Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़सरियासारंगढ़ - बिलाईगढ़

सरिया पुलिस की कार्रवाई, चोरी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

Ad

सारंगढ़ बिलाईगढ़। जिले के सरिया थाना क्षेत्र में चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की रकम में से 21,120 रुपये बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Advertisements

पुलिस के अनुसार, ग्राम रिसोरा निवासी जीतांबर पटेल 4 अगस्त 2026 को परिवार के साथ घर में ताला लगाकर पशुपतिनाथ मंदिर और बैजनाथ धाम दर्शन के लिए गए थे। 16 अगस्त को वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर एक कट्टा चावल, एक कट्टा धान, 21 नग सोने की कंठी, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपये थी, तथा लगभग 4 हजार रुपये नकद गायब मिले।

Advertisements

इसके बाद 17 अगस्त को सरिया थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 190/2026 के तहत बीएनएस की धारा 331(4), 305(1) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात में शामिल होना स्वीकार किया। पुलिस के मुताबिक, चोरी का सामान झसकेतन निषाद निवासी रिसोरा को बेचने की बात भी सामने आई।

मामले में विश्वजीत विशाल पिता अशोक विशाल, केशव उर्फ राजा कोडाकू और स्वाधीन यादव पिता गोपाल यादव, सभी निवासी ग्राम रिसोरा, सरिया सहित संबंधित आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके से 21,120 रुपये बरामद किए। झसकेतन निषाद से पूछताछ के बाद उसके विरुद्ध भी कार्रवाई करते हुए प्रकरण में बीएनएस की धारा 3(5) और 317(2) जोड़ी गई।

पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एन.एल. राठिया, सहायक उपनिरीक्षक सुमन कुमार चौहान, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक गजेंद्र कुमार सहित आरक्षक ताराचंद, सुरेंद्र पटेल, गीता भास्कर, लक्ष्मीनारायण पांडे और नर्मदा यादव की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button