Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

आई एम ए ने चखा न्यौता भोज,कुपोषण से मुक्ति दिलाने और मासूमों के स्वास्थ्य सवारने का प्रयास

IMA tasted the invitation feast, an effort to free children from malnutrition and improve their health.

Ad

जिला सारंगढ बिलाईगढ़ :- कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू की अनूठी प्रयास, “आंगनबाड़ी केंद्रों में हर महीने होगा एक दिन न्यौता भोज” को अमली जामा पहनाने श्री कृष्णा जन्माष्टमी के पावन अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जिला इकाई सारंगढ के अध्यक्ष डॉ जे एन शुक्ला के कुशल नेतृत्व में जिला के सारंगढ़ विकासखंड अंतर्गत छुहीपाली ग्राम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित न्यौता भोज कार्यक्रम में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के टीम द्वारा न्यौता भोज का स्वाद लिया गया।

 इस दौरान आई एम ए की टीम द्वारा स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से क्षेत्र के ननिहालों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां भी वितरित की गई । पिछले माह टीम द्वारा गांव के चिन्हित 15 कुपोषित बच्चों को प्रदायित फ़ूड पैकेट से परिणाम संतोषजनक नही होने को ध्यान में रखते हुए बच्चों को प्रति दिवस आंगनबाड़ी केंद्रों कार्यकर्ताओं के समक्ष एक अंडा, केला एवं शाकाहारी बच्चों को चना, मूंगफली, गुड़ निर्मित उच्च प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थ देना सुनिश्चित किया गया, ताकि कुपोषित बच्चों की स्थिति में जल्द सुधार हो सके।

 छुहीपाली सहित आसपास के ग्रामों से आए हुए ननिहालों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक औषधियाँ एवं पोषण आहार प्रदान किया गया । इन बच्चों का वजन व वृद्धि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रति सप्ताह दर्ज की जाएगी तथा आई एम ए द्वारा फॉलोअप किया जाएगा।

इस शिविर में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डॉ जे एन शुक्ला (सीनियर फिजिशियन), डॉ आर एल सिदार (बी एम ओ सारंगढ), जन औषधि केंद्र और आशा निकेतन वृद्धाश्रम सारंगढ के संचालक श्री रामभूषण तिवारी, मीडिया जगत के साथी श्री गोविंद बरेठ जी सहित आईसीडीएस पर्यवेक्षक श्रीमति विजेता केशरवानी , उप स्वास्थ्य सुलोनी के आर एच ओ किरण टंडन तथा ग्राम पंचायत छुहीपाली के सरपंच श्री रामगोपाल अजय , उपसरपंच श्री सुनील बरेठ सहित बड़ी संख्या में आसपास के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे और न्यौता भोज का आनंद लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button