Advertisement Carousel
Add
Blog

महुआ शराब की बड़ी खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, चकरभाठा पुलिस की कार्रवाई

Ad

Advertisements

स्कूटी नहीं, बाइक से ले जा रहे थे 22 लीटर महुआ शराब, चकरभाठा पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा
बिलासपुर, 29 जून। चकरभाठा पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल से महुआ शराब परिवहन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 22 लीटर महुआ शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

Advertisements
Advertisements


पुलिस के अनुसार, 29 जून को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 BM 7883 से ग्राम सरवानी तालाब के पास से ग्राम पोड़ी की ओर जा रहे हैं। उनके पास प्लास्टिक की सीमेंट बोरी में अवैध शराब रखी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सरवानी तालाब के मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर बाइक को रोककर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान बोरी से 22 लीटर महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 4,400 रुपये है, बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने शराब बिक्री के लिए ले जाना स्वीकार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरप्रसाद मरावी (46 वर्ष) एवं दिलसिंह गोंड (22 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम पोड़ी (स), थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 22 लीटर महुआ शराब तथा करीब 50 हजार रुपये कीमत की डीलक्स मोटरसाइकिल जब्त की। दोनों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 47 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
चकरभाठा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब सहित किसी भी गैरकानूनी गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय थाना या डायल-112 पर दें, ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button