Advertisement Carousel
Add
Blog

फर्जी भूमि पट्टा बनाकर आवास ऋण लेने की कोशिश नाकाम, आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

फर्जी भूमि पट्टा बनाकर आवास ऋण लेने की कोशिश नाकाम, आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग, 29 जून। रानीतराई थाना पुलिस ने फर्जी भूमि पट्टा एवं पंचायत प्रमाण पत्र तैयार कर आवास ऋण प्राप्त करने का प्रयास करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जांच में प्रस्तुत सभी दस्तावेज फर्जी पाए जाने के बाद आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

Advertisements
Advertisements


पुलिस के अनुसार, ग्राम पंचायत तेलीगुंडरा की सरपंच की शिकायत पर जांच शुरू की गई। शिकायत में बताया गया था कि गांव निवासी धनेश्वर कुमार निर्मलकर ने लगभग 1800 वर्गफुट भूमि का फर्जी पट्टा एवं पंचायत प्रमाण पत्र तैयार कर आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड, दुर्ग में आवास ऋण के लिए आवेदन किया था।
विवेचना के दौरान पंचायत अभिलेखों की जांच, सरपंच एवं अन्य गवाहों के बयान तथा वित्तीय संस्था से प्राप्त दस्तावेजों के परीक्षण में यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित भूमि पट्टा और पंचायत प्रमाण पत्र ग्राम पंचायत द्वारा कभी जारी नहीं किए गए थे। दस्तावेजों पर लगी मुहर एवं प्रमाणन भी फर्जी पाए गए।


आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने भी आंतरिक जांच में दस्तावेजों में विसंगति मिलने पर ऋण आवेदन को स्वीकृत नहीं किया और उसे निरस्त कर दिया।
पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर थाना रानीतराई पुलिस ने आरोपी धनेश्वर कुमार निर्मलकर (40 वर्ष) निवासी ग्राम तेलीगुंडरा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से फर्जी भूमि पट्टा, फर्जी पंचायत प्रमाण पत्र तथा ऋण आवेदन से संबंधित दस्तावेज जब्त किए। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के फर्जी दस्तावेज तैयार कर या प्रस्तुत कर अनुचित लाभ प्राप्त करने का प्रयास न करें। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button