Advertisement Carousel
Blog

जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आदतन बदमाश संग्राम सिंह रात्रे एक साल के लिए जिला बदर।छह जिलों में प्रवेश पर रोक, जांजगीर-चांपा, सक्ती, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा और बलौदा बाजार की सीमाओं से किया गया बाहर।

Advertisements

आदतन बदमाश संग्राम सिंह रात्रे एक वर्ष के लिए जिला बदर, छह जिलों में प्रवेश पर रोक
जांजगीर-चांपा। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस की पहल पर जिला प्रशासन ने आदतन निगरानी बदमाश संग्राम सिंह रात्रे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे एक वर्ष के लिए जिला बदर कर दिया है। जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर के आदेश के तहत आरोपी के जांजगीर-चांपा सहित सक्ती, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा और बलौदा बाजार जिले की सीमाओं में प्रवेश पर एक वर्ष तक प्रतिबंध रहेगा।

Advertisements
Advertisements


पुलिस के अनुसार, बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम खिसोरा निवासी संग्राम सिंह रात्रे के विरुद्ध मारपीट, जान से मारने की धमकी, चोरी सहित विभिन्न धाराओं में 08 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इसके अलावा उसके खिलाफ 02 प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा चुकी है। इसके बावजूद उसके व्यवहार में सुधार नहीं आया और वह लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा।
पुलिस का कहना है कि आरोपी की आक्रामक और दुस्साहसी प्रवृत्ति के कारण क्षेत्र के लोग उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने से भी डरते थे। उसकी गतिविधियों से क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी रहती थी।
इन परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा ने आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा 3 एवं 5 के तहत जिला बदर की कार्रवाई के लिए विस्तृत प्रतिवेदन जिला दंडाधिकारी को भेजा था। प्रतिवेदन पर विचार के बाद कलेक्टर ने आरोपी को एक वर्ष के लिए छह जिलों से जिला बदर करने का आदेश जारी किया।
पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य आदतन अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना बढ़ाना तथा जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button