Advertisement Carousel
Add
Blog

सड़क पर अवरोध करने वालों पर दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, 9 के खिलाफ केस

Ad

Advertisements

सड़क पर अवरोध करने वालों पर दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, 9 के खिलाफ केस

Advertisements


दुर्ग। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए दुर्ग यातायात पुलिस ने नेशनल हाईवे, सर्विस रोड और प्रमुख मार्गों पर विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क पर अवरोध पैदा करने वाले 9 लोगों के खिलाफ BNS की धारा 152 के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस ने सड़क और सर्विस रोड पर वाहन खड़ा कर यातायात बाधित करने वालों के वाहनों को हटाया। वहीं नो-पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ ई-चालान की कार्रवाई भी की गई।

Advertisements


नगर निगम के सहयोग से दुकानों के सामने सड़क पर रखे सामान और अन्य अतिक्रमण को हटाकर मार्ग को यातायात के लिए बाधामुक्त कराया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत सार्वजनिक मार्ग पर अवरोध उत्पन्न करने के मामले में 6 व्यक्तियों और ब्रिज के नीचे कंडम वाहन खड़ा करने वाले 3 वाहन मालिकों, कुल 9 के खिलाफ कार्रवाई की गई।


यातायात पुलिस ने व्यापारियों और आम नागरिकों से अपील की है कि सड़क या सर्विस रोड पर वाहन खड़ा न करें और दुकानों के सामने सामान रखकर यातायात बाधित न करें।
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क सार्वजनिक आवागमन के लिए है और अवरोध तथा अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button