Advertisement Carousel
सारंगढ़ - बिलाईगढ़छत्तीसगढ़सरिया

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गांजा तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 94 किलो गांजा और आयशर ट्रक जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

सारंगढ़-बिलाईगढ़ | जिले की डोंगरीपाली पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 94 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गांजा तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे एक आयशर ट्रक को जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 9.40 लाख रुपये और ट्रक की कीमत 15 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय के निर्देश एवं उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भगवती प्रसाद कुर्रे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने सुहेला-बरमकेला मुख्य मार्ग स्थित डोंगरीपाली मोड़ पर घेराबंदी की। इस दौरान ओडिशा की ओर से आ रहे आयशर ट्रक क्रमांक UP30DT5256 को रोककर तलाशी ली गई। जांच में ट्रक में लदी करीब 12 टन इमली की बोरियों के नीचे छिपाकर रखा गया 94 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने मौके से ट्रक चालक जगत मोदक (52 वर्ष), जिला धनबाद, झारखंड और खलासी सुनील बर्मा (40 वर्ष), जिला नर्मदापुरम, मध्यप्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 94 किलो गांजा, एक आयशर ट्रक और तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए।

दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना डोंगरीपाली में अपराध क्रमांक 27/26 के तहत धारा 20(B) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी भगवती प्रसाद कुर्रे, छोटे लाल सिदार, प्रधान आरक्षक गजानंद पटेल तथा आरक्षक ओमप्रकाश सिंह, सुदर्शन राणा, गोपी सिदार, किरण यादव सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button