```html ```

धान खरीदी की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, नोडल अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

धान खरीदी की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, नोडल अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

सक्ती जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, 96 समितियों के 129 केंद्रों में होगी व्यवस्था; किसानों को घर बैठे मिलेगा ऑनलाइन टोकन

सक्ती,  खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को व्यवस्थित, पारदर्शी और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में धान खरीदी के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें अधिकारियों को धान खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं, गुणवत्ता परीक्षण, नमी जांच और खरीदी प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों की विस्तार से जानकारी दी गई।

 

प्रशिक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि धान खरीदी के प्रत्येक चरण में पारदर्शिता और निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों को धान की सेम डे स्टैकिंग, गुणवत्ता परीक्षण, नमी की मात्रा की जांच, स्टेंसिल प्रक्रिया और धान की बोरियों की गिनती सहित विभिन्न तकनीकी पहलुओं का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही खरीदी के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं का तत्काल निराकरण करने और किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी से बचाने पर विशेष जोर दिया गया।

गांव-गांव तक पहुंचेगी धान खरीदी की जानकारी

कलेक्टर जयश्री जैन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि धान खरीदी से संबंधित नियमों, टोकन व्यवस्था और आवश्यक प्रक्रियाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। इसके लिए गांवों में मुनादी कराने के साथ पोस्टर और बैनर लगाए जाएं। जनपद पंचायत, जिला पंचायत कार्यालय, धान उपार्जन केंद्रों तथा खाद्य, सहकारिता और कृषि विभाग के कार्यालयों में भी जानकारी प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसानों को समय रहते खरीदी से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां मिल सकें।

129 केंद्रों में होगी धान खरीदी, तीन नए केंद्र भी शुरू

जिले में इस वर्ष धान खरीदी के लिए 96 सहकारी समितियों के अंतर्गत कुल 129 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तीन नए धान खरीदी केंद्र भी प्रारंभ किए गए हैं। शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अवधि 15 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक निर्धारित की गई है। खरीदी प्रारंभ होने से पांच दिन पहले यानी 10 नवंबर से किसानों के लिए टोकन जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

किसान समिति में पहुंचकर टोकन प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा पंजीकृत किसान शासन के ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल ऐप के माध्यम से 24 घंटे ऑनलाइन टोकन प्राप्त करने की सुविधा का लाभ भी उठा सकते हैं।

2441 और 2461 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा समर्थन मूल्य

इस खरीफ विपणन वर्ष में धान कॉमन का समर्थन मूल्य 2441 रुपये प्रति क्विंटल तथा धान ग्रेड-ए का समर्थन मूल्य 2461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान की खरीदी लिंकिंग सहित की जाएगी। खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए बायोमेट्रिक आधारित प्रणाली लागू रहेगी।

अवैध धान परिवहन पर रहेगी प्रशासन की नजर

कलेक्टर ने जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में किसानों के लिए पेयजल, छाया सहित आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही धान की तौल और गुणवत्ता परीक्षण में निष्पक्षता बनाए रखने पर जोर दिया गया है। अवैध धान की खपत और परिवहन रोकने के लिए कोचियों एवं बिचौलियों पर लगातार निगरानी रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर जांच दलों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन का उद्देश्य धान खरीदी व्यवस्था को किसान हितैषी बनाना है, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो और पूरी प्रक्रिया शासन के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न हो सके।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर कलेक्टर नवीन भगत, एसडीएम, तहसीलदार, जिला खाद्य अधिकारी, जिला मार्कफेड अधिकारी, जिला सहकारिता अधिकारी सहित संबंधित विभागों के सभी नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

DEEPAK YADAV

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • Blog
  • CM विष्णु देव साय
  • CMO CHHATTISGARH
  • Editor's Pick
  • Fashion
  • Health
  • Main Stories
  • National
  • PM Modi
  • Popular
  • Recommended
  • Sports
  • Tech
  • Travel
  • अपराध
  • अंबिकापुर
  • आज का मौसम
  • इंडिया
  • उत्तर प्रदेश
  • कांग्रेस
  • कानपुर
  • कोरबा
  • कोसीर
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेल
  • गरियाबंद
  • चुनाव
  • छत्तीसगढ़
  • छुरिया
  • जशपुर नगर
  • जांजगीर-चांपा
  • दंतेवाड़ा
  • देश
  • धमतरी
  • धर्म
  • नई दिल्ली
  • नारायणपुर
  • न्यूज
  • पुलिस
  • प्रधानमंत्री न्यूज
  • बड़ी खबर
  • बरमकेला
  • बलरामपुर
  • बलौदा बाजार
  • बलौदाबाजार-भाटापारा
  • बिज़नेस
  • बिलाईगढ़
  • बिलासपुर
  • बीजापुर
  • भटगांव
  • भाजपा
  • भारत
  • भोपाल मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • महासमुंद
  • मैहर
  • राजनांदगांव
  • राजनीति
  • राज्य
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लखीमपुर खीरी
  • लाइफ स्टाइल
  • विदेश
  • व्यापार
  • शक्ति
  • शिक्षा
  • सक्ति
  • सड़क हादसा
  • सतना
  • सरगुजा
  • सरगुजा अंबिकापुर
  • सरसींवा
  • सरसीवां
  • सरायपाली
  • सरिया
  • सामाजिक
  • सारंगढ़
  • सारंगढ़ - बिलाईगढ़
  • सीएम विष्णु देव साय
  • सीधी मध्य प्रदेश
  • स्वास्थ्य
  • स्वास्थ्य विभाग