Advertisement Carousel
Add
Blog

किसानों को राहत: महंगे दाम पर यूरिया बेचने वालों पर पुलिस की कार्रवाई

Ad

Advertisements

किसानों को महंगे दाम पर खाद बेचने वाला संचालक गिरफ्तार

Advertisements
Advertisements


दुर्ग/कुम्हारी, शासन द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर किसानों को यूरिया और अन्य उर्वरक बेचने के मामले में कुम्हारी पुलिस ने फर्टिलाइजर दुकान संचालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
मामला ऋषभ राज फर्टिलाइजर, कुम्हारी का है। दुकान संचालक मनीष गुप्ता, उम्र 50 वर्ष, पर किसानों को शासन द्वारा निर्धारित दर से अधिक कीमत पर यूरिया एवं अन्य उर्वरक बेचने का आरोप है।


शिकायत के बाद 13 जून 2026 को फर्टिलाइजर निरीक्षक सरिता साहू ने जांच दल के साथ दुकान का निरीक्षण किया। जांच के दौरान निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर उर्वरक बिक्री किए जाने के साक्ष्य मिले। इसके आधार पर थाना कुम्हारी में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विवेचना के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 18 अगस्त को आरोपी मनीष गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
दुर्ग पुलिस ने किसानों और आम नागरिकों से अपील की है कि उर्वरक या अन्य आवश्यक वस्तुओं की निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर बिक्री की जानकारी मिलने पर तत्काल संबंधित विभाग या पुलिस को सूचना दें। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button