Advertisement Carousel
Blog

रेलवे कॉलोनी में चोरी का प्रयास करने वाले दो अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, तारबाहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Advertisements

रेलवे कॉलोनी में चोरी का प्रयास करने वाले दो अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, तारबाहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Advertisements


बिलासपुर। तारबाहर थाना पुलिस ने रेलवे कॉलोनी में बंद मकानों की रेकी कर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो अंतरराज्यीय चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में चोरी के अनेक मामले दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार, 30 अप्रैल 2026 को रेलवे विभाग के एक कर्मचारी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि रेलवे कॉलोनी स्थित एक अधिकारी के बंद बंगले का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाश अंदर घुस गए। आरोपियों ने पूरे मकान की तलाशी ली और सामान बिखेर दिया, लेकिन कोई कीमती सामान नहीं मिलने पर मौके से फरार हो गए।

Advertisements


मामले की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रविंद्र अनंत के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण कर आरोपियों की पहचान की।
जांच के दौरान पता चला कि दोनों आरोपी एक अन्य चोरी के मामले में दुर्ग जेल में बंद हैं। इसके बाद पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर जब्त कर ली गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद नासिर (32 वर्ष), निवासी नई दिल्ली एवं हासिम (24 वर्ष), निवासी मेरठ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी सुनसान और बंद मकानों की रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध दुर्ग, भिलाई, रायपुर और बिलासपुर सहित दिल्ली, मेरठ और चंडीगढ़ में भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
तारबाहर पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है और आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button