जिले में होने वाला है सुरक्षा सैनिक भर्ती रजिस्ट्रेशन कैंप
धमतरी से धर्मेंद्र यादव जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट धमतरी जिले में SIS ltd भर्ती रजिस्ट्रेशन कैंप आयोजित किया जा रहा है। बता दें SIS ltd क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र जशपुर द्वारा धमतरी जिले के बेरोजगार दसवीं पास या फेल नवयुवकों को रोजगार प्रदान करने के लिए SIS ग्रुप रेजिस्टेंस एंड कैंप का आयोजन जिले में किया जाएगा। जहां 15 सितंबर को थाना परिसर कुरूद,16 सितंबर को थाना परिसर भखारा,17 सितंबर को थाना परिसर बीरेझर,18 सितंबर को थाना परिसर नगरी,19 सितंबर को थाना परिसर सिहावा,20 सितंबर को थाना परिसर दुगली,23 सितंबर को थाना परिसर मगरलोड,24 सितंबर को थाना परिसर अर्जुनी,25 सितंबर को थाना परिसर रुद्री और 26 सितंबर को थाना परिसर केरेगांव इन स्थानों पर sis ग्रुप के सभी पदों के लिए योग्यता अनुसार नियुक्ति किया जाना है। क्षेत्रांतर्गत शिक्षित बेरोजगार युवकों को जो योग्यता अनुसार भर्ती होने के इच्छुक हैं उन्हें ग्रामों में पंजीयन शिविर में भाग लेने कोटवार से मुंडी कराई जा रही है।
धमतरी जिले में सुरक्षा सैनिक भर्ती रजिस्ट्रेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है
धमतरी से धर्मेंद्र यादव जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट जो बेरोजगार युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। SIS Ltd क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र जशपुर द्वारा आयोजित इस कैंप में दसवीं पास या फेल नवयुवकों को रोजगार प्रदान किया जाएगा। कैंप की तिथियाँ और स्थान: – 15 सितंबर: थाना परिसर कुरूद– 16 सितंबर: थाना परिसर भखारा– 17 सितंबर: थाना परिसर बीरेझर– 18 सितंबर: थाना परिसर नगरी– 19 सितंबर: थाना परिसर सिहावा– 20 सितंबर: थाना परिसर दुगली– 23 सितंबर: थाना परिसर मगरलोड– 24 सितंबर: थाना परिसर अर्जुनी– 25 सितंबर: थाना परिसर रुद्री– 26 सितंबर: थाना परिसर केरेगांव इस कैंप में भाग लेने के लिए इच्छुक युवाओं को ग्रामों में पंजीयन शिविर में भाग लेना होगा। अधिक जानकारी के लिए आप संबंधित थाना परिसर से संपर्क कर सकते हैं। गौरतलब है कि धमतरी में पहले भी प्लेसमेंट कैंप आयोजित किए गए हैं, जिनमें युवाओं को विभिन्न पदों पर नौकरी के अवसर प्रदान किए गए हैं। उदाहरण के लिए, 16 जून को आयोजित प्लेसमेंट कैंप में 196 पदों पर भर्ती की गई थी, जिसमें जिला प्रबंधक, सेल्स ऑफिसर, सिक्योरिटी गार्ड और स्मार्ट मीटर टेक्नीशियन जैसे पद शामिल थे ।
“धमतरी: अवैध रेत परिवहन पर सख्त कार्रवाई, 10 वाहन जब्त
धमतरी से धर्मेंद्र यादव जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट धमतरी कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा अवैध रेत परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।इसी कड़ी में जिले के विभिन्न स्थानों बुडेनी, नारी, खट्टी, मेघा,भाटागांव,दोनर, सेल्दीप, राजपुर, लीलर, कुंडेल,ढीमर टिकुर, अछोटा, कलारतराई आदि स्थानों पर सघन जांच करते हुए ग्राम दोनर से 3 वाहन और मंदरौद सेल्दीप से 02 हाइवा, अछोटा से 04 ट्रेक्टर तथा कलारतराई से 01 टिप्पर कुल 10 वाहनों को बिना पिट पास के अवैध रेत परिवहन पर कार्यवाही की गई। इस दौरान 8 वाहनों को जप्ती कर कॉपोजिट बिल्डिंग धमतरी तथा 02 वाहन को थाना भखारा में अभिरक्षा में रखा गया। जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि खान और खनिज ( विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के तहत कार्यवाही किया गया है | उन्होंने बताया कि अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई होती रहेगी।
गांव में सड़क किनारे मिला लावारिस नवजात शिशु – ग्रामीणों की सतर्कता और धमतरी पुलिस की तत्परता से बची जान
धमतरी से धर्मेंद्र यादव जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट करेली बड़ी पुलिस ने त्वरित उपचार के लिए शिशु को पहुंचाया अस्पताल-शिशु की हालत पूरी तरह स्थिर ✦ मगरलोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत भेंड्री गांव में सोमवार सुबह एक घटना सामने आई। बड़ी करेली चौकी के भेंड्री मार्ग पर ग्रामीण जब खेत की ओर जा रहे थे, तभी सड़क किनारे रखे लाल रंग के धमेले से नवजात शिशु के रोने की आवाज़ सुनाई दी।◆ ग्रामीणों ने धमेले को खोला तो उसमें एक नवजात बच्चा पड़ा हुआ मिला। तत्काल इस बात की जानकारी चौकी प्रभारी को दी गई। ✦ धमतरी पुलिस की तत्परता और मानवीय पह*-: ◆ घटना की सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग पर निकली करेली बड़ी चौकी प्रभारी तुरंत मौके पर पहुँचे। उन्होंने प्राथमिकता देते हुए गाँव की मितानिन को बुलाया। मितानिन ने मौके पर पहुँचकर शिशु की स्थिति की जांच की। ◆ तत्पश्चात पुलिस और मितानिन की मदद से बच्चे को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड पहुँचाया गया। ◆ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद नवजात को बेहतर देखभाल हेतु जिला अस्पताल धमतरी के SNCU (Special Newborn Care Unit) में रेफर किया। ✦ *नवजात की स्थिति* *अस्पताल प्रशासन के अनुसार-*● शिशु की स्थिति अभी पूरी तरह स्थिर है।● वह स्वस्थ है और चिकित्सकों की एक विशेष टीम उसकी लगातार देखरेख कर रही है। ■ *धमतरी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि-*◆ ऐसी किसी भी परिस्थिति में तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचित करें।◆ शिशु और महिलाओं से जुड़े अपराधों पर समाज को संवेदनशील बने रहना चाहिए।◆ इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सभी को मिलकर जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है।◆ ग्रामीणों की सतर्कता और धमतरी पुलिस की त्वरित कार्यवाही से इस नवजात शिशु की जान बचाई जा सकी।
मां के दशगात्र के दूसरे दिन मां के मठ के पास पेड़ में युवक ने लगाई फांसी
धमतरी से धर्मेंद्र यादव जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट नगरी में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां सिहावा थाना अंतर्गत ग्राम साकिन पाइकभाटा के पास एक युवक ने फांसी लगा ली। मृतक की पहचान लेखराम ध्रुव के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 40 वर्ष थी। यह घटना मंगलवार को हुई थी जब युवक ने पाइकभाटा से बोरई जाने वाले मार्ग पर एक चिराई जाम के पेड़ में फांसी लगाई। बताया जा रहा है कि जिस पेड़ पर युवक ने फांसी लगाई, उसी पेड़ के नीचे उसकी मां का मठ बना हुआ है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है कि आखिर ऐसा कौन सा कारण था जो मां के दशगात्र के दूसरे दिन ही युवक ने फांसी लगाई। सिहावा थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए नगरी सिविल अस्पताल भेज दिया है और आगे की जांच में जुट गई है। लेखराम ध्रुव की आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। यह घटना क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है।
नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी ने जिला पंचायत अध्यक्ष से किया भेंट मुलाकात,,,
धमतरी जिले में वर्तमान में पदभार ग्रहण करने वाले नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल ने आज जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा से औपचारिक शिष्टाचार भेंट किया।इस अवसर पर दोनो के बीच जिले की शैक्षणिक स्थिति, भविष्य की कार्ययोजनाओं एवं शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।जायसवाल ने शिक्षा विभाग की प्राथमिकताओं और योजनाओं की जानकारी दी तथा सहयोग की अपेक्षा जताई।जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने जायसवाल का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और जिला पंचायत की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।यह भेंट मुलाकात जिले में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
नगरी पुलिस की सख्त कार्यवाही: गौ तस्करी, गांजा-मादक पदार्थ और नशे के खिलाफ लगातार अभियान
धमतरी। एसपी सूरज परिहार के निर्देशन में नगरी पुलिस टीम द्वारा न सिर्फ वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है बल्कि गौ तस्करी, गांजा व मादक पदार्थ की अवैध तस्करी और नशे के खिलाफ भी लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस मुहिम का उद्देश्य समाज को सुरक्षित बनाना और लोगों को नशे जैसी बुराई से बचाना है। मुख्य बिंदु: यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई: बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, बिना लाइसेंस और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई। गौ तस्करी पर नकेल: पुलिस द्वारा लगातार जांच-पड़ताल कर गौ तस्करों पर कार्रवाई। गांजा और मादक पदार्थ की तस्करी पर रोक: अभियान चलाकर जब्ती और आरोपियों की गिरफ्तारी। नशे के खिलाफ जागरूकता: समाज को नशामुक्त बनाने हेतु लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान में थाना प्रभारी चक्रधर बाघ के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल जीवन लाल ध्रुव,हेड कांस्टेबल गोपी चंद्राकर,आरक्षक बीरेंद्र धुव,योगेंद्र साहू,रेखराम बंजारे,महिला आरक्षक कलेद्री मरकाम सहित नगरी पुलिस से समस्त स्टॉफ सक्रिय भूमिका निभा रहे है।
बस स्टैंड में अवैध निर्माण पर नगर पंचायत की कार्यवाही, बुलडोजर चलाकर निर्माण सामग्री जप्त
धमतरी से धर्मेंद्र यादव जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट नगर पंचायत नगरी ने सोमवार को बस स्टैंड परिसर में हो रहे अवैध पक्के निर्माण पर बड़ी कार्यवाही की। बताया जा रहा है कि शासकीय भूमि पर ठेले की जगह पक्की दुकान बनाई जा रही थी। इसकी सूचना मिलते ही नगर पंचायत के इंजीनियर व राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य को तुरंत रोक दिया। मौके पर टीम ने निर्माण में उपयोग हो रही सामग्रियों को भी जप्त किया, जिसमें कलम बांधने के लिए रखे गए जाली-छड़ शामिल हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध पक्का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, जिस स्थान पर पक्का निर्माण किया जा रहा था, वहां पहले ठेले पर पान की दुकान संचालित होती थी। ठेले को हटाकर पक्का ढांचा खड़ा करने की कोशिश की जा रही थी। इस पर नगर पंचायत ने समय रहते रोक लगा दी। गौरतलब है कि इससे पहले भी शासकीय अस्पताल के पास अवैध रूप से पक्का निर्माण किया जा रहा था, जिसे नगर पंचायत ने कार्रवाई कर रुकवाया था। लगातार हो रही इन कार्यवाहियों से स्पष्ट है कि नगरी नगर पंचायत अवैध कब्जों और निर्माण पर सख्त रुख अपनाए हुए है।
मामूली विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई पर किया कैंची से जानलेवा हमला – आरोपी गिरफ्तार
धमतरी से धर्मेंद्र यादव जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट 🔹 कोतवाली पुलिस की तत्परता- घटना के कुछ ही घंटों में आरोपी को दबोचा 🔹 घटना में प्रयुक्त हथियार (कैंची) जप्त, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया ◆थाना सिटी कोतवाली धमतरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोरिद शांति चौक निवासी आरोपी तेजराम देवांगन उर्फ चुक्कू पिता स्व. रामकुमार देवांगन उम्र 35 वर्ष का अपने छोटे भाई चंद्रकांत उर्फ पिंटू से मोटरसाइकिल को लेकर अक्सर विवाद होता था।◆ बताया गया कि चंद्रकांत अक्सर आरोपी का मोटरसाइकिल मांगकर ले जाता था और उसे खराब हालत में वापस करता था। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच कई बार विवाद हो चुका था। ◆ दिनांक 06.09.2025 की रात लगभग 10:30 बजे इसी विवाद के चलते आरोपी तेजराम ने अपने छोटे भाई चंद्रकांत पर घर में रखी कैंची से पेट और पीठ पर हमला कर गंभीर चोटें पहुँचाई और घटना के बाद मौके से फरार हो गया। ◆ सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गवाहों की उपस्थिति में घटना में प्रयुक्त कैंची जप्त की गई। ◆ आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 109 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया और आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। ◆ आरोपी का विवरणनाम – तेजराम देवांगन उर्फ चुक्कूपिता का नाम – स्व. रामकुमार देवांगनउम्र – 35 वर्षनिवासी- सोरिद शांति चौक, थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी (छ.ग.)
एकता और भाईचारे के प्रतीक ईद मिलादुन्नबी जुलूस पर हुई फूलों की वर्षा, नगर अध्यक्ष ने किया स्वागत
धमतरी से धर्मेंद्र यादव जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट नगर में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा पैगम्बर हज़रत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जुलूस में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने शामिल होकर इसे आकर्षक बनाया। धार्मिक झंडों, नारों और सजावट से नगर का माहौल उत्साह और श्रद्धा से सराबोर हो गया। जुलूस जब नगर पंचायत कार्यालय के सामने पहुंचा तो नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, सभापति शंकर देव, पार्षद अश्विनी निषाद, देवचरण ध्रुव, अंबिका ध्रुव और चेलेश्वरी साहू ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। फूलों की बौछार से वातावरण खुशनुमा और धार्मिक आस्था से परिपूर्ण हो गया। इस अवसर पर नगर के विभिन्न समाजों और धर्मों के लोग भी शामिल हुए और आपसी भाईचारे व सौहार्द्र का संदेश दिया।