Advertisement Carousel
Blog

स्कूटी से घूम-घूमकर बेच रहा था शराब, रतनपुर पुलिस ने कोचिये को दबोचा

Advertisements

स्कूटी से घूम-घूमकर शराब बेच रहा था कोचिया, रतनपुर पुलिस ने दबोचा
बिलासपुर, 29 जून। रतनपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्कूटी से घूम-घूमकर शराब बेच रहे एक कोचिये को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 30 पाव शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त इलेक्ट्रिक स्कूटी जब्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में नशे के कारोबारियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 29 जून को सूचना मिली कि एक व्यक्ति इलेक्ट्रिक स्कूटी में भारी मात्रा में देशी एवं अंग्रेजी शराब लेकर शनिचरी चौक करैहापारा क्षेत्र में बिक्री कर रहा है।

Advertisements
Advertisements


सूचना पर वर्तमान थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विष्णु यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी रामकुमार पाटले (52 वर्ष) निवासी खंडोबा मंदिर के पास, रतनपुर को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 20 पाव देशी प्लेन शराब, 10 पाव गोवा अंग्रेजी शराब (कुल 5.400 लीटर) तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद की गई। जब्त शराब की कीमत लगभग 2,800 रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विष्णु यादव, प्रधान आरक्षक दिनेश कांत, आरक्षक धनराज कुम्भकार एवं बंटी चंद्राकर की सराहनीय भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button