Advertisement Carousel
Add
Blog

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को भावभीनी विदाई

Ad

Advertisements

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को भावभीनी विदाई
अधिकारियों-कर्मचारियों ने साझा किए अनुभव, कार्यकाल को बताया विकास और सुशासन के लिए यादगार

Advertisements


  सक्ती जिले के कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी के रूप में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले आईएएस अधिकारी अमृत विकास तोपनो को स्थानांतरण पर रविवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए नेतृत्व क्षमता, संवेदनशीलता और जनहितैषी कार्यशैली की सराहना की।

Advertisements


समारोह में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कलेक्टर श्री तोपनो के साथ काम करने के अनुभव साझा किए। अधिकारियों ने कहा कि उनके नेतृत्व में शासन की योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन हुआ। साथ ही जिले के महत्वपूर्ण मुद्दों का त्वरित और संवेदनशीलता के साथ समाधान करने की दिशा में भी प्रभावी प्रयास किए गए।
अधिकारियों ने कलेक्टर श्री तोपनो की सहज और सकारात्मक कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में प्रशासन और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआ। विकास कार्यों को गति देने के साथ प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और टीम भावना को भी बढ़ावा मिला।
विदाई समारोह में अपने संबोधन के दौरान कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों से मिले सहयोग, स्नेह और विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसी भी जिले के विकास और सरकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के पीछे पूरी टीम का सामूहिक प्रयास और समर्पण महत्वपूर्ण होता है।


उन्होंने सक्ती में बिताए कार्यकाल को यादगार बताते हुए कहा कि यहां मिले अनुभव और लोगों से मिली आत्मीयता को वे हमेशा याद रखेंगे।
समारोह में जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर के.एस. पैकरा सहित जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार, विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


मुंगेली के नए कलेक्टर होंगे अमृत विकास तोपनो
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा हाल ही में किए गए प्रशासनिक फेरबदल में आईएएस अमृत विकास तोपनो का सक्ती कलेक्टर के पद से तबादला कर उन्हें मुंगेली जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं 2016 बैच की आईएएस अधिकारी श्रीमती जयश्री जैन को सक्ती जिले की नई कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सक्ती में श्री तोपनो का कार्यकाल विकास, सुशासन और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता के लिए याद किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button