Advertisement Carousel
Blog

ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, साइबर थाना और चांपा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई।

Advertisements

ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, साइबर थाना और चांपा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

Advertisements
Advertisements


जांजगीर-चांपा। ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जांजगीर-चांपा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर थाना और चांपा पुलिस की संयुक्त टीम ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन और एक हजार रुपये नकद जब्त किए हैं। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि चांपा क्षेत्र के संजय नगर में एक व्यक्ति मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन अंकों पर हार-जीत का दांव लगाकर सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदेही को हिरासत में लिया।


पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान उत्तम देवांगन (35 वर्ष), निवासी संजय नगर, चांपा के रूप में बताई। मेमोरेण्डम के दौरान उसने ऑनलाइन सट्टे का संबंध अपने रिश्तेदार किशन देवांगन (36 वर्ष), निवासी स्टेशन रोड, सक्ती से होना स्वीकार किया। दोनों आरोपियों से वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वे कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 03 मोबाइल फोन और 1,000 रुपये नकद बरामद कर जब्त किए। इसके बाद थाना चांपा में अपराध क्रमांक 387/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 7 के अंतर्गत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, उप निरीक्षक विवेक कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा, विवेक सिंह, आरक्षक माखन लाल साहू, शहबाईं अहमद तथा थाना चांपा के उप निरीक्षक सत्यम चौहान की सराहनीय भूमिका रही।
जांजगीर-चांपा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि ऑनलाइन सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों से दूर रहें तथा ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button