Advertisement Carousel
Blog

पत्नी की हत्या कर भागने की फिराक में था पति, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

पत्नी की हत्या के आरोपी पति को 24 घंटे के भीतर पुलिस ने किया गिरफ्तार
रायगढ़, 29 जून। रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या कर फरार होने की तैयारी में था, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया।

Advertisements


पुलिस के अनुसार, 28 जून की सुबह ग्राम पारेमेर में 43 वर्षीय जीतो बाई मंझवार का शव उसके घर में मिलने की सूचना पर थाना कापू पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर मृतका के पति रामनाथ मंझवार पर हत्या का संदेह होने पर थाना कापू में अपराध क्रमांक 104/2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।


जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी गांव छोड़कर फरार होने की फिराक में है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर 50 वर्षीय रामनाथ मंझवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि घटना की रात पत्नी से विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर उसने पहले हाथ-मुक्कों से मारपीट की और बाद में लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया, जिससे उसकी पत्नी की मौत हो गई।


आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा तथा घटना के समय पहने गए कपड़े जब्त किए। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक इगेश्वर यादव, प्रधान आरक्षक सोमेश गोस्वामी, आरक्षक जागेश्वर मरावी एवं महिला आरक्षक संगीता राठिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिला संबंधी गंभीर अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से घरेलू विवादों में हिंसा का रास्ता न अपनाने और संयम व संवाद बनाए रखने की अपील की।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button