Advertisement Carousel
Add
Blog

धारदार हथियार लेकर राहगीरों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

धारदार हथियार लेकर राहगीरों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार

Advertisements
Advertisements


जांजगीर। सिटी कोतवाली पुलिस ने रमन नगर नहर पार मेन रोड पर धारदार हथियार लेकर आने-जाने वाले लोगों को डराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तलवारनुमा हथियार बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि रमन नगर नहर पार मेन रोड पर एक व्यक्ति धारदार हथियार लेकर लोगों को भयभीत कर रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश और थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता के मार्गदर्शन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया।


पूछताछ में आरोपी की पहचान कृष्णा यादव उर्फ नानू यादव (46 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 18, रमन नगर, जांजगीर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक तलवारनुमा धारदार हथियार बरामद कर जब्त किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, प्रधान आरक्षक प्रकाश चंद्र राठौर, तोरन डहरिया एवं हजारी लाल मेरसा का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button