Advertisement Carousel
Add
Blog

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर बकरी चराने वाले से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर बकरी चराने वाले से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

Advertisements


जांजगीर-चांपा। नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बरभांठा में शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर बकरी चराने वाले व्यक्ति से गाली-गलौज और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Advertisements


पुलिस के अनुसार, 12 अगस्त 2026 की शाम प्रार्थी बकरी चराकर घर लौट रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला तेरस राम बर्मन, उम्र 55 वर्ष, कथित तौर पर शराब के नशे में वहां पहुंचा और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और बकरी चराने के लिए रखे बांस के डंडे को छीनकर मारपीट की।


प्रार्थी की शिकायत पर नवागढ़ पुलिस ने अपराध दर्ज कर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी तेरस राम बर्मन को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय एवं नवागढ़ थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button