Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़जशपुर नगर
Trending

सावन के चौथे सोमवार पर कुनकुरी में निकली भव्य पैदल यात्रा, नगरबंद शिव मंदिर में हुआ जलाभिषेक

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से शैलेंद्र कुमार

कुनकुरी। सावन के चौथे सोमवार के पावन अवसर पर ग्रामीण मंडल कुनकुरी के 31 ग्रामों से करीब एक हजार श्रद्धालुओं ने भव्य पैदल यात्रा निकाली। श्रद्धालु बिलासपुर स्थित ईब नदी से पवित्र जल लेकर नगरबंद शिव मंदिर, बरडांड पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का विधिवत जलाभिषेक किया।

Advertisements
Advertisements

पैदल यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव और भगवान शिव के जयघोष लगाए। पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली और सर्वांगीण विकास की कामना की।

आयोजन के दौरान विभिन्न समितियों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए जलपान और खिचड़ी प्रसाद की व्यवस्था की गई। सेवा कार्य में बड़ी संख्या में लोगों ने सहयोग किया, जिससे आयोजन में सामाजिक एकता और सेवा भावना की झलक देखने को मिली।

Advertisements

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के ग्रामीण मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुशील साय, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनीता सिंह, जनपद उपाध्यक्ष श्री बालेश्वर यादव, ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष श्री तुलाधार यादव, जनपद सदस्य एवं नगरबंद समिति अध्यक्ष श्री संजय कुमार बंग, जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती संतोषी वन्दे, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य श्रीमती भारती भगत सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा जनपद सदस्य श्री संतोष यादव, महामंत्री श्री शंकर यादव, यादव समाज ब्लॉक अध्यक्ष श्री अर्जुन यादव, किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री सुरेंद्र राम, ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष श्री बिरेंद्र यादव, शक्ति केंद्र प्रभारी श्री टिकेश्वर यादव, युवा मोर्चा महामंत्री श्री मयंक चौहान समेत अन्य कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन भी आयोजन में शामिल हुए।

आयोजकों ने पैदल यात्रा और जलाभिषेक कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाली सभी समितियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजन के दौरान पूरा क्षेत्र भगवान शिव की भक्ति में सराबोर नजर आया।

हर-हर महादेव।
ॐ नमः शिवाय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button