```html ```
Breaking

मखाना की खेती से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहीं धमतरी की महिलाएं

29 एकड़ में मखाना की उपज का संग्रहण शुरू, महिला स्व-सहायता समूहों को मिलेगा वैज्ञानिक कटाई-पश्चात प्रबंधन का प्रशिक्षण मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने की पहल, ग्रामीण आजीविका और महिला उद्यमिता के नए अवसर विकसित करने पर जोर धमतरी जिले में कृषि विविधीकरण और ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने की दिशा में मखाना की खेती नई संभावनाएं पैदा कर रही है। तालाबों में मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने की पहल अब परिणाम देने लगी है। इसी कड़ी में ग्राम छाती और डांडेसरा में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा 29 एकड़ क्षेत्र में उत्पादित मखाना का संग्रहण शुरू हो गया है। साथ ही, महिलाओं को मखाना के संग्रहण और संग्रहण-पश्चात प्रबंधन की वैज्ञानिक तकनीकों का प्रशिक्षण देने की तैयारी की जा रही है। इससे उपज की गुणवत्ता, प्रसंस्करण और बाजार में बेहतर मूल्य मिलने की संभावनाएं बढ़ेंगी। केंद्र सरकार की सेंट्रल सेक्टर स्कीम फॉर डेवलपमेंट ऑफ मखाना के तहत वर्ष 2025-26 में धमतरी जिले को तालाबों में मखाना की खेती के लिए 165 एकड़ का लक्ष्य दिया गया था। इसके मुकाबले जिला प्रशासन और उद्यानिकी विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन में 105 एकड़ क्षेत्र में मखाना की खेती शुरू की गई। ग्राम राखी, छाती, डांडेसरा और पीपरछेड़ी के साथ नगरी विकासखंड के ग्राम सांकरा में भी इस फसल को बढ़ावा दिया जा रहा है।             ग्राम छाती और डांडेसरा में शैलपुत्री स्व-सहायता समूह तथा नई किरण स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए 26 अक्टूबर को मखाना संग्रहण की शुरुआत और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर ग्राम छाती-सेनचुवा की सरपंच श्रीमती दानेश्वरी साहू, श्री जितेन्द्र कुमार साहू, पंचगण, कृषि विज्ञान केंद्र की विशेषज्ञ श्रीमती दीपिका चंद्रवंशी, उप संचालक उद्यानिकी श्रीमती पूजा कश्यप साहू, उद्यान विकास अधिकारी श्री राहुल साहू और ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी श्री नर्मदा प्रसाद भारती उपस्थित रहे।             उप संचालक उद्यानिकी श्रीमती पूजा कश्यप साहू ने बताया कि महिला समूहों को कृषि विज्ञान केंद्र, धमतरी में आगामी दिनों में मखाना के संग्रहण-पश्चात प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में उपज की उचित देखभाल, प्रसंस्करण और गुणवत्ता बनाए रखने की तकनीकों की जानकारी दी जाएगी, ताकि महिलाएं इस गतिविधि को आजीविका और उद्यमिता के रूप में आगे बढ़ा सकें। मखाना की कटाई के चरण           मखाना की कटाई मुख्य रूप से तीन चरणों में की जाती है। पहली कटाई को लहसर कहा जाता है। इसमें लगभग 70 प्रतिशत मखाना निकाल लिया जाता है। इस काम के लिए श्रमिकों को सामान्यतः प्रति किलोग्राम के आधार पर मजदूरी दी जाती है। इसके बाद दूसरी और तीसरी कटाई मरकट और कर्कट कहलाती है। इन चरणों में बचे हुए लगभग 30 प्रतिशत बीज निकाले जाते हैं, जिसके लिए अधिक मेहनत और समय की जरूरत होती है। कटाई के बाद की प्रक्रिया            तालाब से मखाना के बीज निकालने के बाद उन्हें अच्छी तरह साफ किया जाता है। काले बीजों को धोकर लगभग 2 से 30 दिनों तक तेज धूप में सुखाया जाता है, ताकि उनकी नमी कम हो सके। इसके बाद बीजों को भट्ठी या मिट्टी की कढ़ाई में भुना जाता है। भुनाई के बाद लकड़ी की थापी से बीजों को फोड़ा जाता है। इस प्रक्रिया से बीज के अंदर का सफेद और कुरकुरा मखाना बाहर निकलता है, जिसे स्थानीय रूप से लावा कहा जाता है।            कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि जिले में उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों और स्थानीय संभावनाओं के अनुरूप कृषि की नई गतिविधियों को बढ़ावा देना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। मखाना की खेती किसानों की आय बढ़ाने के साथ महिला स्व-सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का माध्यम बन सकती है। इसके लिए उत्पादन के साथ वैज्ञानिक तकनीक, प्रसंस्करण, गुणवत्ता और बाजार से जुड़ाव पर भी ध्यान देना जरूरी है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि तकनीकी मार्गदर्शन और प्रशिक्षण के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं की भागीदारी बढ़े और वे आत्मनिर्भर आजीविका की दिशा में आगे बढ़ें।            मखाना उत्पादन की यह पहल धमतरी जिले में पारंपरिक कृषि गतिविधियों के साथ नए विकल्प जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उचित प्रशिक्षण, गुणवत्ता आधारित प्रसंस्करण और बाजार से बेहतर जुड़ाव मिलने पर यह पहल ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार, स्वरोजगार और सामूहिक उद्यमिता के नए अवसर पैदा करने में सहायक होगी।

जल जंगल जमीन बचाओ संघर्ष समिति सीतानदी उदंती क्षेत्र जिला धमतरी-गरियाबंद की विशाल महा बैठक राजापड़ाव क्षेत्र के ग्राम

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से धर्मेंद्र यादव मोंगराडीह में दिनांक 10 अक्टूबर दिन शनिवार को आयोजित की गई। बैठक में 128 गांव पारा-टोला के हजारों ग्रामीणों का जनसैलाब देखने को मिला। बैठक का शुभारंभ सर्वप्रथम मुखियाओं द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं माटी महतारी की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। तत्पश्चात समिति के अध्यक्ष सिरधन सोम के आदेशानुसार महासचिव रेवा देवदास द्वारा बैठक के मूलभूत एजेंडा को पढ़कर सुनाया गया। बैठक के मुख्य एजेंडा संगठन का विस्तार गांव-गांव तक करने की रणनीति। बुनियादी मूलभूत सुविधा क्षेत्रवासियों को मिले इस दिशा में समीक्षा व सुझाव। नाइट कर्फ्यू पर रोक, विस्थापन पर रोक, वन ग्राम के किसानों को भूमि स्वामी हक। जिला धमतरी और गरियाबंद की संयुक्त विशाल महा ग्राम सभा में सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद सहित सभी जनप्रतिनिधियों को एक मंच पर आमंत्रित कर जन संवाद। एजेंडा के बाद सभी मुखियाओं ने अपने-अपने पक्ष रखते हुए समाधान की दिशा में प्रस्ताव पारित किया। महिलाओं ने भी मजबूती के साथ क्षेत्र में बीत रही ज्वलंत समस्याओं पर सबका ध्यान आकृष्ट कराया। अध्यक्ष सिरधन सोम ने कहा हमारा इलाका पांचवीं अनुसूची क्षेत्र होने के कारण जल-जंगल-जमीन पर अधिकार सर्वप्रथम मूल निवासियों का है। लेकिन हमारे हक-अधिकारों से वंचित किया जाना अब हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमारी लड़ाई संवैधानिक तरीके से निरंतर जारी रहेगी। हमारे संगठन का विस्तार गांव तक हो, इसके लिए हमें रणनीति के तहत काम करना होगा। सभा को लोकेश्वरी नेताम, दैनिक मांडवी, अर्जुन नायक, धनश्याम मरकाम, नरेश मांझी, टीकम नागवंशी, दीनाचंद मरकाम, गोपाल सोरी सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। अगला महा बैठक का ऐलान बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 17 अक्टूबर दिन शनिवार को राजापड़ाव क्षेत्र के ग्राम कोकड़ी में कांकेर और महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद,सिहावा और बिंद्रानवागढ़ विधानसभा के विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला-जनपद के सभी जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित कर 128 गांवों की मांगों को विधानसभा-लोकसभा तक पहुंचाने के लिए विशाल महा ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए 12 अक्टूबर दिन सोमवार को दोनों क्षेत्रों के जिम्मेदार समिति मुखियाओं द्वारा निवास पहुँच कर भेंट-मुलाकात की जाएगी। क्षेत्र में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। बैठक में विशेष रूप से समिति के अध्यक्ष सिरधन सोम, जिला पंचायत सदस्य लोकेश्वरी नेताम, टीकम नागवंशी, रेवा देवदास, दैनिक राम मंडावी, नरेश मांझी, धनश्याम मरकाम, कृष्ण कुमार नेताम, धनेश मरकाम, अर्जुन नायक, फूलचंद मरकाम, दीनाचंद मरकाम, टीकम मरकाम, पतंग मरकाम, करण नाग, संतोष मरकाम, रोहन नेताम, अशोक मरकाम, अजय नेताम, नकुल नागेश, पुरुषोत्तम परदे, रविंद्र मरकाम, लोकेश कुमार, रमेश मरकाम, श्यामलाल नेताम, महेश सूर्यवंशी, मोतीराम नेताम, संतोष मराई , रूपेश्वर नाग,दुर्गेश नेताम, नगीना बाई, सिया बाई, गायत्री बाई, सोमबाई, वेद बाई, ललिता बाई सहित 118 गांव पारा-टोला से हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

शिक्षा मंत्री से मिले नगर पंचायत अध्यक्ष बंलजीत छाबड़ा, शालाओं व नगरी विकास संबंधी समस्याओं पर किया आग्रह

नगरी। नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी नगरी के मंडल अध्यक्ष  बलजीत छाबड़ा ने छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक धमतरी रंजना साहू लोकतंत्र सेनानी प्रदेश अध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने से सौजन्य मुलाकात कर नगरी नगर पंचायत क्षेत्रांतर्गत संचालित शालाओं व नगर की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। छाबड़ा ने मंत्री जी को अवगत कराया कि शासकीय कन्या शाला वार्ड क्रमांक 4 एवं पीएम श्री शासकीय सिंगी ऋषि हाई स्कूल नगरी वार्ड क्रमांक 7में प्रार्थना सभा स्थल तथा अतिरिक्त कक्षों की अत्यंत आवश्यकता है। विद्यालयों में बढ़ती छात्राओं की संख्या के चलते बैठने हेतु कक्ष अपर्याप्त हो रहे हैं। कन्या शाला में पांच अतिरिक्त कक्ष बनने से छात्राओं को पढ़ाई में सुविधा मिलेगी। साथ ही पीएम श्री एक्सीलेंस स्कूल नगरी में प्रार्थना सभा स्थल के निर्माण तथा प्राथमिक शाला चूरियरापारा वार्ड क्रमांक 12 व वार्ड क्रमांक 9 के माध्य्मिक शाला बंधापारा में भवन मरम्मत की मांग भी रखी गई। इसी प्रकार छाबड़ा ने मंत्री को ज्ञापन सौंपकर वार्ड क्रमांक 14 पुरानी बस्ती से मोदे ग्राम को जोड़ने वाले महानदी  में पुल निर्माण एवं नगरी नगर मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण डिवाइडर एवं स्ट्रीट लाइट की मांग भी रखी। मंत्री गजेन्द्र यादव ने सभी मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल बुलाकर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।छाबड़ा ने कहा कि इन कार्यों के पूर्ण होने से नगर की शिक्षा व्यवस्था एवं नगरी नगर का विकास नई दिशा में आगे बढ़ेगा। धमतरी से धर्मेंद्र यादव जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

लोगों को ठोकर मारने वाले आरोपी नशेड़ी चालक को धमतरी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

धमतरी के ग्राम भटगांव रोड में लोगो को टक्कर मारने वाले नशेड़ी वाहन चालक गिरफ्तार कर लिया है।बता दें बीते दिनों ग्राम भटगांव स्थित दीदी की रसोई के सामने एक ईको वेन (क्रमांक CG-04-HC-0364) का चालक तेज और लापरवाही से नशे की हालत में वाहन चलाते हुए सड़क किनारे खड़े व्यक्ति कांशीराम साहू पिता धमकराम साहू उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम पेरवानी जिला बालोद को टक्कर मार दिया जिससे वह वाहन में ही फंस गया। टक्कर मारकर नशेड़ी चालक रुकने के बजाय खड़े व्यक्ति को घसीटता हुआ काफी दूर तक चला गया। इसके बाद आरोपी वाहन चालक ने घटनास्थल से भागने के प्रयास में भटगांव चौक से गोकुलपुर मार्ग की ओर जाते हुए देवांगन वस्त्रालय के सामने जीवनलाल चंद्राकर (53 वर्ष) और केराबाड़ी के पास सायकल सवार घनश्याम नेताम को भी ठोकर मारकर घायल कर दिया।घटना के बाद घायलों को तत्काल जिला अस्पताल धमतरी पहुँचाया गया, जहाँ चिकित्सक द्वारा कांशीराम साहू को मृत घोषित कर दिया गया। आरोपी सूर्यदेव अग्रवाल पिता स्व. जैनसिंह अग्रवाल उम्र 36 वर्ष ग्राम खुंदनी थाना गुरूर जिला बालोद जो जुनेजा स्टील गली, रत्नाबांधा रोड, थाना सिटी कोतवाली, जिला धमतरी में निवास कर रहा था आरोपी के विरुद्ध गंभीर धारा 201, 125(7),105 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।आरोपी वाहन चालक सूर्यदेव अग्रवाल को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। धमतरी से धर्मेंद्र यादव जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

धर्मांतरण के बाद घर वापसी: यादव समाज की एकजुटता ने रचा नया अध्याय।

नगरी ब्लाक के वनांचल क्षेत्र में निवास करने वाले ग्राम बेलरबाहरा में यादव समाज के एक परिवार द्वारा अज्ञानवश किए गए धर्म परिवर्तन के पश्चात, समाज के सतत प्रयासों और मार्गदर्शन से उन्होंने पुनः अपने मूल धर्म एवं सामाजिक धारा में वापसी की है। यह घटना समाज में जागरूकता और एकता का प्रतीक बनकर उभरी है। लगभग छह माह पूर्व ग्राम बेलरबाहरा के श्री सरजू राम यादव एवं उनके परिवार ने अज्ञानवश ईसाई धर्म अपना लिया था। समाज द्वारा समय-समय पर निवेदन, समझाइश और मार्गदर्शन के माध्यम से परिवार को अपने मूल धर्म की ओर लौटने के लिए प्रेरित किया गया। यादव महासभा सिहावा क्षेत्र के नेतृत्व में समाज प्रमुखों ने धैर्यपूर्वक लगातार संवाद बनाए रखा। समाज की बातों और परंपराओं से प्रभावित होकर श्री सरजू राम यादव ने अपनी गलती स्वीकारते हुए पुनः अपने कुल धर्म में लौटने की इच्छा जताई। इसके लिए गांव में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के वरिष्ठों, पदाधिकारियों और ग्रामवासियों की उपस्थिति रही। बैठक की शुरुआत हिंदू धर्म के रीति-रिवाजों एवं यादव समाज की विधिवत परंपराओं के अनुसार इष्टदेव की पूजा-अर्चना से की गई। इस बैठक में धर्मांतरण कर चुके परिवार ने समाज के समक्ष अपनी भूल स्वीकार करते हुए क्षमा याचना की और पुनः अपने मूल धर्म में वापसी की। इस ऐतिहासिक क्षण को सफल बनाने में यादव समाज के निम्न पदाधिकारियों और सदस्यों का विशेष योगदान रहा: रामसिंह यादव (सभापति, बेलरबाहरा) अंकालू राम यादव (अध्यक्ष, भोथली परिक्षेत्र) नरेश यादव (उपाध्यक्ष, भोथली) हरीश यादव (कोषाध्यक्ष, घटुला) गजानंद आहिर (सचिव, तुमड़ीबहार) प्रहलाद यादव (संरक्षक, फारसिया) गोवर्धन यादव (पाडरवही) छतर यादव (सलाहकार) माखन यादव (वार्ड पंच, तुमड़ीबाहर) बरसन यादव (गोरेगांव) गोकूल यादव (फरसिया), कुंजल यादव (नवागांव) जगन्नाथ यादव (भोथली), कीर्तन यादव (भैंसासंकरा) महिला प्रकोष्ठ से: मीनाक्षी यादव (अध्यक्ष, तुमड़ीबाहर) मीना बाई यादव (संरक्षक, इच्छापुर) संतोषी यादव, रामेश्वरी यादव (जिला महिला प्रकोष्ठ पदाधिकारी) युवा प्रकोष्ठ से: डी.के. यादव (युवा प्र.प्रदेश उपाध्यक्ष,सर्व यादव समाज छ. ग जिलाध्यक्ष युवा प्र. जिला धमतरी यादव समाज) देवचरण यादव (अध्यक्ष, तुमड़ीबाहर) जीवन यादव (उपाध्यक्ष, गोरेगांव) विष्णु यादव (कोषाध्यक्ष, पाडरही) इस प्रयास में समाज के अन्य गणमान्यजन, महिला एवं युवा प्रकोष्ठ के सदस्यगण, यादव बंधु एवं ग्रामीणजनों का भी अहम योगदान रहा। यादव समाज द्वारा यह संदेश दिया गया कि समाज की एकता, धैर्य और सतत प्रयासों से किसी भी भटके हुए व्यक्ति को पुनः मुख्यधारा से जोड़ा जा सकता है। समाज ने यह भी अपील की कि सभी अपने कुल, धर्म एवं संस्कृति को पहचानें, समझें और गर्व से उसका पालन करें। धमतरी से धर्मेंद्र यादव जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

शारदीय नवरात्रि के महा पर्व के अवसर पर दो दिवसीय डे-नाइट राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन मानस ग्राम सांकरा में कल से

धमतरी से धर्मेंद्र यादव जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट शारदीय नवरात्र का महापर्व चल रहा है इसी अवसर पर दो दिवसीय डे-नाइट राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन मानस ग्राम सांकरा में दिनांक 24 और 25 सितंबर को किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन श्री नंदेश्वर कबड्डी क्लब और समस्त ग्रामवासी मानस ग्राम सांकरा के तत्वाधान में आयोजन किया जा रहा है। आपको बता दे प्रतियोगिता के पुरस्कार में प्रथम पुरस्कार 41,000 रुपये,द्वितीय पुरस्कार 21,000 रुपये,तृतीय पुरस्कार 11,000 रुपये,चतुर्थ पुरस्कार 5,100 रूपये रखा गया है जिसमें से विजयी टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा, समिति द्वारा बेस्ट रेडर और बेस्ट कैचर के लिए भी पुरस्कार दिए जाएंगे। आयोजन समिति में हर्षित साहू, प्रयाग बिसेन, तोषक पटेल, किशोर कुमार मरकाम, बलिराम पटेल, युवराज पटेल, भोला ध्रुव, कल्याण मत्स्य पालन, तरल देवागन, रोमन साहू, पूनम साहू, कृष्णानाथ शिवोपाषक और राहूल सोनी शामिल हैं।

धान के कटोरे से सुपर फूड की ओर : मखाना की खेती बनी महिलाओं के लिए समृद्धि की आधार

धमतरी से धर्मेंद्र यादव जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट मखाने की आधुनिक खेती किसानों और महिला स्व-सहायता समूहों के लिए आय बढ़ाने का नया मार्ग है। यह पहल न केवल आर्थिक रूप से लाभकारी है बल्कि स्वास्थ्य की दृष्टि से भी समाज को नई दिशा देने वाली है। प्रशासन का उद्देश्य है कि आने वाले वर्षों में मखाना खेती को बड़े पैमाने पर प्रोत्साहित कर किसानों को धान के बेहतर विकल्प के रूप में उपलब्ध कराया जाए। धमतरी में सुपर फूड मखाना, जिसे काला हीरा भी कहा जाता है,से अपनी पहचान बना रहा है। स्वास्थ्यवर्धक और पोषक तत्वों से भरपूर मखाने की खेती ने जिले के किसानों और महिला स्व-सहायता समूहों के जीवन में नई उम्मीदें जगा दी हैं। जिला प्रशासन ने इसे प्राथमिकता देते हुए धान की खेती के विकल्प के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया है, ताकि किसानों की आमदनी दोगुनी हो सके और ग्रामीण आजीविका को मजबूती मिले।कुरूद विकासखंड के ग्राम राखी, दरगहन और सरसोंपुरी को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चुना गया है। इन गांवों के तालाबों में लगभग 20 हेक्टेयर क्षेत्र में मखाने की खेती की जा रही है। राखी गांव में करीब 5 हेक्टेयर क्षेत्र की फसल अब तैयार होकर हार्वेस्टिंग के चरण में पहुँच चुकी है। कटाई-छंटाई का यह कार्य प्रशिक्षित मजदूरों की मदद से किया जा रहा है क्योंकि मखाने की फसल में विशेष दक्षता की आवश्यकता होती है। मखाना केवल आर्थिक दृष्टि से ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य के लिहाज से भी अमूल्य वरदान है। इसमें विटामिन, कैल्शियम, मैग्निशियम, आयरन, जिंक और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यह डायबिटीज और हृदय रोगियों के लिए उपयोगी है, हड्डियों और जोड़ों के दर्द में राहत देता है, रात को सेवन करने पर अच्छी नींद और तनाव मुक्ति प्रदान करता है तथा प्रोटीन और फास्फोरस से भरपूर होने के कारण शरीर को ऊर्जा और मजबूती देता है।इस नई पहल ने गांवों में उत्साह का वातावरण बना दिया है। खासकर महिला स्वसहायता समूहों की भागीदारी उल्लेखनीय है। ग्राम देमार की शैलपुत्री महिला समूह और नई किरण महिला समूह ने मखाने की खेती और प्रसंस्करण का प्रशिक्षण लेकर इसे आजीविका का साधन बनाना शुरू कर दिया है। महिलाओं की यह भागीदारी न केवल उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बना रही है बल्कि पूरे परिवार की जीवनशैली में सुधार लाने का माध्यम भी बन रही है। तकनीकी मार्गदर्शन के लिए कृषि विस्तार अधिकारी और इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के विशेषज्ञ लगातार किसानों के साथ जुड़े हुए हैं। तालाबों में केवल 2 से 3 फीट पानी में यह फसल आसानी से तैयार हो जाती है और लगभग छह महीने में कटाई योग्य हो जाती है। लाभ के लिहाज से भी मखाना धान से कहीं अधिक फायदेमंद साबित हो रहा है। धान की खेती में जहां औसत शुद्ध लाभ 32 हज़ार 698 रुपये आता है, वहीं मखाने की खेती से किसानों को लगभग 64 हज़ार रुपये तक की आमदनी हो रही है। यही कारण है कि जिला प्रशासन ने किसानों की बढ़ती रुचि को देखते हुए अगले रबी सीजन में 200 एकड़ तालाबों में मखाने की खेती विस्तार का लक्ष्य निर्धारित किया है।

धमतरी में पाइप लाइन कार्य अंतिम चरण में,जल्द ही सड़कों का मरम्मत कार्य होगा शुरू

धमतरी से धर्मेंद्र यादव जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट धमतरी शहर में पाइपलाइन कार्य अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है, जिससे जल्द ही सड़कों का मरम्मत कार्य शुरू होगा। नगर निगम प्रशासन और निर्माण एजेंसी द्वारा लगभग 35 करोड़ रुपये की लागत से 9 एमएलडी क्षमता का नया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तैयार किया जा रहा है। इस योजना के तहत 85 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन डाली जा रही है, जिससे नागरिकों को भविष्य में बेहतर पेयजल सुविधा मिलेगी। पाइपलाइन कार्य के बाद की प्रक्रिया: – हाइड्रोलिक टेस्टिंग: पाइपलाइन बिछाने के बाद हाइड्रोलिक टेस्टिंग की जाएगी, जिससे पाइपलाइन की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।– *सड़कों की मरम्मत और कांक्रीटकरण*: टेस्टिंग कार्य पूरा होते ही प्रभावित सड़कों की मरम्मत और कांक्रीटकरण का कार्य शीघ्र प्रारंभ कर दिया जाएगा। नगर निगम का उद्देश्य है कि निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण कर शहरवासियों को दीर्घकालीन सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। धमतरी शहर के विकास के लिए इस तरह के कार्य महत्वपूर्ण हैं और इससे शहर की सूरत बदलने में मदद मिलेगी।

नवा खाई ठाकुर जोहारनी पर्व  हमारी संस्कृति,परंपरा और आस्था का पर्व है। अम्बिका मरकाम..

धमतरी से धर्मेंद्र यादव जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट नगरी में गोंडवाना समाज का तहसील स्तरीय नवाखाई ठाकुर जोहरनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक अंबिका मरकाम के मुख्य अतिथि में गोंडवाना भवन नगरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया lसमारोह का शुभारंभ समाज के आराध्य देव की सेवा अर्जी कर पारंपरिक रीति रिवाज के साथ हुआ। नवा खाई ठाकुर जोहारनी पर्व पर विधायक अम्बिका मरकाम ने गोंडवाना समाज को दी लाखों की सौगात।       नवा खाई के पावन पर्व पर विधायक निधि से निर्मित शेड निर्माण हेतु 24 लाख का लोकार्पण एवं गोंडवाना भवन बरामदा क्रांकिटीकरन एवं शौचालय निर्माण की घोषणा की विधायक महोदया के समाज के लिए योगदान एवं समर्पित भावना से समाज जन उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित कर रहे हैं। उक्त अवसर पर पूर्व विधायक डॉक्टर लक्ष्मी ध्रुव ,श्रवण मरकाम जी,रामप्रसाद मरकाम जी,मोहन कुरु,ईश्वर मंडावी,तहसील स्तरीय गोंडवाना समाज के वरिष्ठ जन पदाधिकारी युवक युवति माताएं हजारों की संख्या में विराजमान थे।

सीईओ नगरी बोरझा द्वारा किया गया ग्राम पंचायत बोरई में आवास चौपाल का आयोजन

धमतरी से धर्मेंद्र यादव जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट मुख्य कार्यपालन अधिकारी,जनपद पंचायत नगरी रोहित बोरझा द्वारा ग्राम पंचायत बोरई में आवास चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल में ग्राम पंचायत बोरई, घुटकेल, मैनपुर एवं लिखमा के सभी स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास एवं प्रधानमंत्री जनमन आवास  योजनाओं के हितग्राही बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सीईओ बोरझा ने हितग्राहियों से सीधे संवाद कर योजनाओं की जानकारी ली तथा उन्हें समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण मकान निर्माण करने हेतु निर्देशित किया। चौपाल में जनपद पंचायत के अधिकारी, संबंधित पंचायत सचिव, रोजगार सहायक एवं आवास मित्र उपस्थित रहे।