Advertisement Carousel
Blog

‘अभियान संवेदना’ के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी ट्रेलर चलाते समय दबोचा गया।

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई

रायगढ़ पुलिस ने “अभियान संवेदना” के तहत महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, धोखाधड़ी और धमकी देने के आरोपी मो. सुल्तान अंसारी उर्फ सुल्तान खान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी पर पीड़िता से रुपये और गहने हड़पने का भी आरोप है।

Advertisements


पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई 2026 को 35 वर्षीय पीड़िता ने महिला थाना रायगढ़ में शिकायत दर्ज कराई कि वर्ष 2025 में उसकी पहचान आरोपी से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत के दौरान आरोपी ने प्रेम संबंध बनाकर विवाह का वादा किया। पीड़िता के पहले से विवाहित होने और पति से अलग रहने की जानकारी होने के बावजूद आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाया और इसी विश्वास का फायदा उठाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।


शिकायत में यह भी बताया गया कि आरोपी ने पीड़िता पर दबाव बनाकर उसके गहने एक फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखवाए और उससे मिले रुपये अपने पास रख लिए। बाद में पीड़िता को पता चला कि आरोपी पहले से विवाहित है और उसके बच्चे भी हैं। जब पीड़िता ने विवाह करने की बात कही तो आरोपी ने साफ इंकार कर दिया और उसे धमकियां दीं। भय के कारण पीड़िता ने अपना किराये का मकान भी बदल लिया और अंततः महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई।
महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह को पूरे मामले की जानकारी दी गई। उनके निर्देशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।


जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी ट्रेलर वाहन चला रहा है। इसके बाद महिला थाना और चौकी खरसिया पुलिस की संयुक्त टीम ने जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा क्षेत्र में दबिश देकर ट्रेलर चलाते समय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसका चिकित्सीय परीक्षण कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।


आरोपी की गिरफ्तारी में महिला थाना प्रभारी कुसुम कैवर्त, सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे, प्रधान आरक्षक संदीप भगत, राजेश उरांव तथा चौकी खरसिया की पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि “महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और न्याय से जुड़े अपराधों में रायगढ़ पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। महिलाओं के साथ शोषण अथवा उत्पीड़न करने वाले आरोपियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button