Advertisement Carousel
Blog

अवैध शराब बिक्री पर दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

अवैध शराब बिक्री पर दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, महिला आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग, 29 जून। दुर्ग पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलगांव थाना क्षेत्र की नगपुरा चौकी पुलिस ने एक महिला को अवैध रूप से शराब बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 35 पौवा देशी मसाला शराब, बिक्री की नगदी राशि तथा कुल 6.300 बल्क लीटर मदिरा जब्त की गई है।

Advertisements
Advertisements


पुलिस के अनुसार, 28 जून को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम दमोदा पारधी पारा में एक महिला अपने घर के सामने गौठान के पास अवैध रूप से शराब बेच रही है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और महिला को शराब बिक्री करते हुए पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने उरला, दुर्ग एवं मोहन नगर बायपास स्थित शासकीय शराब दुकानों से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में शराब खरीदकर अवैध रूप से बिक्री करना स्वीकार किया।


गिरफ्तार आरोपी की पहचान रायपुरहीन पवार (58 वर्ष) निवासी दमोदा पारधी पारा, चौकी नगपुरा, जिला दुर्ग के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 35 पौवा देशी मसाला शराब (6.300 बल्क लीटर), 560 रुपये नगद एवं कुल 4,060 रुपये मूल्य की सामग्री जब्त की गई।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 607/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक खेलन साहू, प्रधान आरक्षक महेश देवांगन, आरक्षक वेदप्रकाश साहू, आरक्षक महेंद्र साहू तथा महिला आरक्षक अंकिता सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री की सूचना तत्काल पुलिस या डायल-112 पर देने की अपील की है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button