Advertisement Carousel
Blog

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्व. बंशीलाल देवांगन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Advertisements

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्व. बंशीलाल देवांगन को दी श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात

Advertisements
Advertisements


जांजगीर-चांपा, 29 जून। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय सोमवार को चांपा स्थित देवांगन धर्मशाला (थाना पारा) पहुंचे, जहां उन्होंने स्वर्गीय बंशीलाल देवांगन के दशगात्र एवं चंदनपान कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।


मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वर्गीय बंशीलाल देवांगन का समाज के प्रति योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकग्रस्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।


उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय बंशीलाल देवांगन का 19 जून 2026 को 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। वे अपने पीछे पाँच पुत्रों, चार पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री ने मंझली तालाब पार स्थित भगवान श्री गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।


इस अवसर पर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद कमलेश जांगड़े, विधायक धरमलाल कौशिक, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह, कलेक्टर जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button