Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर ABVP जशपुर सड़क पर, बस स्टैंड में किया विरोध प्रदर्शन

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

जशपुर। छात्रा अन्तरा साह से जुड़े आत्महत्या मामले में  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (ABVP) जशपुर ने जशपुर बस स्टैंड में NSUI छात्रा नेता ज्ञान तिवारी के खिलाफ लगाए गए कथित ब्लैकमेलिंग एवं अन्य आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए पुतला दहन एवं विरोध प्रदर्शन किया गया ।

Advertisements

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की कि जांच निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से हो किसी भी प्रकार के दबाव से प्रभावित न हो।  लगाए गए आरोपों की यदि जांच में किसी प्रकार की आपराधिक संलिप्तता सामने आती है तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही छात्रा के परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रशासन संवेदनशीलता के साथ आवश्यक कदम उठाए और निष्पक्ष जांच करें।

ABVP जिला संयोजक मनमोहन सिंह ने बताया कि अंतरा साह  पीजी कॉलेज अंबिकापुर में बीए फर्स्ट ईयर अध्ययनरत थीं उन्होंने अपने जीजा के यहां पंडरिया में NSUI छात्र नेता के ब्लैकमेलिंग का शिकार होकर  छात्रा ने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  छात्रा के परिवार वालों ने NSUI के छात्र नेता पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है, घटना में NSUI जैसे छात्र संगठन के छात्र नेताओं का नाम सामने आना  बहुत ही निंदनीय है मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जानी चाहिए।

नगर मंत्री सुरेश राम ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (ABVP) जशपुर हमेशा छात्र-छात्राओं के हितों और अधिकारों के लिए तत्परता के साथ खड़ी है। विद्यार्थियों से जुड़े किसी भी विषय को लेकर संगठन उनकी आवाज को मजबूती से उठाने और आवश्यक सहयोग के लिए सदैव तैयार रहेगा। उन्होंने कहा कि छात्र शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है

प्रदर्शन में  बगीचा नगरमंत्री सुरेन्द्र यादव, रविन्द्र यादव,प्रयास लकड़ा, सुजीत मिंज, प्रांशु केरकेट्टा,आयुषी केरकेट्टा, हेमनाथ राम साकेत सिंह निशांत सिंह रितेश एबीवीपी कार्यकर्ता की सहभागिता रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button