Advertisement Carousel
Add
Blog

साईं मंदिर में चांदी के मुकुट की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

साईं मंदिर में चांदी के मुकुट की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisements


सक्ती। महामाया मंदिर के पास स्थित साईं मंदिर से भगवान साईं के चांदी के मुकुट की चोरी के मामले का सक्ती पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया 500 ग्राम वजनी चांदी का मुकुट, जिसकी कीमत करीब 95 हजार रुपये है, बरामद कर लिया है।

Advertisements


पुलिस के अनुसार, साईं मंदिर से मुकुट चोरी होने की सूचना मिलने के बाद थाना सक्ती में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर सतीश दुबे, उम्र 37 वर्ष, निवासी नरसिंहपुर, मध्यप्रदेश से पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपने सहयोगी ननकी राम चौहान, उम्र 44 वर्ष, निवासी रायगढ़ के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने 500 ग्राम चांदी का मुकुट गवाहों की मौजूदगी में बरामद कर जब्त किया। जांच में दोनों आरोपियों की संलिप्तता पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


पुलिस के मुताबिक, आरोपी सतीश दुबे मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले का निगरानी हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ पूर्व में चोरी के कई मामले दर्ज हैं और एक स्थायी वारंट भी लंबित बताया गया है।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और एसडीओपी सक्ती डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button