```html ```

राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर ग्राम तुषार में जागरूकता कार्यक्रम, नागरिकों को दी गई निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी

राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर ग्राम तुषार में जागरूकता कार्यक्रम, नागरिकों को दी गई निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी

नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के जरिए घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं मुफ्त कानूनी सहायता, महिलाओं, बच्चों एवं जरूरतमंद वर्गों को बताए गए उनके विधिक अधिकार

जांजगीर-चांपा। राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर 9 नवंबर 2026 को ग्राम तुषार में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर के अध्यक्ष के निर्देशानुसार तथा तालुका विधिक सेवा समिति जैजैपुर के अध्यक्ष के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों एवं आम नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता और न्याय तक समान पहुंच के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में अधिकार मित्र लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल ने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के तहत पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने का प्रावधान है। इसके अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को न्यायालय में पैरवी के लिए अधिवक्ता, निःशुल्क विधिक सलाह तथा आवश्यकतानुसार अन्य कानूनी सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति सहित अन्य पात्र वर्गों को मिलने वाली विधिक सहायता और नालसा की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

वहीं अधिकार मित्र भगवती भारद्वाज ने आपसी राजीनामा के माध्यम से विवादों का समाधान, लोक अदालत की उपयोगिता, महिला एवं बाल अधिकार, घरेलू हिंसा से संरक्षण, बाल विवाह की रोकथाम तथा साइबर अपराधों से बचाव के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विधिक सेवा दिवस का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक अथवा सामाजिक परिस्थितियों के कारण कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित न रहे। प्रत्येक नागरिक को न्याय प्राप्त करने का समान अवसर मिलना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को बताया गया कि किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अथवा संबंधित विधिक सेवा समिति से संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा नालसा की टोल फ्री हेल्पलाइन 15100 पर कॉल करके पात्र व्यक्ति निःशुल्क कानूनी सहायता एवं विधिक सलाह प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यक्रम के अंत में नागरिकों से अपील की गई कि वे अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहें तथा जरूरत पड़ने पर उपलब्ध विधिक सहायता सेवाओं का लाभ उठाएं। इस अवसर पर ग्राम पंचायत तुषार के सरपंच सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

DEEPAK YADAV

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • Blog
  • CM विष्णु देव साय
  • CMO CHHATTISGARH
  • Editor's Pick
  • Fashion
  • Health
  • Main Stories
  • National
  • PM Modi
  • Popular
  • Recommended
  • Sports
  • Tech
  • Travel
  • अपराध
  • अंबिकापुर
  • आज का मौसम
  • इंडिया
  • उत्तर प्रदेश
  • कांग्रेस
  • कानपुर
  • कोरबा
  • कोसीर
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेल
  • गरियाबंद
  • चुनाव
  • छत्तीसगढ़
  • छुरिया
  • जशपुर नगर
  • जांजगीर-चांपा
  • दंतेवाड़ा
  • देश
  • धमतरी
  • धर्म
  • नई दिल्ली
  • नारायणपुर
  • न्यूज
  • पुलिस
  • प्रधानमंत्री न्यूज
  • बड़ी खबर
  • बरमकेला
  • बलरामपुर
  • बलौदा बाजार
  • बलौदाबाजार-भाटापारा
  • बिज़नेस
  • बिलाईगढ़
  • बिलासपुर
  • बीजापुर
  • भटगांव
  • भाजपा
  • भारत
  • भोपाल मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • महासमुंद
  • मैहर
  • राजनांदगांव
  • राजनीति
  • राज्य
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लखीमपुर खीरी
  • लाइफ स्टाइल
  • विदेश
  • व्यापार
  • शक्ति
  • शिक्षा
  • सक्ति
  • सड़क हादसा
  • सतना
  • सरगुजा
  • सरगुजा अंबिकापुर
  • सरसींवा
  • सरसीवां
  • सरायपाली
  • सरिया
  • सामाजिक
  • सारंगढ़
  • सारंगढ़ - बिलाईगढ़
  • सीएम विष्णु देव साय
  • सीधी मध्य प्रदेश
  • स्वास्थ्य
  • स्वास्थ्य विभाग