Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

मुख्यमंत्री साय से शिक्षक प्रतिनिधिमंडल की महत्वपूर्ण वार्ता, TET से नौकरी नहीं जाने का भरोसा — वेतन विसंगति पर भी जल्द पहल का आश्वासन

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

रायपुर/जशपुर। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रांतीय संयोजक मनीष मिश्रा एवं जशपुर जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से देर रात महत्वपूर्ण मुलाकात कर शिक्षकों की लंबित मांगों एवं समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की।

वार्ता में TET की अनिवार्यता, पदोन्नति में TET की शर्त तथा सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति सहित विभिन्न विषयों को प्रमुखता से मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने शिक्षकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि TET के कारण किसी भी शिक्षक की नौकरी नहीं जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकार ऐसे शिक्षकों को TET उत्तीर्ण कराने के लिए आवश्यक व्यवस्था करने की दिशा में कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि TET से जुड़े विषय पर मध्यप्रदेश एवं ओडिशा सहित अन्य राज्यों में हो रही पहल का अध्ययन छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किया जा रहा है। यदि वहां कोई व्यावहारिक समाधान सामने आता है तो छत्तीसगढ़ में भी उसका परीक्षण किया जा सकता है।

वेतन विसंगति का मुद्दा भी प्रमुखता से रखा

फेडरेशन के जशपुर जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने सहायक शिक्षकों की लंबे समय से चली आ रही वेतन विसंगति का मुद्दा मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा। उन्होंने बताया कि वेतन विसंगति शिक्षकों की पुरानी और गंभीर समस्या है तथा यह सरकार की मोदी की गारंटी में भी शामिल रही है। मुख्यमंत्री ने इस विषय पर अधिकारियों से चर्चा कर समाधान की दिशा में आवश्यक पहल करने का भरोसा दिया।

शिक्षिकाओं ने मुख्यमंत्री को बांधा रक्षा सूत्र

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान जशपुर जिले से पहुंची शिक्षिकाओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को रक्षा सूत्र बांधकर शिक्षकों की सेवा, सुरक्षा और हितों की रक्षा का आग्रह किया। शिक्षिकाओं ने कहा कि प्रदेश के शिक्षक पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं तथा सरकार से भी अपने भविष्य और सेवा सुरक्षा को लेकर सकारात्मक निर्णय की अपेक्षा है।

मुख्यमंत्री ने शिक्षकों की भावनाओं को सम्मानपूर्वक सुना और भरोसा दिलाया कि सरकार शिक्षक हितों को गंभीरता से देख रही है।

प्रतिनिधिमंडल में प्रांतीय पदाधिकारियों कौशल अवस्थी, अश्वनी कुर्रे, टिकेश्वर भोई, आदित्य गौरव साहू, दिनेश नायक सहित जशपुर जिले के ब्लॉक अध्यक्ष एवं अन्य शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

फेडरेशन ने कहा कि मुख्यमंत्री के सकारात्मक आश्वासन से प्रदेश के हजारों शिक्षकों में उम्मीद जगी है। अब संगठन सरकार के आगामी विभागीय निर्णय और ठोस कार्रवाई की प्रतीक्षा करेगा। फेडरेशन शिक्षक हितों से जुड़े इन सभी विषयों के समाधान तक लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से अपना प्रयास जारी रखेगा।

जारीकर्ता:अजय कुमार गुप्ता जिलाध्यक्ष, जशपुर
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button