Advertisement Carousel
Add
Blog

बिल्हा पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, दो अपचारी बालकों से 7.2 लीटर शराब जब्त

Ad

Advertisements

बिल्हा पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, दो अपचारी बालकों से 7.2 लीटर शराब जब्त

Advertisements


बिलासपुर। अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत बिल्हा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अपचारी बालकों से 7.2 लीटर देशी शराब जब्त की है। पुलिस ने शराब परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी क्रमांक CG 10 BS 1029 को भी जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दगौरी शराब भट्ठी से बड़ी मात्रा में शराब खरीदकर दो व्यक्ति स्कूटी से उडगन रेलवे फाटक की ओर जा रहे हैं। सूचना पर बिल्हा पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर स्कूटी को रोका और तलाशी ली।

Advertisements


तलाशी के दौरान सफेद प्लास्टिक झोले से 20 नग देशी प्लेन शराब तथा स्कूटी की डिक्की से 20 नग देशी प्लेन शराब, कुल 40 नग, बरामद हुए। जब्त शराब की कुल मात्रा 7.2 लीटर, जिसकी कीमत करीब 3,600 रुपये बताई गई है।
मामले में दोनों अपचारी बालकों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत विधि सम्मत कार्रवाई की गई और उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा ऐसी गतिविधियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button