Advertisement Carousel
Add
Blog

पोड़ी दल्हा पहाड़ मेले में पुलिस की सख्ती, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए

Ad

Advertisements

पोड़ी दल्हा पहाड़ मेले में पुलिस की सख्ती, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए

Advertisements


करीब एक लाख श्रद्धालुओं की सुरक्षा के बीच 150 पाव शराब जब्त, ड्रोन-CCTV से निगरानी

Advertisements


जांजगीर-चांपा। नाग पंचमी के अवसर पर अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम पोड़ी दल्हा पहाड़ में आयोजित ऐतिहासिक मेले में करीब एक लाख श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर जांजगीर-चांपा पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में पुलिस की मुस्तैदी के चलते मेले में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना सामने नहीं आई।
अपराध और विवाद की संभावनाओं को देखते हुए पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर युवकों की जांच की। इस दौरान करीब 5 हजार 500 भारी स्टील के कड़े उतरवाकर पुलिस ने जमा कराए। जांच में कुछ युवकों के पास स्टील के पंचनुमा हथियार भी पाए गए, जिन्हें तत्काल कब्जे में लिया गया। पुलिस के मुताबिक, भारी और मजबूत कड़ों का इस्तेमाल मारपीट अथवा हमले में किया जा सकता था।
अवैध शराब पर भी कार्रवाई


मेले में भीड़भाड़ को देखते हुए शराब के अवैध सेवन और उससे होने वाली संभावित घटनाओं की रोकथाम के लिए भी पुलिस ने कार्रवाई की। अलग-अलग लोगों द्वारा पाकिट, बैग और झोले में छिपाकर लाई जा रही करीब 150 पाव देशी प्लेन और अंग्रेजी शराब जब्त की गई।
ड्रोन और CCTV से निगरानी
मेले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस ने ड्रोन कैमरे और क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों के माध्यम से भीड़भाड़ वाले स्थानों और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी। पुलिस टीमों ने लगातार पेट्रोलिंग करते हुए संदिग्ध युवकों और गतिविधियों की निगरानी की।
साइबर जागरूकता बना आकर्षण


मेले में पुलिस के साइबर जागृति अभियान ने भी श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया। श्रद्धालुओं को ऑनलाइन ठगी, साइबर फ्रॉड और डिजिटल अपराधों से बचने के उपाय बताए गए। दल्हा पहाड़ के शीर्ष, मंदिर परिसर और प्रमुख मार्गों पर साइबर जागरूकता सेल्फी जोन बनाए गए, जहां श्रद्धालुओं ने “मैं जागरूक हूं, साइबर क्राइम से मुक्त हूं” संदेश के साथ सेल्फी लेकर साइबर सुरक्षा का संदेश प्रसारित किया।
यातायात व्यवस्था रही चाक-चौबंद


बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर, बलौदा सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए सुरक्षित पार्किंग की व्यवस्था की गई। पुलिस की यातायात व्यवस्था के चलते मेले में वाहनों की आवाजाही सुचारू रही।
पूरे आयोजन में महिला कमांडो टीम ग्राम पड़रिया, पहाड़ मित्र, वालेंटियर्स, भीम रेजिमेंट, डॉ. अंबेडकर विचार युवा संगठन अकलतरा, आश्रम परिवार समिति और वन प्रबंध समिति का भी सराहनीय सहयोग रहा।
पुलिस अधिकारियों के निर्देशन और जवानों की लगातार मुस्तैदी से पोड़ी दल्हा पहाड़ मेले में सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था प्रभावी रूप से बनाए रखी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button