Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़रायपुर

7 सितंबर को रायपुर में होगा संभाग स्तरीय प्रबुद्ध जन सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन

Division level intellectuals' honour and workers' conference to be held in Raipur on September 7

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से मोहम्मद उस्मान सैफी 

तैयारियों को लेकर अशोक सिन्हा ने ली महत्वपूर्ण बैठक

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा आगामी 7 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में रायपुर संभाग स्तरीय “प्रबुद्ध जन सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन” का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री श्री अशोक सिन्हा ने रायपुर शहर जिला के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक ली।

बैठक में सम्मेलन को भव्य एवं सफल बनाने के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा, आयोजन स्थल की व्यवस्था, अतिथि सत्कार, प्रबुद्धजनों की सहभागिता तथा कार्यकर्ताओं को सौंपी जाने वाली विभिन्न जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रदेश के प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं संगठन पदाधिकारी होंगे शामिल

रायपुर संभाग स्तरीय प्रबुद्ध जन सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू जी, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी जी, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी, राज्य मंत्री श्री टंकराम वर्मा जी एवं उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन जी सहित प्रदेश के प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री पवन साय जी का भी मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

प्रबुद्धजनों एवं कार्यकर्ताओं से सहभागिता का आह्वान

श्री अशोक सिन्हा ने कहा कि प्रबुद्धजन समाज के मार्गदर्शक और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला वर्ग हैं। इस सम्मेलन के माध्यम से प्रबुद्धजनों के सम्मान के साथ-साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार होगा।

उन्होंने रायपुर संभाग के प्रबुद्धजनों, भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय नागरिकों से 7 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर पहुंचकर इस महत्वपूर्ण आयोजन में सहभागी बनने का आह्वान किया।

कार्यक्रम विवरण

📅 दिनांक : 7 सितंबर 2026

📍 स्थान : पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर

📌 कार्यक्रम : रायपुर संभाग स्तरीय प्रबुद्ध जन सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button