Advertisement Carousel
Add
Blog

धारदार हथियार लेकर दहशत फैलाने वालों पर दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

धारदार हथियार लेकर दहशत फैलाने वालों पर दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisements


दुर्ग। सार्वजनिक स्थानों पर धारदार हथियार लेकर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जामुल और खुर्सीपार थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में पुलिस ने घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद किए हैं।

Advertisements


जामुल थाना क्षेत्र में 18 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि शिवपुरी इलाके में रोशन लाल साहू, उम्र 25 वर्ष, धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा और उसके कब्जे से लोहे का धारदार हथियार बरामद किया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
वहीं खुर्सीपार थाना क्षेत्र में एक युवक को धारदार हथियार से चोट पहुंचाने और धमकाने के मामले में फरार चल रहे कृष्ण कुमार शर्मा उर्फ बैगा, उम्र 23 वर्ष को पुलिस ने डबरापारा चौक से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर छिपाकर रखा गया घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद किया गया।


दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमने या लोगों को डराने-धमकाने की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button