Advertisement Carousel
Add
Blog

जन्माष्टमी से पहले चाकूबाज पर कार्रवाई, धारदार चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तारमस्जिद के पास चाकू लेकर लोगों को डरा रहा था युवक, पुलिस ने दबोचाआर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी जेल दाखिल

Ad

Advertisements

कृष्ण जन्माष्टमी से पहले चाकूबाज पर पुलिस का शिकंजा

Advertisements


बिलासपुर। आगामी कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को देखते हुए शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिरगिट्टी पुलिस ने धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद कर उसे जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर आगामी त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए क्षेत्र में असामाजिक तत्वों, अड्डेबाजों, नशाखोरी और चाकूबाजी करने वालों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि किर्तीनगर सिरगिट्टी स्थित मस्जिद के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

Advertisements


पूछताछ में आरोपी की पहचान अभिषेक मिश्रा उर्फ जस्टीन, उम्र 30 वर्ष, निवासी किर्तीनगर सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से धारदार चाकू जब्त कर अपराध क्रमांक 643/2026 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल दाखिल किया गया है।
सिरगिट्टी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले, नशाखोरी करने वाले या सार्वजनिक स्थानों पर अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे तत्वों के खिलाफ आगे भी प्रभावी और कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button