Advertisement Carousel
Blog

मोबाइल विवाद ने लिया हिंसक रूप, ढाबा संचालक को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश।सकरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, हत्या के प्रयास के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार।

Advertisements

मोबाइल विवाद में ढाबा संचालक को जिंदा जलाने की कोशिश, छह आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। सकरी थाना पुलिस ने ढाबा संचालक पर पेट्रोल छिड़ककर हत्या का प्रयास करने के सनसनीखेज मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बटनदार चाकू सहित अन्य सामग्री जब्त कर ली है।

Advertisements
Advertisements


पुलिस के अनुसार, थाना सकरी में भूण्डा निवासी इस्माइल खान उर्फ सोनू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 13 जुलाई की रात कुछ युवक उसके ढाबे पर खाना खाने आए थे। अगले दिन वे अपना मोबाइल ढाबे में छूट जाने की बात कहकर सीसीटीवी फुटेज देखने पहुंचे। फुटेज में मोबाइल दिखाई नहीं देने पर आरोपियों ने ढाबे के कर्मचारी से मारपीट की, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया।
शिकायत के अनुसार, 15 जुलाई को आरोपी फिर से अपने अन्य साथियों के साथ ढाबे पहुंचे और पुराने विवाद की रंजिश में ढाबा संचालक एवं कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने ढाबे और संचालक पर पेट्रोल छिड़ककर लाइटर से आग लगाने का प्रयास किया तथा बटनदार चाकू और अन्य घातक हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।
मामले की सूचना मिलते ही सकरी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सभी छह आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बटनदार चाकू, घटना में प्रयुक्त अन्य सामग्री तथा सीसीटीवी फुटेज जब्त किए हैं। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
सकरी पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना सकरी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button