Advertisement Carousel
Add
Blog

महिला पर बैटरी के केमिकल का छिड़काव, गंभीर रूप से घायल — आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

बातचीत बंद करने से नाराज युवक ने महिला पर केमिकल फेंका, आरोपी गिरफ्तार

Advertisements


दुर्ग, नंदिनी नगर थाना क्षेत्र के ग्राम अरसनारा के पास महिला पर बैटरी में पाए जाने वाले केमिकल का छिड़काव कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisements

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और केमिकल युक्त डिब्बा भी जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त को कारंजा भिलाई निवासी महिला अपने परिचित के साथ कांवड़ यात्रा के लिए ग्राम कोडिया गई थी। इसी दौरान आरोपी महेश दास, उम्र 30 वर्ष, महिला द्वारा बातचीत बंद किए जाने से नाराज होकर ग्राम अरसनारा के पास पहुंचा और टिन के डिब्बे में रखा बैटरी में पाए जाने वाला केमिकल महिला पर छिड़क दिया। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।


मामले की सूचना मिलते ही नंदिनी नगर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा संभावित ठिकानों पर पतासाजी की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम कारंजा भिलाई में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और केमिकल युक्त डिब्बा जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 124(1) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
दुर्ग पुलिस ने लोगों से अपील की है कि आपसी विवाद में कानून हाथ में न लें और किसी भी हिंसक घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button