Advertisement Carousel
Add
Blog

जनसुरक्षा और अपराध नियंत्रण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 22 पुलिसकर्मी सम्मानित

Ad

Advertisements

जनसुरक्षा और अपराध नियंत्रण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 22 पुलिसकर्मी सम्मानित
एसएसपी ने प्रशस्ति पत्र और कैश इनाम देकर बढ़ाया पुलिसकर्मियों का हौसला

Advertisements


दुर्ग, जनसुरक्षा, यातायात व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में तत्परता एवं सराहनीय कार्य करने वाले दुर्ग पुलिस के 22 अधिकारी-कर्मचारियों एवं नगर सेना सैनिकों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं कैश इनाम देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित पुलिसकर्मियों ने सड़क हादसों में घायलों की मदद, आत्महत्या का प्रयास कर रही महिला को सुरक्षित बचाने, यातायात बाधाएं दूर करने, वारंटियों की गिरफ्तारी और हथियार लेकर घूम रहे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Advertisements


पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त 2026 को हाईवे-3 पर ऑटो पलटने से घायल हुए पांच लोगों को यातायात पुलिसकर्मियों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया। इसी दिन खारून नदी के पास आत्महत्या का प्रयास कर रही महिला को पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला। इसके अलावा विशेष ई-चालान एवं चेकिंग अभियान के दौरान 107 प्रकरणों में कार्रवाई की गई तथा सड़क पर यातायात बाधित करने वाले अवरोधों को हटाया गया।
21 अप्रैल को हुए अग्निकांड के दौरान आग बुझाने और जन-माल की सुरक्षा में योगदान देने वाले पुलिस एवं नगर सेना के जवानों को भी सम्मानित किया गया। वहीं भोपाल और धमतरी से स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी करने वाली टीम तथा नेवई और सुपेला क्षेत्र में धारदार हथियार लेकर घूम रहे आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को भी प्रशस्ति पत्र और कैश इनाम दिया गया।


यातायात पुलिस से आरक्षक अमित मिश्रा, अमित शुक्ला, फिरोज खान, ललित कुमार, कुलभूषण साहू, उमाकांत वर्मा, चंद्रशेखर साहू और विजय शर्मा को सम्मानित किया गया। अग्निकांड में सराहनीय कार्य के लिए आरक्षक राकेश देशमुख और नगर सेना सैनिक राकेश सिंह को सम्मान मिला।
स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी में प्र.आर. दिनेश सेनी, आरक्षक हिमांशु सिंह और प्रदीप निर्मलकर को सम्मानित किया गया। वहीं थाना नेवई की टीम से निरीक्षक अनिल कुमार साहू, उप निरीक्षक जयप्रकाश खाण्डेकर, प्र.आर. हेमंत देव तथा आरक्षक प्यारे लाल साहू, सुमित उईके और खेललाल यादव को प्रशस्ति पत्र एवं कैश इनाम दिया गया।
इसी तरह थाना सुपेला एवं डायल-112 टीम से आरक्षक सूर्यप्रताप, आरक्षक धर्मेन्द्र सूर्यवंशी और डायल-112 चालक ऋषम सिंह को धारदार हथियार के साथ आरोपी को पकड़ने में त्वरित कार्रवाई के लिए सम्मानित किया गया।
दुर्ग पुलिस ने कहा कि पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करने से पुलिस बल का मनोबल बढ़ता है। जनसुरक्षा, कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सड़क दुर्घटना, आपात स्थिति, संदिग्ध गतिविधि या सार्वजनिक स्थान पर हथियार लेकर घूम रहे व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस अथवा डायल-112 को दें और यातायात नियमों का पालन करते हुए पुलिस का सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button