```html ```

दिवाली मनाने गांव गया था परिवार, इधर सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी; मोपका पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

दिवाली मनाने गांव गया था परिवार, इधर सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी; मोपका पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

अलमारी और लॉकर तोड़कर आर्टिफिशियल ज्वेलरी सहित 22 हजार रुपये की संपत्ति पार, आरोपी से जेवर और 2 हजार रुपये नकद बरामद

बिलासपुर। दिवाली का त्योहार मनाने परिवार सहित गृह ग्राम जाना एक परिवार को महंगा पड़ गया। घर सूना पाकर चोर ने मकान को निशाना बनाया और अलमारी व लॉकर तोड़कर आर्टिफिशियल ज्वेलरी तथा नगदी रकम चोरी कर ली। मामले में चौकी मोपका पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 20 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई आर्टिफिशियल ज्वेलरी और 2 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामकृष्ण नगर मोपका निवासी हरिशंकर कश्यप 7 नवंबर 2026 को अपने परिवार के साथ दिवाली मनाने गृह ग्राम झाझपुरी, लोरमी गए हुए थे। इसी दौरान 8 नवंबर को पड़ोसी ने फोन कर उनके घर में चोरी होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रार्थी वापस घर पहुंचा तो कमरे का सामान बिखरा हुआ मिला। जांच करने पर पता चला कि अज्ञात चोर ने अलमारी और लॉकर तोड़कर आर्टिफिशियल ज्वेलरी एवं नगदी रकम चोरी कर ली थी। चोरी गए सामान और नगदी की कुल कीमत लगभग 22 हजार रुपये बताई गई।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी मोपका, थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 1635/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4) एवं 305(1) के अंतर्गत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

मामले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में पुलिस ने तत्काल चोरी गए माल की पतासाजी शुरू की। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने संदेही मोहित ध्रुव उर्फ भूत, पिता पुनीत राम ध्रुव, उम्र 20 वर्ष, निवासी भाटापारा, चौकी मोपका को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई आर्टिफिशियल ज्वेलरी और 2 हजार रुपये नगद बरामद कर जब्त किए। पूछताछ में आरोपी ने शेष 15 हजार रुपये खर्च करने की बात बताई। उसके अनुसार उसने चोरी की रकम खाने-पीने और दिवाली में पटाखे फोड़ने में खर्च कर दी थी।

पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

मोपका पुलिस की इस कार्रवाई में चौकी के पुलिस स्टाफ की उल्लेखनीय भूमिका रही। दिवाली के दौरान सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी करने के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी से पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

DEEPAK YADAV

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • Blog
  • CM विष्णु देव साय
  • CMO CHHATTISGARH
  • Editor's Pick
  • Fashion
  • Health
  • Main Stories
  • National
  • PM Modi
  • Popular
  • Recommended
  • Sports
  • Tech
  • Travel
  • अपराध
  • अंबिकापुर
  • आज का मौसम
  • इंडिया
  • उत्तर प्रदेश
  • कांग्रेस
  • कानपुर
  • कोरबा
  • कोसीर
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेल
  • गरियाबंद
  • चुनाव
  • छत्तीसगढ़
  • छुरिया
  • जशपुर नगर
  • जांजगीर-चांपा
  • दंतेवाड़ा
  • देश
  • धमतरी
  • धर्म
  • नई दिल्ली
  • नारायणपुर
  • न्यूज
  • पुलिस
  • प्रधानमंत्री न्यूज
  • बड़ी खबर
  • बरमकेला
  • बलरामपुर
  • बलौदा बाजार
  • बलौदाबाजार-भाटापारा
  • बिज़नेस
  • बिलाईगढ़
  • बिलासपुर
  • बीजापुर
  • भटगांव
  • भाजपा
  • भारत
  • भोपाल मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • महासमुंद
  • मैहर
  • राजनांदगांव
  • राजनीति
  • राज्य
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लखीमपुर खीरी
  • लाइफ स्टाइल
  • विदेश
  • व्यापार
  • शक्ति
  • शिक्षा
  • सक्ति
  • सड़क हादसा
  • सतना
  • सरगुजा
  • सरगुजा अंबिकापुर
  • सरसींवा
  • सरसीवां
  • सरायपाली
  • सरिया
  • सामाजिक
  • सारंगढ़
  • सारंगढ़ - बिलाईगढ़
  • सीएम विष्णु देव साय
  • सीधी मध्य प्रदेश
  • स्वास्थ्य
  • स्वास्थ्य विभाग