Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़जशपुर नगर
Trending

दुलदुला में युवाओं से युवा-संवाद, धर्म-संस्कृति और राष्ट्रहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

दुलदुला,विकासखंड दुलदुला के ग्राम कस्तूरा स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर परिसर में मंगलवार को अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय महामंत्री योगेश बापट ने करीब 30 गांवों से पहुंचे युवाओं के साथ युवा-संवाद किया।

Advertisements

संवाद कार्यक्रम में युवाओं के जीवन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। इसमें धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण, बेहतर जीवनशैली, चरित्र निर्माण और सामाजिक मूल्यों के महत्व पर विचार साझा किए गए। युवाओं को खेलों से जोड़ने और खेल के माध्यम से प्रतिभा व रुचि को बढ़ावा देने के साथ-साथ रोजगार के अवसरों और आत्मनिर्भरता के विषय पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम के दौरान देश की वर्तमान परिस्थितियों, राष्ट्रीय सुरक्षा और युवाओं की जिम्मेदारियों पर भी विचार-विमर्श हुआ। युवाओं को अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं से सावधान रहने तथा समाज और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों को समझदारी के साथ देखने की बात कही गई। युवाओं के व्यक्तित्व विकास और उनके भविष्य से जुड़े कई उपयोगी विषयों पर भी संवाद हुआ।

इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री महेश्वर सिंह सहित कर्ण पाल सिंह, दिलेश्वर राम, नंदकुमार सिंह, सुलेश यादव और दिनेश सिंह समेत अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं की सहभागिता रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button