Advertisement Carousel
Blog

चाकू की नोक पर छात्रों से मोबाइल और नकदी लूटने वाले आरोपी गिरफ्तार, सुपेला पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Advertisements

चाकू की नोक पर छात्रों से मोबाइल और नकदी लूटने वाले आरोपी गिरफ्तार, सुपेला पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Advertisements


दुर्ग। भिलाई के नेहरू नगर स्थित भेलवा तालाब गार्डन में छात्रों को चाकू दिखाकर मोबाइल और नकदी लूटने की घटना का सुपेला पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी और एक अपचारी बालक को पकड़ लिया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया, जबकि अपचारी बालक के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

Advertisements


पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई 2026 को थाना सुपेला में दर्ज शिकायत में बताया गया कि स्कूल से लौट रहे तीन छात्र नेहरू नगर स्थित भेलवा तालाब गार्डन में रुके थे। इसी दौरान तीन युवक वहां पहुंचे और स्वयं को क्षेत्र का दादा बताते हुए धारदार हथियार दिखाकर छात्रों को जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए छात्रों से मोबाइल फोन और नकदी छीन ली तथा मौके से फरार हो गए।
शिकायत के आधार पर थाना सुपेला में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर तत्काल विवेचना शुरू की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में जांच कर आरोपियों की पहचान की तथा घेराबंदी कर एक आरोपी और एक अपचारी बालक को अभिरक्षा में लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवा नाग (18 वर्ष 5 माह), निवासी नेहरू नगर, सुपेला के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया, जबकि अपचारी बालक के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की गई। मामले में बरामदगी की कार्रवाई जारी है।


पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने राह चलते छात्रों को भयभीत कर धारदार हथियार के बल पर मोबाइल और नकदी लूटने की नीयत से वारदात को अंजाम दिया था।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पारस ठाकुर, उप निरीक्षक अजय शंकर अविनासी, प्रधान आरक्षक गंगाराम रावत, प्रकाश चन्द्र तिवारी, आरक्षक दुर्गेश सिंह राजपूत एवं धर्मेन्द्र सूर्यवंशी की सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपराधिक घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा कानून अपने हाथ में न लें। अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button