Advertisement Carousel
Blog

कोयला हेराफेरी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, मस्तुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Advertisements

कोयला हेराफेरी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार, मस्तुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Advertisements
Advertisements


बिलासपुर, 29 जून। मस्तुरी थाना पुलिस ने करोड़ों रुपये के कोयला हेराफेरी मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन एवं एक हजार रुपये नगद जब्त किए गए हैं।


पुलिस के अनुसार, राशि स्टील एंड पावर लिमिटेड के प्रतिनिधि की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया कि एसीसीएल गेवरा माइंस से उच्च गुणवत्ता (जी-11) का कोयला ट्रेलरों के माध्यम से प्लांट भेजा गया था, लेकिन रास्ते में कोयले की हेराफेरी कर उसकी जगह घटिया एवं गिट्टी मिश्रित कोयला प्लांट पहुंचाया गया, जिससे कंपनी को भारी आर्थिक नुकसान हुआ।


जांच के दौरान खुलासा हुआ कि ट्रेलर चालकों, वाहन मालिकों तथा अन्य आरोपियों ने मिलकर रास्ते में कोयला उतारकर एक कोल डिपो में रखवाया और उसकी जगह मिलावटी कोयला ट्रेलरों में भरकर प्लांट भेज दिया। इस साजिश में शामिल आरोपियों के बीच अवैध कमाई का बंटवारा भी किया जाता था।
पुलिस ने पूर्व में इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन ट्रेलर, एक रोलर मशीन तथा करीब 30 टन कोयला जब्त किया था। वहीं फरार चल रहे आरोपी वैभव सोनी उर्फ चुकलू (30) निवासी भेंसर जयरामनगर एवं निखिल साहू (33) निवासी गोल्डन पार्क बोदरी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार किया।


आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन और एक हजार रुपये नगद जब्त किए गए हैं। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
मस्तुरी पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है तथा इस संगठित हेराफेरी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button