```html ```
Breaking

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गांजा तस्करी का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, 5.850 किलो गांजा जब्त

एएनटीएफ टीम एवं थाना सलिहा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई। मोटरसाइकिल सहित कुल ₹3,10,000 की संपत्ति जप्त। पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरेन्द्र कुमार पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बिलाईगढ़ श्रीमती दीपिका मिंज के कुशल मार्गदर्शन में जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत दिनांक 08.10.2026 को एएनटीएफ टीम एवं थाना सलिहा पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान बसना से सलिहा की ओर आ रही हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 GG 8327 को रोककर चेक किया गया। मोटरसाइकिल चालक सुशील कुमार साव, पिता मनबोध साव, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम कुदारीबाहरा कटेल, थाना बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़) के कब्जे से 5.850 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। पूछताछ एवं आरोपी सुशील कुमार साव की निशानदेही पर पुलिस द्वारा अन्य आरोपी विजय साव, पिता घसिया साव, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम कदारीबाहरा, थाना बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़) को भी पकड़ा गया। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

सारंगढ़ सतनामी समाज के प्रमुख और जनप्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से किए सौजन्य मुलाकात

लक्ष्मीनारायण लहरे की रिपोर्ट मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बाबा गुरु घासीदास जी की सारंगढ़ में होने वाले रजत जयंती में मुख्य अतिथि होंगे समाज हित के विभिन मुद्दों पर हुई सी एम से सकारात्मक चर्चा सारंगढ़ । सारंगढ़ जिला मुख्यालय में दिसंबर माह में होने वाले 03 दिवसीय बाबा गुरु घासीदास  जी की जयंती समरोह  सारंगढ़ में रजत जयंती के रूप में इस साल सारंगढ़  पुष्प वाटिका मनाया जायेगा ।  25 साल होने जा रही है इस अवसर पर 3 दिवसीय ऐतिहासिक जयंती समारोह का आयोजन होगा । सारंगढ़ सतनामी समाज प्रमुख प्रतिनिधिमंडल  पूर्व सारंगढ़ विधायक श्रीमती केराबाई मनहर ,अध्यक्ष  बी डी भारद्वाज सतनामी विकास परिषद सारंगढ़, टीकाराम पटेल वरिष्ठ भाजपा नेता ,अरविंद खटकर प्रतिनिधि जिला पंचायत सभापति, पूर्व अध्यक्ष सतवि परिषद देव कोशले ,सामाजिक कार्यकर्ता लैलून कुमार भारद्वाज प्रदेश अध्यक्ष छग क्रांतिकारी शिक्षक संघ छ ग़ ,उपाध्यक्ष अधिवक्ता रमेश अनंत ,कोषाध्यक्ष कृष्णा अजगल्ले ,सचिव तेजश्वर सिंह, सह सचिव रोहित महिलाने ,करण खूंटे सरपंच उच्चभट्ठी शामिल रहे ।सतनामी विकास परिषद सारंगढ़ ने मुख्यमंत्री  से विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा किए और आतिथ्य स्वीकार किए जिस पर सतनामी विकास परिषद सारंगढ़ के अध्यक्ष बी डी भारद्वाह एवं समस्त पदाधिकारियों  ने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय  के प्रति एवं पूर्व विधायक केराबाई मनहर  को इस सराहनीय सहयोग पहल के लिए विशेष धन्यवाद  ज्ञापित किए।

सारंगढ़ से रायपुर एनएच सड़क व्हाया बलौदाबाजार का 26 सितम्बर को खोला गया टेंडर

वर्क ऑर्डर के बाद शुरू होगा सड़क मरम्मत का काम सारंगढ़ बिलाईगढ़, रायपुर से सारंगढ़ तक बनने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130बी का प्रशासकीय स्वीकृति 29 जुलाई 2025 को मिला था, जिसका टेंडर 26 सितम्बर 2025 को खोला गया है। दो चयनित एजेंसी को वर्क ऑर्डर मिलने पर कार्य प्रारंभ किया जाएगा। यह कार्य प्रारंभ होने से सारंगढ़ के भारत माता चौक से बलौदाबाजार होते रायपुर तक सड़क मरम्मत कार्य किया जाएगा।

बिलाईगढ़ नगर के आदित्य कंप्यूटर अकादमी के संचालक तुलसी राकेश क़ो  इंडिया एजुकेशन नेशनल अवार्ड 2025 से  सम्मानित किया गया

बिलाईगढ़ से संवाददाता प्रकाश कुमार डनसेना की रिपोर्ट बिलाईगढ़ – नागपुर महाराष्ट्र में आयोजित एक कार्यक्रम मे  कंप्यूटर क्षेत्र में किये गये सराहनीय कार्य क़ो देखते हुये नगर के युवा व्यवसायी आदित्य कंप्यूटर आकदामी बिलाईगढ़ के संचालक तुलसी राकेश क़ो इंडिया एजुकेशन नेशनल अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया l एक गौरवशाली क्षण का अनुभव हुआ आदित्य कंप्यूटर अकादमी  बिलाईगढ़ के संचालक युवा व्यवसायी  तुलसी राकेश जी को कम्प्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में उनके निरंतर एवं उल्लेखनीय कार्य के लिए इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्यों जैसे आधुनिक तकनीक़ो को छात्रों तक पहुंचाना ग्रामीण और शहरी  क्षेत्र के छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा और सूचना प्रौद्योगिकी के जरुरत मान बच्चो तक पंहुचा कर सभी क़ो समान अवसर प्रदान करना छात्रों के सर्वांगीण व्यक्तित्व का निर्माण करना और भविष्य में रोजगार का अवसर पैदा करना आदि कार्य निरंतर किया जा रहता हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्हें इंडिया एजुकेशन अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गयाl इस कार्यक्रम का आयोजन नागपुर महारष्ट्र मे किया गया था lइस समारोह में 2004 मिस इंडिया और बॉलीवुड अभिनेत्री सायली  भगत एवं AICPE के संस्थापक और निर्देशक शरद ताओरी और कविता टावरी मैडम विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे lइस उपलब्धि पर तुलसी राकेश क़ो बिलाईगढ़ के नगर वासियों व दोस्तों ने बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी और यहाँ उपलब्धि बिलाईगढ़ के लिये गौरव की बात हैं l

कलेक्टर ने भटगांव के बालक एवं बालिका छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण किया

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने बच्चों से पढ़ाई, स्वास्थ्य और छात्रावास की सुविधा के संबंध में बच्चों से चर्चा किया प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास में पानी की समस्या बताए जाने पर सीएमओ को तत्काल पानी व्यवस्था करने के निर्देश दिए छात्राओं की मांग पर कलेक्टर ने सहायक आयुक्त को साउंड बॉक्स उपलब्ध कराने के निर्देश दिए सारगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे शनिवार की शाम को भटगांव के दौरे पर रहे, जहां प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास और बालक छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक छात्राओं से क्रमवार परिचय प्राप्त कर क्या बनना चाहते हो, स्वास्थ्य परीक्षण, पढ़ाई, छात्रावास में खाने की व्यवस्था कैसी है, लाइट, पंखा, पेयजल, शौचालय, आदि की स्थिति के संबंध में जानकारी ली।  बातचीत के दौरान छात्राओं के द्वारा पानी की समस्या बताए जाने पर कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने तत्काल सीएमओ भटगांव को फोन कर वहां नलजल योजना से पाइप लाइन विस्तार का पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसी प्रकार छात्रों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु साउंड बॉक्स की मांग किए जाने पर कलेक्टर ने सहायक आयुक्त बद्रीश सुखदेवे को साउंड बॉक्स उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही छात्रावास के कमरों में लाइट व्यवस्था कम होने तथा पंखा खराब होने से उसे तत्काल ठीक करने के भी निर्देश दिए।कलेक्टर ने वहां रसोई में पके चावल, दाल व सब्जी को चखकर भोजन की क्वालिटी को चेक किया। इसी क्रम में कलेक्टर डॉ कन्नौजे शाम 7 बजे भटगांव के पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास अचानक पहुंचे और वहां बच्चों से बात कर छात्रावास की सुविधा की जानकारी ली। बच्चों की स्वीकृत सीट 100 होने और दर्ज संख्या 40 बच्चे होने पर गांव के पालकों तथा कॉलेज के प्रिंसिपल से बात कर बच्चों संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बच्चों को अच्छे से पढ़ाई कर अपना कैरियर चुनने हेतु प्रोत्साहित किया। कलेक्टर को अपने बीच अचानक पाकर हॉस्टल के बच्चों बहुत खुश हुए। निरीक्षण के दौरान सहायक आयुक्त आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग बद्रीश सुखदेवे और तहसीलदार भटगांव नीलिमा अग्रवाल उपस्थित थे।

सरसींवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 60 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त 2 गिरफ्तार, 3 फरार

थाना सरसींवा,भटगांव,चौकी बेलादुला तथा कनकबीरा पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही भारी मात्रा अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार जप्त मशरूका-  एक नीला रंग के 30 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक ड्रम में भरा करीब 20 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब, दो सफेद रंग के 20- 20 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरिकेन में भरा करीब 20- 20 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब कुल 60 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब कीमती 12000/- रूपये एवं 05 नग सिल्वर का हण्डा, दो नग सिल्वर का पराई जिसमें प्लास्टिक का पाईप लगा हुआ कीमती 4400/- रूपये कुल 16400/- रूपये। नाम आरोपी-  01. फगनू राम गोंड पिता जगनथिया गोंड उम्र 34 वर्ष, 02. प्रेमलाल गोंड पिता भागीरथी गोंड उम्र 22 साल, साकिनान छिरचुआं थाना सरसीवां जिला सारंगढ बिलाईगढ                        आज दिनांक 12.09.2025 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम छिरचुआं के 05- 06 व्यक्ति द्वारा ग्राम छिरचुंआ के नाला किनारे भारी मात्रा में हाथ भट्ठी में कच्ची महुआ शराब बनाने की सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन में थाना सरसींवा, थाना भटगांव, चौकी बेलादुला तथा चौकी कनकबीरा पुलिस स्टॉफ के द्वारा संयुक्त  टीम बनाकर आज दिनांक 12.09.2025 को  मुखबीर के बताये जगह जाकर घेराबंदी किया जो 05-06 व्यक्ति द्वारा अवैध हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब बनाते हुए दिखाई देने पर रेड कार्यवाही किया गया  फगनू राम गोंड पिता जगनथिया गोंड उम्र 34 वर्ष और प्रेमलाल गोंड पिता भागीरथी गोंड उम्र 22 साल साकिनान छिरचुआं थाना सरसींवा का रहने वाला बताया एवं भांगने वाले तीन व्यक्ति का नाम 01. बुधराम गोंड पिता उत्तरा गोंड, 02. सुन्दर गोंड पिता उत्तरा गोंड, 03. उत्तरा गोंड पिता किशनु गोंड साकिनान छिरचुआं  थाना सरसींवा के संयुक्त कब्जे से एक नीले रंग के 30 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक ड्रम में भरा करीब 20 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब, दो सफेद रंग के 20- 20 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरिकेन में भरा करीब 20- 20 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब कुल 60 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब कीमती 12000/- रूपये एवं 05 नग सिल्वर का हण्डा, दो नग सिल्वर का पराई जिसमें प्लास्टिक का पाईप लगा हुआ कीमती  4400/- रूपये कुल 16400/- रूपये को बरामद किया गया,आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 34(2),59(क) आब.एक्ट का घटना घटित करना पाये जाने गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।

DAV स्कूल खम्हारिया व शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खम्हरिया (बिलाईगढ़ ) जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में 40वाँ नेत्रदान पखवाड़ा आयोजित

छात्र-छात्राओं को नेत्रदान के महत्व से कराया गया अवगत सारंगढ़-बिलाईगढ़। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एफ.आर. निराला के मार्गदर्शन तथा खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार के नेतृत्व में  ब्लॉक बिलाईगढ़ अंतर्गत DAV स्कूल खम्हारिया , व शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खम्हरिया में 40वाँ नेत्रदान पखवाड़ा का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सहित सहायक नोडल अधिकारी (अंधत्व)जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़   श्री अरुण कुमार बंजारे,  एवं नेत्र सहायक अधिकारी श्री कमलेश डडसेना, श्री मोती जयसूर्या, श्री तोषण कुमार साहू एवं श्री हरीश वर्मा   फार्मासिस्ट कृष्णा कुमार  रात्रे आर. एच.ओ. मनीष साहू एवं शारदा साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रांगण में विद्यार्थियों को नेत्रदान के महत्व से अवगत कराया गया तथा समाज में नेत्रदान की आवश्यकता एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि नेत्रदान एक महान दान है, जिससे किसी नेत्रहीन व्यक्ति को नई रोशनी मिल सकती है। विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे स्वयं जागरूक बनें और समाज के अन्य लोगों को भी नेत्रदान के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर छात्र/छात्राओं को आंखों के रख रखाव के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान किया गया।

सारंगढ़-बिलाईगढ़: दुमहानी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मामा की मौके पर मौत, 10 वर्षीय भांजा गंभीर रूप से घायल

बिलाईगढ़ संवाददाता प्रकाश कुमार डनसेना की रिपोर्ट सारंगढ़ – सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के दुमहानी गांव या उसके आसपास लगातार सड़क हादसा की कई खबरें कुछ दिनों में निकल कर आ गई है।  आपको बता दे विगत कुछ महीने का  कई सड़क हादसा हो चुका है ऐसा ही एक खबर और निकल कर सामने आ रही जहां मामा भांजा सड़क हादसा  हुआ है छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में दर्दनाक सड़क हादसे हुआ है जिसमें मामा और भांजा एक मोटर साइकिल में थे जिसमें मामा की मौके पर मौत हो गई जबकि बाइक के पीछे बैठा उनका  10 वर्षीय भांजा गंभीर चोट आया हुआ है जिसकी स्थिति देखते हुए बिलासपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार घटना शनिवार की देर रात की बताई गई है जब मृतक जागेश्वर साहू उम्र 38 वर्ष निवासी पंडरीपानी अपने मामा गांव  ग्राम नकटीडीह किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था इसी दौरान कार्यक्रम में शामिल होकर अपने भांजा 10 वर्षीय मनीष साहू के साथ अपने घर वापस पंडरीपानी लौट रहा था इसी दौरान ग्राम दुम्हानी के मुख्य मार्ग में मालवाहक ट्रक से भिड़ंत हो गया जिससे मौके पर ही जागेश्वर साहू की मौत हो गई जबकि उनका भांजा मनीष साहू को गंभीर चोट आया है। जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल की स्थिति को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया है वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद बिलाईगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जिसके बाद आज रविवार को पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है इस घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है आगे की कार्यवाही पुलिस ने लग गई है घटना के बाद से ट्रक चालक मौके से फरार हो गया पुलिस ने ट्रक क्रमांक सीजी 11 ए के 1091 को अपने कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी शिवकुमार धारी ने बताया कि माल वाहक ट्रक सारंगढ़ से सामान खाली कर बिलासपुर लौट रहा था इसी दौरान ट्रक और बाइक की भिड़ंत हो गया। जिसमें बैठे बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया और फरार ट्रक चालक की पता तलाश की जा रही है

घर आए हैं गणपति घर -आँगन में खुशी और उत्सव है …

लक्ष्मीनारायण लहरे की रिपोर्टसारंगढ़। श्री गणेश उत्सव भारत की सांस्कृतिक विविधता और एकता का प्रतीक है। यह पर्व न केवल भक्ति का अवसर है बल्कि सामाजिक समरसता ,कला और पर्यावरण चेतना को बढ़ावा देने वाला एक सांस्कृतिक उत्सव है पूरे भारत वर्ष में यह उत्सव के रूप में 10 दिन तक मनाया जाता है। रायगढ़ जिला की चक्रदार समारोह की भारत वर्ष ही नहीं विदेश में भी चर्चा है। शहर से गांव तक गणेश चतुर्थी को मनाने की परम्परा 19वीं शताब्दी में बालगंगाधर तिलक ने इसे यज्ञ के रूप में मनाने की शुरुवात की थी महाराष्ट्र से लेकर यह आज घर आँगन तक पहुंच गई है । यह पर्व लोगों को एक सूत्र में जोड़ती है। कोसीर गांव के चौक -चौराहे के साथ साथ घर घर इन दिनों श्री गणेश जी की मूर्ति स्थापना किया गया है । घर आए हैं गणपति लोगों में परिवार में उत्साह है । पूरे अनुष्ठान के साथ पूजा पाठ आरती हो रही है लोग अपने अपने घर में श्री गणेश की पूजा अर्चना कर रहे हैं ।

अवैध शराब के आरोपियों पर आबकारी एवं बिलाईगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

ग्राम बागलोटा एवं साबरिया डेरा टुंडरी में पकड़े गए आरोपी सारंगढ़- बिलाईगढ़।  आबकारी आयुक्त आर शंगीता, कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे, पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के संयुक्त निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी संतराम वर्मा बिलाईगढ़ के मार्गदर्शन में जिले के आबकारी विभाग एवं पुलिस थाना बिलाईगढ़ के संयुक्त टीम के द्वारा ग्राम बागलोटा एवं सबरिया डेरा टुंडरी में कार्यवाही की गई। पुलिस एवं आबकारी विभाग को इन ग्रामों में भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब का निर्माण करने एवं गांव के बाहर व आसपास के क्षेत्रों में इसको विक्रय करने की सूचना प्राप्त होती रही थी। सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस के साथ संयुक्त टीम के साथ कार्यवाही की गई । ग्राम बागलोटा में कार्यवाही आबकारीब एवं पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से रेड किया। रेड के दौरान पदुमलाल बंजारे के घर से 7 ड्रम महुआ लाहन तथा राजकुमार मीरी के घर से 3 ड्रम महुआ लाहन कुल 10 ड्रम कुल लगभग 1000 किलोग्राम महुआ लाहन को नष्ट किया गया। किरण बंजारे के घर महुआ शराब निकालने में प्रयुक्त चढ़ी हुई भट्टी को नष्ट किया गया और किरण बंजारे के घर के आंगन से 20 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया है, वहीं वृंदावन के मकान से 03 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 40 किलो ग्राम महुआ लाहन को जब्त किया गया है। सबरीया डेरा टुंडरी में जप्ती टीम के द्वारा कच्ची महुआ शराब बनाने हेतु प्रयुक्त भट्टी के साथ पीले रंग की 02 प्लास्टिक जरीकीन में प्रत्येक में भरी 15-15 लीटर एवं एक बड़ी पॉलीथिन में भरा 50 लीटर कुल 80 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा 30 बोरी में महुआ शराब बनाने के लिए सड़ाकर बनाया गया महुआ लाहन प्रत्येक में भरा 20-20 किलोग्राम जिसकी कुल मात्रा लगभग 600 किलोग्राम है को जब्त किया गया। कच्ची महुआ शराब को कब्जा आबकारी लिया गया एवम विधिवत रूप से महुआ लाहन का नष्टीकरण किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम धारा 34(1)(क) (च) एवं 34(2) का , प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया है। इस कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आनंद वर्मा, एसडीओपी विजय सिंह ठाकुर के कुशल नेतृत्व में थाना प्रभारी शिवकुमार धारी, आबकारी उपनिरीक्षक विपिन कुमार पाठक , हबील खलखो, लोकनाथ साहू, रामेश्वर कुमार राठिया, फागुलाल टंडन एवम पुलिस थाना बिलाईगढ़ स्टाफ के द्वारा की गई l