Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़बिलाईगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़
Trending

कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ का किया निरीक्षण

Collector inspected Community Health Center Bilaigarh.

Ad

सारंगढ़ बिलाईगढ़,कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने ओपीडी एवं आईपीडी में भर्ती मरीजों की जानकारी ली तथा एक्स-रे कक्ष एवं प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया।

 इस दौरान कलेक्टर ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से चर्चा कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली और आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान विधायक कविता लहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, एसडीएम प्रफुल्ल रजक, गणमान्य नागरिक ज्योति लाल पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सदस्य तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button