Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

श्री महामधेश्वर धाम में शिव भक्तों का उमड़ा जन शैलाब..

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से शैलेंद्र कुमार

Advertisements

जशपुर जिला में विराजित विश्व का सबसे बड़ा प्राकृतिक शिवलिंग में सावन माह की हर सोमवार को शिव भक्तों की जनसैलाब देखने लायक है जिसमें हर सोमवार को अलग अलग कार्यक्रम आयोजन किया जाता है इस बार प्रथम सावन सोमवार को भव्य कांवड़ यात्रा रामसागर बलजोरा नदी से जल उठाव कर

Advertisements
Advertisements

श्री महामधेश्वर महादेव सिकरिया महादेव एवं महादेव  गुफा मयाली में सात किलोमीटर तय कर भक्तो ने शिव जलाभिषेक किये द्वितीय सावन सोमवार को कांवड़ यात्रा के साथ बारह घंटे श्री हरि अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के बारह अखंड कीर्तन मंडली भाग लिये एवं तृतीय सावन सोमवार को जशपुरिया लोक कला के माध्यम से शिव भजन एवं जशपरिया लोग संस्कृति गीत का आयोजन किया गया यह कार्यक्रम जशपुर क्षेत्र के लिए प्रसिद्ध माना जाता है कार्यक्रम कांवड़ यात्रा के बाद महादेव गुफा प्रांगण में रखा गया जिसका कार्यक्रम प्रारम्भ करने के लिए मुख्य अतिथि के रुप में श्री राजीव रंजन नन्दे जी माननीय जिला संघ चालक (R S S) जिला जशपुर के कर कमलों से भारत माता के तैल चित्र में द्वीप प्रज्वलन कर के किया गया

एवं शिव बंदना के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ जिसमें हजारोंह हजार लोगों ने कार्यक्रम का आनंद उठाया और मानो एसा लगता है कि क्षेत्रीय मेला का आयोजन हर सोमवार को लोगों के भीड़ से लग जाते हैं और जैसा श्री महामधेश्वर शिव धाम की महिमा है वह श्रधालुओं के अपने तरफ आक्रशित कर रहे हैं दिनों दिन शिव भक्तों का संख्या बढ़ रहे हैं यह जशपुर जिला का आकर्षक केन्द्र बन रहा है श्री महामधेश्वर कल्याण समिति के अध्यक्ष करनेल सिंह ने बताया कि यह श्री महामधेश्वर शिव धाम बहुत पुराना देव स्थल है जशपुर के राजपरिवार सहित जशपुर के घर घर में श्री महामधेश्वर महादेव को जशपुर के सिकरिया देव के नाम से पुजा करते हैं

और मंगल कामना करते हैं और सभी भक्त जनों का मान्यता है कि जो सच्चे मन से महामधेश्वर सिकरिया महादेव से कोई कामना करता है उसका हर मनोकामना पुरा होता है ऐसे अतित काल से आज तक यहाँ शिव पूजन होने से यह पवित्र धरा दिव्य शिव धाम बन गया है जिसमें सावन के महिना छोड़ कर भी प्रत्येक दिन भक्त जन सैकड़ों के संख्या में आ कर दर्शन करते हैं और यहां जो भी मनोकामना करते हैं वह पूरा होता है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button