मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की एक और महत्वपूर्ण घोषणा हुई पूरी, बिलाईगढ़ में अपर कलेक्टर कार्यालय की स्थापना

राजशाही दशहरा उत्सव में मुख्यमंत्री ने जन आकांक्षाओं के अनुरूप की थी घोषणा, जिला प्रशासन ने तत्परता से किया क्रियान्वयन कलेक्टर की नियमित समीक्षा से प्रशासनिक व्यवस्था को मिला मूर्त रूप बिलाईगढ़ में अपर कलेक्टर कार्यालय के संचालन से क्षेत्रवासियों को मिलेगी बड़ी सुविधा, स्थानीय स्तर पर होगा राजस्व प्रकरणों का निराकरण फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़: सारंगढ़-बिलाईगढ़,मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा जन आकांक्षाओं के अनुरूप की गई एक और महत्वपूर्ण घोषणा को जिला प्रशासन ने मूर्त रूप दिया है। बिलाईगढ़ के ऐतिहासिक राजशाही दशहरा उत्सव में शामिल होने के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए बिलाईगढ़ में अपर कलेक्टर कार्यालय की स्थापना की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की इस घोषणा के क्रियान्वयन की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा तत्परता से आवश्यक प्रशासनिक कार्यवाही की गई है। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन एवं नियमित समीक्षा के फलस्वरूप बिलाईगढ़ में अपर कलेक्टर कार्यालय के संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा आम नागरिकों को उनके निकट ही सुगम, सुलभ एवं समयबद्ध प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी उद्देश्य के अनुरूप जिला मुख्यालय से दूर स्थित बिलाईगढ़ क्षेत्र के नागरिकों की प्रशासनिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अपर कलेक्टर कार्यालय की स्थापना का निर्णय लिया गया है। इस व्यवस्था से क्षेत्रवासियों को राजस्व एवं अन्य प्रशासनिक प्रकरणों के निराकरण के लिए जिला मुख्यालय तक आने-जाने की आवश्यकता में कमी आएगी तथा स्थानीय स्तर पर ही प्रकरणों की सुनवाई एवं निराकरण की सुविधा प्राप्त होगी। प्रत्येक गुरुवार को बिलाईगढ़ में संचालित होगा अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट कलेक्टर कार्यालय सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा जारी आदेश के अनुसार विकासखंड बिलाईगढ़ में अपर कलेक्टर कार्यालय का संचालन अस्थायी रूप से न्यायालय नायब तहसीलदार कोर्ट, बिलाईगढ़ में किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक गुरुवार को अपर कलेक्टर द्वारा लिंक कोर्ट का संचालन किया जाएगा। इस दौरान नियमानुसार राजस्व एवं अन्य संबंधित प्रकरणों की सुनवाई तथा निराकरण की कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक अभिलेखों एवं प्रकरणों के साथ निर्धारित दिवस पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि न्यायालयीन एवं प्रशासनिक कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सकें। मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रियान्वयन की कलेक्टर ने की नियमित समीक्षा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा की गई घोषणाओं को निर्धारित प्राथमिकता के साथ पूरा करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने बिलाईगढ़ में अपर कलेक्टर कार्यालय की स्थापना से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं की नियमित समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक समन्वय स्थापित करते हुए कार्यालय संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन की इस पहल से मुख्यमंत्री की घोषणा को व्यावहारिक रूप मिला है। बिलाईगढ़ क्षेत्र के नागरिकों को मिलेगी बड़ी राहत बिलाईगढ़ में अपर कलेक्टर कार्यालय की स्थापना से क्षेत्र के नागरिकों, किसानों, अधिवक्ताओं एवं अन्य पक्षकारों को विशेष सुविधा मिलेगी। राजस्व एवं प्रशासनिक मामलों में सुनवाई के लिए जिला मुख्यालय सारंगढ़ तक आने-जाने में लगने वाले समय एवं व्यय की बचत होगी। स्थानीय स्तर पर प्रकरणों की सुनवाई होने से नागरिकों की प्रशासनिक सेवाओं तक पहुंच अधिक सुगम होगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा राजशाही दशहरा उत्सव के अवसर पर की गई घोषणा के पूरा होने से बिलाईगढ़ क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, बिलाईगढ़ के वरिष्ठ समाजसेवी श्री ओंकारेश्वर शरण सिंह, अधिवक्तागण, व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि सहित क्षेत्र के अनेक प्रबुद्ध नागरिकजन उपस्थित थे।
पीएम आवास के पात्र हितग्राही ई-रेत संगवारी एप से कर सकेंगे निःशुल्क रेत के लिए आवेदन

राज्य शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने की व्यवस्था; जिले की तीन रेत खदानों से नियमानुसार मिलेगी रेत सारंगढ़–बिलाईगढ़, राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के पात्र हितग्राहियों को आवास निर्माण के लिए रेत उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। हितग्राही ई-रेत संगवारी मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर नियमानुसार निःशुल्क रेत प्राप्त कर सकेंगे। इस सुविधा का उद्देश्य आवास निर्माण के लिए रेत की उपलब्धता को सुगम बनाना और वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम, 2025 के नियम-7 के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) के माध्यम से प्रदेश की सात नवीन रेत खदानों की निविदा प्रक्रिया पूरी की गई है। सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले में तीन रेत खदानों की आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर भू-प्रवेश की अनुमति दी गई है। इनमें सारंगढ़ तहसील के ग्राम बहिदा और ग्राम जसपुर तथा सरिया तहसील के ग्राम बरगांव स्थित रेत खदानें शामिल हैं। इन खदानों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवासों का निर्माण कर रहे पात्र हितग्राही निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार रेत के लिए आवेदन कर सकेंगे। ई-रेत संगवारी एप के माध्यम से आवेदन करने और प्रक्रिया की जानकारी लेने के लिए हितग्राही अपने ग्राम पंचायत के आवास मित्र, रोजगार सहायक अथवा ग्राम सचिव से संपर्क कर सकते हैं। जिला पंचायत में योजना की प्रभारी जिला समन्वयक श्रीमती संजू पटेल से मोबाइल नंबर 8770567054 तथा प्रभारी प्रोग्रामर एवं सहायक नोडल अधिकारी श्री दिलीप साहू से मोबाइल नंबर 7000032637 पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी और मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकता है। जिला प्रशासन ने प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राहियों से ई-रेत संगवारी एप के माध्यम से आवेदन कर इस सुविधा का लाभ लेने की अपील की है। इससे आवास निर्माण के लिए रेत प्राप्त करने की प्रक्रिया सरल होगी और हितग्राहियों को आवश्यक मार्गदर्शन भी उपलब्ध होगा।
चक्रवाती तूफान और अतिवृष्टि की आशंका: 29 अक्टूबर को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश

सारंगढ़–बिलाईगढ़,बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान के प्रभाव से जिले में तेज हवाएं चलने और अतिवृष्टि की संभावना को देखते हुए 29 अक्टूबर को जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी और जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी ने अलग-अलग आदेश जारी किए हैं। विद्यार्थियों और बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर निर्णय जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश के अनुसार, जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में 29 अक्टूबर को अवकाश रहेगा। मौसम विभाग से मिली जानकारी के आधार पर विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने में संभावित कठिनाइयों तथा उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के आदेश के अनुसार, जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी 29 अक्टूबर को बंद रहेंगे। तेज हवाओं और अतिवृष्टि की आशंका से आंगनबाड़ी आने वाले बच्चों की सुरक्षा तथा प्राकृतिक आपदा से उत्पन्न संभावित जोखिमों को देखते हुए यह अवकाश घोषित किया गया है। आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे, जबकि परियोजना कार्यालय खुले रहेंगे। दोनों विभागों ने संबंधित अधिकारियों और मैदानी अमले को आदेश की सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर, बाढ़ नियंत्रण कक्षों के दूरभाष नंबर जारी

सारंगढ़–बिलाईगढ़, चक्रवात ‘अर्नब’ के संभावित प्रभाव से बचाव, जनसुरक्षा और आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों के समन्वय के लिए जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जिले के जिला, अनुविभाग और तहसील मुख्यालयों में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित कर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। नियंत्रण कक्ष आगामी आदेश तक कार्यरत रहेंगे। जिला कार्यालय सारंगढ़–बिलाईगढ़ के नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07768-299016 है। यहां डिप्टी कलेक्टर डॉ. वर्षा बंसल प्रभारी अधिकारी हैं। सारंगढ़ में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) दशरथ सिंह राजपूत के कार्यालय के नियंत्रण कक्ष का नंबर 7987000894 और बिलाईगढ़ में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुश्री शिक्षा शर्मा के कार्यालय के नियंत्रण कक्ष का नंबर 9340535968 है। तहसील मुख्यालयों में भी नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं। तहसील सारंगढ़ के प्रभारी तहसीलदार एन.के. सिन्हा के कार्यालय के नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 8103002246, तहसील बरमकेला के प्रभारी तहसीलदार कोमल प्रसाद साहू के कार्यालय का 07768-265041 और तहसील सरिया के प्रभारी तहसीलदार पुष्पेन्द्र राज के कार्यालय का 8269967979 है। तहसील बिलाईगढ़ की प्रभारी तहसीलदार सुश्री निलिमा अग्रवाल के कार्यालय के नियंत्रण कक्ष का नंबर 8319302665, तहसील भटगांव की प्रभारी तहसीलदार श्रीमती नेत्रप्रभा सिदार के कार्यालय का 9406468597 तथा तहसील सरसींवा के प्रभारी तहसीलदार मनीष कुमार सूर्यवंशी के कार्यालय का 8966850356 है। उपतहसील कोसीर के प्रभारी तहसीलदार खोमन लाल ध्रुव के कार्यालय के नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 9827464329 है। मुख्य सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के 26 अक्टूबर 2026 के निर्देशों के परिपालन में स्थापित इन नियंत्रण कक्षों के माध्यम से संबंधित अधिकारी संभावित परिस्थितियों से निपटने और राहत एवं बचाव कार्यों का समन्वय करेंगे। आपात स्थिति में नागरिक अपने क्षेत्र के बाढ़ नियंत्रण कक्ष से दिए गए दूरभाष क्रमांक पर संपर्क कर सकते हैं।
सारंगढ़-बिलाईगढ़: अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 5 वाहन जब्त

सारसीवां और भटगांव क्षेत्र में औचक निरीक्षण के दौरान पकड़े गए वाहन सारंगढ़-बिलाईगढ़,कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर अंकुश लगाने खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को सारसीवां और भटगांव तहसील क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर अवैध खनिज परिवहन करते हुए 5 वाहनों पर कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान सारसीवां क्षेत्र में साधारण रेत का अवैध परिवहन करते दो ट्रैक्टर पकड़े गए। वहीं भटगांव क्षेत्र में चूनापत्थर का अवैध परिवहन करते दो हाइवा तथा साधारण रेत का परिवहन करते एक ट्रैक्टर पर कार्रवाई की गई। संबंधित वाहनों को थाना सारसीवां एवं थाना भटगांव की अभिरक्षा में रखा गया है। खनिज विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 एवं खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 के तहत कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।
प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अपात्र हितग्राहियों को दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने का अवसर

28 अक्टूबर तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति, ग्राम पंचायत एवं जनपद पंचायत कार्यालय में लिए जाएंगे आवेदन अपात्र हितग्राहियों की सूची ग्राम पंचायतों के सूचना पटल पर चस्पा करने के निर्देश सारंगढ़–बिलाईगढ़,प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत ग्राम सभाओं द्वारा अपात्र घोषित हितग्राहियों को अपनी पात्रता के संबंध में दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया है। जनपद पंचायत सारंगढ़ द्वारा जारी निर्देश के अनुसार वर्ष 2024 से 2026 के अंतर्गत विभिन्न कारणों से अपात्र किए गए हितग्राही निर्धारित समय-सीमा में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। जनपद पंचायत सारंगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जारी निर्देश में उल्लेख किया गया है कि आवास योजनाओं के अंतर्गत ग्राम सभाओं द्वारा अपात्र घोषित ऐसे हितग्राहियों, जिन्हें योजना के नियमानुसार लाभान्वित किया जाना संभव नहीं है, उनके नाम आवास पोर्टल से विलोपित किए जाने हैं। इसके पूर्व संबंधित हितग्राहियों को दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने का अवसर दिया जा रहा है। इसके लिए सभी ग्राम पंचायतों को अपात्र हितग्राहियों की सूची ग्राम पंचायत के सूचना पटल पर चस्पा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि संबंधित हितग्राहियों को इसकी जानकारी मिल सके। सूची में शामिल हितग्राही 22 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2026 तक शाम 5 बजे जनपद पंचायत अथवा संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय में उपस्थित होकर अपना दावा-आपत्ति आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्देशानुसार ग्राम पंचायतों में प्राप्त आवेदनों को 28 अक्टूबर तक जनपद पंचायत की आवास शाखा में जमा करना होगा। इसके साथ ही ग्राम पंचायत के सूचना पटल पर चस्पा की गई अपात्र हितग्राहियों की सूची की छायाप्रति एवं पंचनामा भी प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। जनपद पंचायत प्रशासन ने सभी सरपंचों, सचिवों एवं ग्राम रोजगार सहायकों को निर्धारित प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। संबंधित हितग्राहियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अपील की गई है, ताकि नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
मुख्यमंत्री की पांच घोषणाओं को मिली मंजूरी, जिले के पूर्वी वनांचल में विकास को मिलेगी नई गति

सुशासन तिहार में भीखमपुरा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने जनभावनाओं और ग्रामीण सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए की थीं घोषणाएं बरमकेला के वनांचल में चार निर्माण कार्यों के लिए 6.41 करोड़ रुपए से अधिक स्वीकृत, दो विद्यालयों के नामकरण को भी मंजूरी पुल निर्माण से दूरस्थ गांवों की राह होगी आसान, सामुदायिक भवनों से ग्रामीणों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं कलेक्टर की सतत समीक्षा से मुख्यमंत्री की घोषणाओं के क्रियान्वयन को गति सारंगढ़–बिलाईगढ़,सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले की पूर्वी सीमा पर स्थित बरमकेला विकासखंड के वनांचल क्षेत्र में ग्रामीण अधोसंरचना और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा सुशासन तिहार अभियान के दौरान ग्राम भीखमपुरा प्रवास में जनभावनाओं और स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए की गई पांच घोषणाओं को राज्य शासन से मंजूरी मिल गई है। इनमें चार निर्माण कार्यों के लिए 6 करोड़ 41 लाख 52 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है, जबकि एक ही परिसर में संचालित दो शासकीय विद्यालयों के नामकरण को भी अनुमति मिली है। इन निर्णयों से जिले के पूर्वी वनांचल में आवागमन, सामाजिक गतिविधियों और सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार की संभावनाएं बढ़ी हैं। घोषणाओं को स्वीकृति मिलने से क्षेत्र में उत्साह का वातावरण है। वहीं कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू द्वारा इनके क्रियान्वयन की लगातार समीक्षा कर संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने सुशासन तिहार के दौरान भीखमपुरा पहुंचकर ग्रामीणों की मांगों और वनांचल की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों की घोषणाएं की थीं। जिले की पूर्वी सीमा पर स्थित इस क्षेत्र में दूरस्थ ग्रामों की संपर्क व्यवस्था, सार्वजनिक स्थलों का विकास तथा सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए आवश्यक अधोसंरचना का विशेष महत्व है। इसी आवश्यकता के अनुरूप तालाब सौंदर्यीकरण, मंगल भवन, गौशाला परिसर में कार्यशाला सह सामुदायिक भवन तथा लाल नाला पर पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण को मंजूरी मिली है। इन कार्यों के पूर्ण होने से वनांचल के ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। *वनांचल की संपर्क व्यवस्था होगी सुदृढ़, लाल नाला पर 3.91 करोड़ रुपए से बनेगा पुल* मुख्यमंत्री की घोषणाओं में बरमकेला विकासखंड के ग्राम नर्राखोल क्षेत्र में लाल नाला पर पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण विशेष महत्व रखता है। लोक निर्माण विभाग द्वारा इस कार्य के लिए 3 करोड़ 91 लाख 54 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। जिले की पूर्वी सीमा के वनांचल क्षेत्र में स्थित ग्रामीण बसाहटों के लिए सुगम आवागमन आवश्यक है। पुल निर्माण से आसपास के गांवों के बीच संपर्क व्यवस्था बेहतर होगी तथा वर्षा ऋतु में नाले के कारण आवागमन में आने वाली संभावित कठिनाइयों को कम करने में मदद मिलेगी। इससे विद्यार्थियों, किसानों, मरीजों और आम नागरिकों को शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार एवं अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। वनांचल में सड़क संपर्क मजबूत होने से ग्रामीण क्षेत्रों की सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है। *भीखमपुरा में 2.49 करोड़ रुपए से अधिक के तीन कार्य, सामुदायिक सुविधाओं का होगा विस्तार* मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप ग्राम भीखमपुरा में तालाब सौंदर्यीकरण के लिए 99 लाख 99 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रथम किस्त के रूप में 39 लाख 99 हजार 600 रुपए की मंजूरी दी गई है। तालाब ग्रामीण जनजीवन और सार्वजनिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके सौंदर्यीकरण से जलस्रोत के आसपास का परिसर सुव्यवस्थित होगा तथा ग्रामीणों को बेहतर सार्वजनिक स्थल उपलब्ध हो सकेगा। निर्माण की जिम्मेदारी कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग रायगढ़ को सौंपी गई है। ग्राम भीखमपुरा की मुख्य बस्ती में मंगल भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। प्रथम किस्त के रूप में 20 लाख रुपए की मंजूरी दी गई है। वनांचल के ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक, सांस्कृतिक, पारिवारिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए सुविधाजनक भवन की आवश्यकता को देखते हुए यह कार्य महत्वपूर्ण है। इसके निर्माण से ग्रामीणों को विभिन्न आयोजनों के लिए व्यवस्थित स्थान उपलब्ध होगा। कार्य के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत बरमकेला तथा निर्माण की जिम्मेदारी संबंधित ग्राम पंचायत को दी गई है। इसी क्रम में भीखमपुरा के गौशाला परिसर में कार्यशाला सह सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 99 लाख 99 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसकी प्रथम किस्त के रूप में 39 लाख 99 हजार 600 रुपए की मंजूरी दी गई है। इस भवन से ग्रामीणों को प्रशिक्षण, कार्यशालाओं और सामुदायिक गतिविधियों के संचालन के लिए आवश्यक अधोसंरचना उपलब्ध हो सकेगी। भविष्य में स्थानीय स्तर पर कौशल विकास, जागरूकता कार्यक्रम एवं सामूहिक गतिविधियों के आयोजन में भी इस सुविधा का उपयोग किया जा सकेगा। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग रायगढ़ को सौंपी गई है। इस प्रकार भीखमपुरा में तीन निर्माण कार्यों के लिए कुल 2 करोड़ 49 लाख 98 हजार रुपए स्वीकृत हुए हैं। *जनभावनाओं का सम्मान, दो शासकीय विद्यालयों के नामकरण को मिली मंजूरी* मुख्यमंत्री की पांचवीं घोषणा के अंतर्गत ग्राम भीखमपुरा में एक ही परिसर में संचालित शासकीय प्राथमिक शाला एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला का नामकरण पंडित हृदयनारायण पाणिग्राही के नाम पर करने की अनुमति प्रदान की गई है। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने 25 सितंबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया है। दोनों विद्यालय अलग-अलग शैक्षणिक स्तर पर संचालित हैं, जिनके संयुक्त नामकरण की घोषणा को स्वीकृति मिली है। यह निर्णय स्थानीय जनभावनाओं और क्षेत्र से जुड़े व्यक्तित्व के सम्मान की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। *कलेक्टर की नियमित समीक्षा से स्वीकृत कार्यों के क्रियान्वयन पर विशेष जोर* मुख्यमंत्री की घोषणाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराने के लिए कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू द्वारा लगातार विभागीय समीक्षा की जा रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रशासकीय एवं तकनीकी प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण करने, निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा कार्यों की प्रगति पर नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। जिला स्तर से जारी प्रशासकीय स्वीकृति आदेशों में निर्माण कार्य के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है साथ ही प्रत्येक माह की पांच तारीख तक प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करने की शर्त निर्धारित की
सीएमएचओ ने बिलाईगढ़ और पवनी के स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण

स्वास्थ्य सुविधाओं एवं चिकित्सा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश सारंगढ़–बिलाईगढ़, कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र कुमार वैष्णव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं और चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध संसाधनों, मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सेवाओं एवं उपचार संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डॉ. वैष्णव ने मरीजों को समय पर समुचित उपचार उपलब्ध कराने, स्वास्थ्य केंद्रों में बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों को अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करते हुए मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य संस्थानों में संचालित सेवाओं की नियमित निगरानी और व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार करने को कहा। इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. जायसवाल, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. रूपेंद्र कुमार साहू, डॉ. प्रकाश कुर्रे, आयुष्मान सलाहकार श्री रोशन सचदेवा, कार्यक्रम प्रबंधक श्री लकेश्वर सिंह बघेल, श्री अमित कुमार साहू, श्री अविनाश कुमार देवांगन सहित जिला एवं विकासखंड स्तर के चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा स्वास्थ्य अमला उपस्थित रहा।
बिलाईगढ़ में CM विष्णुदेव साय की 5 बड़ी घोषणाएं, खुलेगा अपर कलेक्टर कार्यालय

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय बिलाईगढ़ के ऐतिहासिक राजशाही दशहरा उत्सव में हुए शामिल, क्षेत्र के विकास के लिए की पांच महत्वपूर्ण घोषणाएं बिलाईगढ़ में खुलेगा अपर कलेक्टर कार्यालय, तीन करोड़ रुपए की लागत से बनेगा गौरव पथ,राजमहल मार्ग पर पुल, वार्ड क्रमांक 15 में मुक्तिधाम और मां समलाई माता मंदिर के पास डोम शेड निर्माण की घोषणा विजयादशमी हमें अपने भीतर की बुराइयों को समाप्त कर प्रेम और भाईचारे के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री श्री साय सारंगढ़–बिलाईगढ़,मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के नगर पंचायत बिलाईगढ़ के रैनीभाठा में आयोजित ऐतिहासिक राजशाही दशहरा उत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने राजपरिवार और आयोजन समिति को मुख्यमंत्री श्री साय ने राजपरिवार और आयोजन समिति को ऐतिहासिक राजशाही दशहरा उत्सव की परंपरा को बनाए रखने के लिए धन्यवाद देते हुए क्षेत्रवासियों से भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने, अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने तथा समाज में प्रेम, एकता और सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने क्षेत्रवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए बिलाईगढ़ के विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए पांच महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने बिलाईगढ़ में अपर कलेक्टर कार्यालय खोलने, बस स्टैंड से हायर सेकेंडरी स्कूल तक तीन करोड़ रुपए की लागत से गौरव पथ निर्माण, नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 15 में मुक्तिधाम, राजमहल जाने वाले मार्ग पर पुल तथा मां समलाई माता मंदिर के पास डोम शेड निर्माण की घोषणा की। इन घोषणाओं से क्षेत्र में प्रशासनिक सुविधाओं, सड़क अधोसंरचना, सार्वजनिक सुविधाओं और धार्मिक स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाओं के विस्तार को गति मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बिलाईगढ़ में अपर कलेक्टर कार्यालय खुलने से क्षेत्रवासियों को प्रशासनिक कार्यों के लिए स्थानीय स्तर पर सुविधा मिलेगी और विभिन्न समस्याओं के निराकरण में सहूलियत होगी। तीन करोड़ रुपए की लागत से गौरव पथ निर्माण से नगर की सड़क व्यवस्था बेहतर होगी और आवागमन सुगम होगा। राजमहल मार्ग पर पुल निर्माण से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं वार्ड क्रमांक 15 में मुक्तिधाम निर्माण से आवश्यक सार्वजनिक सुविधा उपलब्ध होगी। मां समलाई माता मंदिर के पास डोम शेड निर्माण से श्रद्धालुओं को धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के दौरान बेहतर व्यवस्था मिल सकेगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने संबोधन की शुरुआत भगवान श्रीराम, माता सीता, पवनपुत्र हनुमान, मां जगदंबा, भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के जयकारों से की। उन्होंने कहा कि बिलाईगढ़ का ऐतिहासिक राजशाही दशहरा उत्सव क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति, धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। राजपरिवार द्वारा पीढ़ियों से इस परंपरा को सहेजकर रखा गया है और आज भी क्षेत्रवासी पूरी श्रद्धा, उत्साह तथा सामूहिक सहभागिता के साथ इस उत्सव को मनाते आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने राजपरिवार एवं बिलाईगढ़वासियों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत और सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी परंपराएं समाज को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के साथ आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत बनाती हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विजयादशमी अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का पर्व है। इसी दिन भगवान श्रीराम ने अहंकारी और अत्याचारी रावण का वध किया था। हम प्रतिवर्ष रावण के बड़े-बड़े पुतलों का दहन करते हैं, लेकिन इस पर्व की वास्तविक सार्थकता तभी है, जब हम अपने भीतर विद्यमान काम, क्रोध, मद, लोभ और अहंकार रूपी बुराइयों को समाप्त करें। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलते हुए समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देना ही विजयादशमी का मूल संदेश है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के साथ भगवान श्रीराम के गहरे धार्मिक और सांस्कृतिक संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की जन्मभूमि और भगवान श्रीराम का ननिहाल है। भगवान श्रीराम ने अपने वनवास काल का सर्वाधिक समय छत्तीसगढ़ के दंडकारण्य क्षेत्र में व्यतीत किया था। माता शबरी की भक्ति से जुड़ा शिवरीनारायण और राजिम का पवित्र त्रिवेणी संगम प्रदेश की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के महत्वपूर्ण केंद्र हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़वासी भगवान श्रीराम को अपना भांजा मानते हैं। अयोध्या में लगभग पांच सौ वर्षों के लंबे इंतजार के बाद भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा से प्रदेशवासियों में विशेष प्रसन्नता हुई। इसी आस्था को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा श्रीरामलला दर्शन योजना संचालित की जा रही है, जिसके अंतर्गत अब तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालु शासकीय खर्च पर अयोध्या धाम जाकर भगवान श्रीराम के दर्शन कर चुके हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद के विरुद्ध मिली सफलताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य, वन और खनिज संपदा से समृद्ध बस्तर लंबे समय तक नक्सलवाद के कारण विकास की मुख्यधारा से प्रभावित रहा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन, सुरक्षा बलों के साहस और स्थानीय जनता के सहयोग से नक्सलवाद के विरुद्ध महत्वपूर्ण सफलताएं मिली हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर में शांति और सुरक्षा का वातावरण स्थापित होने से विकास की नई संभावनाएं सामने आ रही हैं तथा सड़क, रेल और अन्य अधोसंरचना सुविधाओं के विस्तार का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार ने अपने कार्यकाल में मोदी की गारंटी के अंतर्गत किए गए अधिकांश वादों को पूरा करने की दिशा में कार्य किया है। सरकार गठन के अगले ही दिन 14 दिसंबर 2023 को पहली मंत्रिपरिषद की बैठक में 18 लाख गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया था। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से आवासों की स्वीकृति मिलने के बाद प्रदेश में निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और प्रतिदिन लगभग 1600 प्रधानमंत्री आवास बनाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2024 के सर्वेक्षण के आधार पर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश के लिए तीन लाख 65 हजार अतिरिक्त प्रधानमंत्री आवासों की घोषणा की गई थी, जिनकी स्वीकृति की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जाएगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा बताते हुए कहा कि किसानों और ग्रामीण परिवारों की समृद्धि राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने प्रदेश में अधोसंरचना विकास और रेल सुविधाओं के विस्तार का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र सरकार
बिलाईगढ़ एसडीओपी श्रीमती दीपिका मिंज को मिली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति।

पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरेन्द्र पटेल ने कंधों पर बैज लगाकर किया पदोन्नत। छत्तीसगढ़ पुलिस में 2015 बैच की डीएसपी और वर्तमान में बिलाईगढ़ की एसडीओपी श्रीमती दीपिका मिंज को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई है। इस अवसर पर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा (IPS) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरेन्द्र पटेल ने श्रीमती मिंज के कंधों पर बैज (अशोक स्तंभ) लगाकर उन्हें पदोन्नत किया। इस दौरान सारंगढ़ एसडीओपी श्री गोविंद दीवान, डीएसपी मुख्यालय संतोषी ग्रेस और रक्षित निरीक्षक श्री जितेंद्र कुमार चंद्रा भी मौजूद रहे। श्रीमती दीपिका मिंज अब तक लगभग 11 वर्षों की सेवा दे चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने कोरबा, अंबिकापुर, चौथी बटालियन माना (रायपुर) और चिरमिरी में अपनी ज़िम्मेदारी निभाई है। वर्तमान में वे बिलाईगढ़ में एसडीओपी के रूप में कार्यरत हैं। हर स्थान पर उन्होंने पूरी निष्ठा और लगन से अपने कर्तव्य का पालन किया है। इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा ने श्रीमती मिंज को नई ज़िम्मेदारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएँ दीं।