Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़धरसींवा

सिलयारी क्षेत्र में अवैध शराब और गांजा तस्करी का आरोप, ग्रामीणों में बढ़ी नाराजगी

Allegations of illegal liquor and marijuana smuggling in the Silyari area have led to growing resentment among villagers.

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से मोहम्मद उस्मान सैफी 

मलौद बना अवैध शराब का गढ़ साथ ही सिलयारी क्षेत्र अवैध शराब और गांजा तस्करी का गढ़ बनता जा रहा, पुलिस व आबकारी विभाग की निष्क्रियता पर उठे सवाल

सिलयारी। धरसीवां विधानसभा क्षेत्र के आदर्श ग्राम पंचायत सिलयारी सहित कुरूद, मलौद, कुथरेल, खुड़मुड़ी, जलसों और आसपास के कई गांवों में अवैध शराब एवं गांजा की बिक्री लगातार बढ़ने की शिकायतें सामने आ रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में दिन-रात खुलेआम नशीले पदार्थों की बिक्री हो रही है, जिससे युवाओं का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है। इसके बावजूद पुलिस और आबकारी विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

ग्रामीणों के अनुसार गांवों में शराब कोचियों का नेटवर्क लगातार फैलता जा रहा है। कई स्थानों पर 24 घंटे अवैध रूप से शराब उपलब्ध कराई जा रही है। इसके चलते बड़ी संख्या में युवा नशे की लत का शिकार हो रहे हैं और गांवों का सामाजिक माहौल भी प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के कारण चोरी, मारपीट और अन्य आपराधिक घटनाओं में भी इजाफा देखने को मिल रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई बार पुलिस चौकी, थाना और आबकारी विभाग को शिकायतें दी गईं, लेकिन अवैध कारोबार पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इससे शराब तस्करों और कोचियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं।

सत्ता परिवर्तन के बाद भी नहीं थमा अवैध कारोबार

क्षेत्रवासियों को उम्मीद थी कि सत्ता परिवर्तन के बाद गांव-गांव में चल रहे अवैध शराब कारोबार पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा, लेकिन हालात में कोई बड़ा बदलाव नजर नहीं आया। उल्टे अवैध शराब बेचने वालों की संख्या बढ़ने की बात ग्रामीण कर रहे हैं।

सरकारी दुकानें होने के बावजूद धड़ल्ले से हो रही अवैध बिक्री

ग्रामीणों का कहना है कि मांढर, कुंरा और बैकुंठ में देसी एवं विदेशी शराब की सरकारी दुकानें संचालित हैं। इसके बावजूद सिलयारी और आसपास के गांवों में अवैध रूप से शराब की बिक्री जारी है। लोगों ने सवाल उठाया है कि आखिर शराब कोचियों को किसका संरक्षण प्राप्त है, जो वे बेखौफ होकर कारोबार कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने पुलिस एवं आबकारी विभाग से क्षेत्र में अवैध शराब और गांजा की बिक्री पर विशेष अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई करने तथा युवाओं को नशे के जाल से बचाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button