Advertisement Carousel
Add
Blog

नाबालिग से अनाचार के मामले में आरोपी गिरफ्तार, अजाक पुलिस की त्वरित कार्रवाई शिकायत के चंद घंटे में पुलिस ने दबोचा आरोपी, न्यायिक रिमांड पर भेजा

Ad

Advertisements

जांजगीर-चांपा। नाबालिग बालिका से अनाचार के मामले में जांजगीर-चांपा की अजाक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक शिकायत मिलने के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी की पतासाजी कर उसे गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने थाना अजाक में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी रजत दीवान ने पहले उससे जान-पहचान बढ़ाई। इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर उसके साथ जबरन अनाचार किया। विरोध करने पर आरोपी द्वारा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।

Advertisements
Advertisements


शिकायत मिलने के बाद थाना अजाक में संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और डीएसपी अजाक सतरूपा तारम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल आरोपी की तलाश शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने अकलतरा थाना क्षेत्र से आरोपी रजत दीवान को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, महिला एवं बालिका संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई को प्राथमिकता दी जा रही है। इस कार्रवाई में डीएसपी अजाक सतरूपा तारम के नेतृत्व में निरीक्षक कमलेश कुमार सेन्डे और थाना अजाक स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button