Advertisement Carousel
Add
Blog

रतनपुर में लूट की वारदात का चंद घंटों में खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

रतनपुर में लूट की वारदात का चंद घंटों में खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

Advertisements


बिलासपुर। रतनपुर के महामाया चौक में देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा करते हुए दो वयस्क आरोपियों समेत तीन विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 हजार रुपये नगद और घटना में प्रयुक्त ऑटो जब्त किया है।

Advertisements


पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त की रात करीब 12 बजे ग्राम कर्रा निवासी युवराज सिंह प्रधान रतनपुर के महामाया चौक स्थित कृष्णा ट्रेडर्स के पास पहुंचा था। इसी दौरान ऑटो में सवार कुछ युवकों ने उसे रोककर गाली-गलौज की और पैसों की मांग की। पैसे नहीं होने की बात कहने पर आरोपियों ने डंडा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और कथित तौर पर उसकी जेब से 1 हजार 200 रुपये लूटकर फरार हो गए।


शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल आरोपियों और घटना में प्रयुक्त ऑटो की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने सरकंडा के इमलीभाठा क्षेत्र में दबिश देकर राहुल दुबे, उम्र 25 वर्ष, पवन कुमार गौहर, उम्र 19 वर्ष और तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा।


पूछताछ में आरोपियों द्वारा वारदात में शामिल होना स्वीकार किए जाने की पुलिस ने जानकारी दी। आरोपियों के कब्जे से 1 हजार रुपये और ऑटो क्रमांक CG 10 CD 7944 बरामद किया गया।
पुलिस ने दोनों वयस्क आरोपियों को गिरफ्तार कर तथा तीनों बालकों को विधि अनुसार अभिरक्षा में लेकर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button