्प वर्षा कर होली की शुभकामनाएं प्रेषित की, इस अवसर पर नगर के सभी जनप्रतिनिध सांसद विधायक नगर प्रमुख सहित समाज के अध्यक्ष सत्य प्रकाश गुप्ता (पप्पू), संरक्षक बैजनाथ अग्रहरि, स्वामीदीन अग्रहरि, रमाकांत अग्रहरि,विजय अग्रहरि,प्रमोद अग्रहरि, शंतशरण अग्रहरि,शिवप्रसाद अग्रहरि कोषाध्यक्ष उमेश अग्रहरि,सुनील अग्रहरि (पप्पू), अजय अग्रहरि,ओमप्रकाश अग्रहरि,भैयालाल,रामसुमेर, नगर प्रवक्ता प्रेम चंद्र गुप्ता,युवा अध्यक्ष राहुल अग्रहरि,महामंत्री हिमांशु अग्रहरि,शिवपूजन अग्रहरि,भोला अग्रहरि,रमेश अग्रहरि,जयहिंद अग्रहरि मनोज अग्रहरि,कमलेश अग्रहरि, हरिशंकर अग्रहरि सचिन अग्रहरि, आदित्य अग्रहरि द्वारा कार्यक्रम संचालित किया गया, तथा अन्य वरिष्ठ व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

एडवोकेट पवन सक्सेना बने मुख्य सलाहकार

कानपुर से स्वप्निल तिवारी की रिपोर्ट कानपुर,अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के कानपुर कार्यालय में एडवोकेट पवन सक्सेना को श्री चित्रगुप्त अखाड़ा एवं श्री चित्रगुप्त पीठ वृन्दावन का मुख्य सलाहकार  बनाए जाने पर फूलों की माला एवं पटका पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। वही मुख्य सलाहकार पवन सक्सेना ने बताया कि सनातन सम्राट स्वामी चक्रपाणि महाराज एवं श्री चित्र गुप्ता आचार्य सच्चिदानंद पशुपति द्वारा मुझे मुख्य सलाहकार श्री चित्रगुप्त अखाड़ा एवं श्री चित्रगुप्त पीठ वृन्दावन घोषित किया है वे दिये गये पद के अनुरूप अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे और संगठन को प्रत्येक युवाओं तक पहुंचाकर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा को और भी मजबूत करने का काम करेंगे और किसी की भी समस्याओं को जानकर उनके निदान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका को निभाएंगे। वही उन्होंने बताया कि एक अखाड़ा शैव साधकों का है एक अखाड़ा वैष्णव साधकों का है एक अखाड़ा किन्नर साधकों का है श्री चित्रगुप्त अखाड़ा सबका है ब्राम्हण क्षत्रिय वैश्य शूद्र सबके लिए समान विचारधारा रखता है जिस तरह भगवान श्री चित्रगुप्त जी सभी प्राणियों के कर्मों का लेखा जोखा रखते है उसी प्रकार श्री चित्रगुप्त अखाड़ा सभी प्राणियों के लिए समान विचारधारा रखता है। इनकी नियुक्ति से कायस्थ समाज में खुशी का माहौल देखन को मिला साथी कई नेता गणों ने भी बधाई दी। मुख्य सलाहकार पवन सक्सेना ने कहा कि समाज के कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं और आगे भी निरंतर समाज के लिए कार्य करते रहेंगे आज मुझे जो पद मिला है उसका सम्मान करता हूं एवं निष्ठा पूर्वक ईमानदारी से कार्य करूंगा और पूरी क्षमता के साथ अखिल भारतीय कायस्थ महासभा को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। महासभा इस विचारधारा में विश्वास रखती है कि कायस्थों का सभी दिशाओं मे संतुलित विकास होना चाहिए,जिससे इस जाति की सदियों पुरानी शाख,शोभा,और प्रतिष्ठा बनी रहे,और इस ध्येय की प्राप्ति के लिए अखिल भारतीय कायस्थ महासभा व अखिल भारतीय युवा प्रकोष्ठ सदैव तत्परता से कार्य कर रही है। समाज की युवा शक्ति को पूरे प्रदेश में समाज हित में कार्य करने एवं शिक्षा,एकता,संघर्ष और स्वाभिमान के प्रति जागरूक करने का हर संभव प्रयास करने के साथ ही समाज के प्रत्येक युवाओं को इस मुहिम में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा।वही इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय युवा प्रकोष्ठ एडवोकेट पंकज श्रीवास्तव,हिमांशु निगम,ऋषभ निगम,विजय,संदीप,सुमित, समरजीत,मोनू,रोहित,अब्दुल बारिक,नीरज राजपूत,अनिल कुमार आदि लोग मौजूद रहे।