Advertisement Carousel
Add
Blog

दो अलग-अलग वारदातों में स्कूटी और मोटरसाइकिल को किया आग के हवाले, पूछताछ में दोनों घटनाओं का खुलासा

Ad

Advertisements

दो अलग-अलग वारदातों में स्कूटी और मोटरसाइकिल को किया आग के हवाले, पूछताछ में दोनों घटनाओं का खुलासा

Advertisements


बिलासपुर। सरकंडा थाना पुलिस ने खड़ी गाड़ियों में आग लगाने और लोगों को धमकाकर आतंक फैलाने के मामले में एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी ने दो अलग-अलग घटनाओं में स्कूटी और मोटरसाइकिल में पेट्रोल डालकर आग लगाना स्वीकार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, पहली घटना 10 सितंबर की रात करीब 12 बजे से 3 बजे के बीच सूर्या चौक चिंगराजपारा स्थित द्वारका प्रसाद यादव के किराए के मकान में हुई। यहां प्रार्थिया गौरी देवांगन की स्कूटी क्रमांक CG 10 BE 3159 में अज्ञात व्यक्ति ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। आग से स्कूटी सहित अन्य सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया था। मामले में थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 1288/2026 के तहत धारा 326(g) BNS में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

Advertisements


दूसरी वारदात 13 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे बंधवापारा में हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी ने नफीस खान से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे नहीं देने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद आरोपी प्रार्थी की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 EE 7267 को लेकर भंडारी प्लांट रोड के पास गया और उसमें आग लगा दी। इस मामले में थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 1320/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया गया।
दोनों मामलों की जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर महेश कुमार साहू उर्फ भोला साहू उर्फ गजनी उर्फ पेचकस (29), निवासी भंडारी प्लांट, बंधवापारा, सरकंडा को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने दोनों घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बताया कि 13 सितंबर की रात नफीस खान की मोटरसाइकिल चोरी कर उसे जलाया था, जबकि इससे पहले 10 सितंबर को सूर्या चौक चिंगराजपारा में गौरी देवांगन की स्कूटी में बोतल से पेट्रोल डालकर आग लगाई थी।
पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में सरकंडा पुलिस टीम द्वारा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button